Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
भिलाई, 1 नवंबर 2026। दुर्ग जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत के मामले में सत्र अदालत ने अहम फैसला सुनाया है। बिना ड्राइविंग लाइसेंस तेज रफ्तार से बाइक चला रहे 19 वर्षीय युवक को अदालत ने पांच साल के सश्रम कारावास की सजा दी है। इस मामले में उसके पिता को भी जिम्मेदार ठहराया गया। अदालत ने बिना लाइसेंस बेटे को बाइक देने के लिए पिता को तीन महीने के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। जानकारी के मुताबिक मामला 4 अगस्त 2025 की रात का है। स्मृतिनगर चौकी क्षेत्र के कोहका स्थित इंदु आईटी स्कूल के…
दुर्ग 1 नवंबर 2026। दुर्ग में डॉक्टर के बंद मकान से करीब एक करोड़ रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 47 लाख 64 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, एक कार और अन्य सामान समेत करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति बरामद करने का दावा किया है। चोरी के गहनों को भट्ठी में गलाकर उनका स्वरूप बदल दिया गया था, जबकि कुछ आभूषण और नकदी घर के फर्श के नीचे गड्ढा खोदकर छिपाए गए थे। वारदात का कथित मास्टरमाइंड राहुल बंसोड़ अब…
चंडीगढ़ 1 नवंबर 2026। पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के भीतर सियासी हलचल तेज हो गई है। पार्टी की ओर से 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किए जाने के अगले ही दिन दो विधायकों ने इस्तीफा दे दिया। समाना से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा और सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ने का ऐलान किया है। इस घटनाक्रम को टिकट चयन से जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि दोनों नेताओं के नाम पहली सूची में शामिल नहीं हैं। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने शनिवार को 2027 के पंजाब…
नई दिल्ली 1 नवंबर 2026। वोट चोरी और चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के मुद्दे पर विपक्षी दलों ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन किया। कांग्रेस के नेतृत्व में आयोजित INDIA ब्लॉक की इस महारैली में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी समेत कई विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए। रैली से पहले विपक्षी नेता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर जुटे और फिर खुली बस में सवार होकर मार्च के लिए रवाना हुए। विपक्ष का मार्च मिंटो ब्रिज से शुरू होकर कनॉट प्लेस, मिंटो रोड जंक्शन और अजमेरी गेट होते हुए रामलीला मैदान…
नई दिल्ली 1 नवंबर 2026। सर्दियों में बढ़ते वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली में आज 1 नवंबर से वाहनों के प्रवेश को लेकर सख्ती शुरू हो गई है। नए नियमों के तहत दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड BS-VI मानक से नीचे के पेट्रोल और डीजल वाहनों को राजधानी में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। यह पाबंदी 31 जनवरी 2027 तक लागू रहेगी। नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली की सीमाओं पर AI और ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरों से 24 घंटे निगरानी की व्यवस्था की गई है। दिल्ली-एनसीआर में सर्दियों के दौरान हवा की गुणवत्ता खराब…
Health Tips: सेहतमंद रहने के लिए लोग अपनी डाइट में बादाम, अखरोट, काजू और पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स शामिल करते हैं। इनमें प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट, विटामिन और कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं। ये शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ दिल और दिमाग की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकते हैं। लेकिन सवाल है कि किस ड्राई फ्रूट को किस समय खाना चाहिए और इनका अधिकतम फायदा कैसे मिल सकता है? बादाम: सुबह नाश्ते के साथ खा सकते हैं बादाम में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ई और हेल्दी फैट पाया जाता है। इसे सुबह नाश्ते के साथ या दिन…
नई दिल्ली 1 नवंबर 2026।दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को होने वाली कांग्रेस के नेतृत्व वाली महारैली से पहले राहुल गांधी के एक वीडियो संदेश ने राजनीतिक चर्चा को नया विषय दे दिया है। आमतौर पर रैली से पहले भीड़ जुटाने और सरकार को घेरने की अपील की जाती है, लेकिन राहुल गांधी ने इस बार प्रदर्शन के साथ दिल्ली के छोटे दुकानदारों से खरीदारी करने की अपील भी की है।राहुल गांधी ने देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो साझा कर कहा कि रैली में शामिल होने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से लाखों लोग दिल्ली…
दंतेवाड़ा 1 नवंबर 2026। दंतेवाड़ा जिले के बचेली में NMDC के गेट निर्माण को लेकर विवाद अब राजनीतिक रंग लेने लगा है। शहर के मुख्य मार्गों पर सुरक्षा के नाम पर बनाए जा रहे गेटों का स्थानीय नागरिक विरोध कर रहे हैं। अब इस विरोध को क्षेत्रीय भाजपा विधायक चैतराम अट्टामी का समर्थन मिल गया है। विधायक ने NMDC के बचेली कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों के सामने नाराजगी जताई और साफ चेतावनी दी कि स्थानीय जनता और जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा।इस मामले में राजनीतिक रूप से अहम बात यह है कि केंद्र…
रायपुर 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच सरकार ने संघ के प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप के खिलाफ कार्रवाई की है। राजस्व विभाग ने उन्हें निलंबित कर दिया है। आपको बता दे प्रदेश भर में पटवारी 13 अक्टूबर से PV ऐप के जरिए फसलों के भौतिक सत्यापन में आ रही व्यवहारिक और तकनीकी समस्याओं का समाधान करने की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। वहीं दूसरी तरफ इस कार्रवाई पर पटवारी संघ ने इस दमनात्मक कार्रवाई बताया है। पटवारी संघ ने आरोप लगाया है कि पीवी ऐप का विरोध करने पर शासन-प्रशासन की ओर से पदाधिकारियों…
कबीरधाम 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में सराफा कारोबारी से हुई डकैती का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से करीब 11.9 किलो चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, वारदात में कुल पांच आरोपी शामिल थे। दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एएसपी अमित कुमार पटेल ने मामले का खुलासा किया। कबीरधाम जिले में सराफा कारोबारी से हुए डकैती की…
