Author: DW Hindi

DW Hindi

DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

रायपुर 10 सितंबर 2026। सरकारी निर्माण कार्यों में लापरवाही और मनमानी अब ठेकेदारों पर भारी पड़ रही है। बस्तर में सड़क और पुल निर्माण कार्यों की बेहद धीमी प्रगति को गंभीरता से लेते हुए लोक निर्माण विभाग ने 6 ठेकेदारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने जहां 6 ठेकेदारों के पंजीयन के नवीनीकरण पर रोक लगाई है, वहीं इनमें से दो ठेकेदारों के पंजीयन निरस्त भी कर दिए गए हैं।लोक निर्माण विभाग की कार्रवाई उन ठेकेदारों के खिलाफ की गई है, जो बार-बार नोटिस दिए जाने और काम पूरा करने के लिए शपथ पत्र देने के बावजूद निर्माण…

Read More

कोरबा 10 सितंबर 2026। कोरबा में चर्चित पुल चोरी के मामले के आरोपी मुकेश कुमार साहू उर्फ ‘बरबट्टी’ के खिलाफ अब कलेक्टर कोर्ट ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कुणाल दुदावत ने मामले की सुनवाई के बाद मुकेश साहू को एक वर्ष की अवधि के लिए जिला बदर करने का आदेश जारी किया है। आदेश के तहत मुकेश साहू को सिर्फ कोरबा ही नहीं, बल्कि बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, रायगढ़, सरगुजा, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिलों की राजस्व सीमाओं से भी एक साल तक बाहर रहने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि कोरबा शहर में लोहे…

Read More

रायपुर 10 सितंबर 2026। दिल्ली के सत्य निकेतन में बहुमंजिला इमारत गिरने की घटना के बाद अब छत्तीसगढ़ सरकार ने भी जर्जर और जोखिमपूर्ण भवनों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि किसी हादसे के बाद कार्रवाई करने के बजाय संभावित खतरे की पहले पहचान की जाए और समय रहते जरूरी कदम उठाए जाएं। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के संभागायुक्तों, IG, कलेक्टरों, SP और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि…

Read More

कोरबा 10 सितंबर 2026। कोरबा में अपराध और अवैध कारोबार पर लगाम कसने की पुलिस की कोशिशों के बीच एक बार फिर पुलिसिंग में बड़ा फेरबदल किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने तबादला आदेश जारी करते हुए नगर कोतवाली की कमान निरीक्षक से हटाकर सब इंस्पेक्टर साहू को सौंप दी है। वहीं कोतवाली प्रभारी रहे निरीक्षक प्रमोद डनसेना को समंस-वारंट सेल का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस विभाग में यह बदलाव ऐसे समय हुआ है, जब शहर और उपनगरीय इलाकों में डीजल चोरी और कबाड़ के अवैध कारोबार को लेकर पुलिसिंग पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।…

Read More

दंतेवाड़ा 10 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के बचेली में AK-47 से दुर्घटनावश गोली चलने से CISF के एक प्रधान आरक्षक की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक घटना बुधवार को बचेली स्थित CISF कैंप में हुई। गोली लगने से जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कैंप में मौजूद जवानों ने उसे तत्काल उपचार के लिए बचेली स्थित अपोलो अस्पताल पहुंचाया। हालांकि चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक दंतेवाड़ा के बचेली कैंप में ये घटना सामने…

Read More

रायपुर10 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में हसदेव अरण्य के ‘तारा’ कोल ब्लॉक को लेकर सियासी घमासान तेज होता जा रहा है। कोल ब्लॉक का आवंटन अडाणी समूह के CG Syn-Gas and Chemicals Limited को किए जाने के बाद कांग्रेस लगातार केंद्र और राज्य सरकार पर सवाल उठा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद जयराम रमेश ने भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरा है। जयराम रमेश ने तारा कोल ब्लॉक की नीलामी को लेकर कई पुराने सरकारी फैसलों और पर्यावरणीय चिंताओं का हवाला दिया है। उन्होंने विशेष रूप से हसदेव अरण्य के जंगलों, आदिवासी…

Read More

रायपुर 10 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर की ओर से जारी आदेश के अनुसार नुआखाई पर्व, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा के अवसर पर रायपुर जिले के संबंधित शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं में अवकाश रहेगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि घोषित स्थानीय अवकाश रायपुर जिले के साथ शहर (राजधानी) स्थित संबंधित शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं पर भी लागू होंगे। इसका मतलब है कि इन निर्धारित तारीखों पर संबंधित सरकारी कार्यालयों में नियमित शासकीय कामकाज नहीं होगा। सरकार की ओर से जारी आदेश…

Read More

कोरबा 10 सितंबर 2026। कोरबा के कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे-130 पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब डीजल और पेट्रोल लोडेड टैंकर में अचानक आग लग गयी। टैंकर में करीब 2 हजार लीटर पेट्रोल और 8 हजार लीटर डीजल लोड होने की जानकारी सामने आई है। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की मदद से टैंकर में लगे आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। जानकारी के मुताबिक ये घटना बांगो थाना क्षेत्र के गुरसिया ग्राम के…

Read More

कोरबा 10 सितंबर 2026।  कोरबा जिले के पाली क्षेत्र में घर बनाने के विवाद में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतिका आरोपी की दूसरी पत्नी थी। शराब पीने के आदि आरोपी से उसकी पत्नी ने नया घर बनाने की बात कहीं थी, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। और नाराज पति ने सीमेंट के डंबल से पत्नी के सिर पर जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात पाली थाना क्षेत्र के शांति बस्ती के…

Read More

रायपुर 10 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। सरकार ने तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर सीधी भर्ती के नियमों में संशोधन किया है। नई व्यवस्था में पदों को उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर सात अलग-अलग समूहों में बांटा गया है। नई व्यवस्था का सबसे अहम प्रावधान यह है कि सीधी भर्ती के इन पदों के लिए छत्तीसगढ़ का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य होगा। ऐसे में दूसरे राज्यों से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह बदलाव महत्वपूर्ण माना जा…

Read More