Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
रायपुर 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी नरसंहार मामले में एनआईए की विशेष अदालत के फैसले के बाद प्रदेश की सियासत फिर गरमा गई है। जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 2013 के झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले में सभी 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने फैसला सुनाया। दोषियों को हाईकोर्ट में अपील के लिए 30 दिन का समय दिया गया है। अदालत के फैसले के बाद कांग्रेस ने झीरम घाटी हमले की कथित बड़ी साजिश की जांच को लेकर सवाल उठाए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल…
रायपुर, 16 सितंबर। राजधानी रायपुर के मोवा इलाके से 17 वर्षीय किशोर को कार में अगवा कर भिलाई ले जाकर बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुराने विवाद को लेकर पहले कार में किशोर से मारपीट की गई। इसके बाद भिलाई के एक मैदान में करीब 10-11 युवकों ने बेसबॉल और क्रिकेट बैट से उसकी पिटाई कर दी। हमले में किशोर के जबड़े में तीन जगह फ्रैक्चर हुआ है। गंभीर हालत में उसे रायपुर डेंटल कॉलेज रेफर किया गया है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, 10 सितंबर को अनिकेत साहू को मोवा के दलदल सिवनी रोड…
रायपुर 16 सितंबर 2026। कैंसर का पता चलना अपने आप में एक बड़ी चुनौती है। लेकिन मध्य भारत के कई मरीजों के लिए असली चुनौती उपचार केंद्र तक पहुँचना भी है। छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों से मरीजों को कई सौ किलोमीटर दूर बड़े अस्पतालों तक जाना पड़ता है। रहने की व्यवस्था, काम से छुट्टी और बार-बार परामर्श, जाँच, कीमोथेरेपी, सर्जरी और फॉलो-अप के लिए यात्रा, ये सब परिवारों पर आर्थिक और मानसिक दबाव बढ़ा सकते हैं। इसी चुनौती को कम करने के उद्देश्य से वर्ष 2018 में नया रायपुर में बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी) की स्थापना हुई। आज आठ…
जगदलपुर 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले में 13 साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। जगदलपुर की विशेष NIA अदालत ने बुधवार को मामले में दोषी ठहराए गए सभी 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई। अदालत ने दोषियों को हाईकोर्ट में अपील करने के लिए 30 दिन का समय दिया है। विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की अदालत ने 5 सितंबर 2026 को इस मामले में ट्रायल का सामना कर रहे सभी 10 आरोपियों को दोषी करार दिया था। अब सजा के ऐलान के साथ ही करीब 13 साल पुराने इस…
रायपुर 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में वर्ष 2017 की कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के तहत नियुक्ति का लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत की खबर सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट ने 2259 कांस्टेबल पदों की भर्ती प्रक्रिया से जुड़े मामले में छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति याचिका (SLP) खारिज कर दी है। यह याचिका पारस राम ध्रुव एवं अन्य के पक्ष में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 1 फरवरी 2024 के फैसले के खिलाफ दायर की गई थी। पूरा मामला कांस्टेबल भर्ती में प्रतीक्षा सूची के प्रावधान और रिक्त पदों को भरने से जुड़ा था। छत्तीसगढ़…
सक्ती 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में मंगलवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब अड़भार चौकी क्षेत्र की नहर में पानी के साथ बहकर आ रही एक संदिग्ध बोरी के अंदर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरी को नहर से बाहर निकाला। बोरी खोलने पर उसके अंदर शव देखकर पुलिस भी सकते में आ गई। मृतक की गर्दन पर धारदार हथियार से वार किए जाने जैसे निशान मिले हैं। ऐसे में पुलिस हत्या की आशंका को ध्यान में रखकर जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम…
कोरबा 16 सितंबर 2026। कोरबा में त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग को लेकर दो युवकों के बीच विवाद के बाद एक 17 वर्षीय किशोर पर कैंची से हमला करने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में किशोर की आंख के नीचे गंभीर चोट आई है। घायल किशोर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में 18 वर्षीय सागर यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि आरोपी सागर यादव…
कोरबा 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कोरबा प्रवास के दौरान साय सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। मीडिया से बातचीत में उन्होंने प्रदेश में कथित अवैध कारोबार और भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। महंत ने दावा किया कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता भी सरकार के कामकाज से नाराज हैं और इसी वजह से विधानसभा में सरकार के खिलाफ आक्रामक नजर आते हैं। महंत ने कहा कि कांग्रेस अभी सरकार के खिलाफ इसलिए ज्यादा आक्रामक नहीं हो रही है, क्योंकि सरकार का कार्यकाल पूरा होने में अभी ढाई साल बाकी हैं।…
रायपुर 15 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में किसानों को वितरित किए जा रहे हल्दी बीज में अनियमितता और भ्रष्टाचार की शिकायत सामने आने के बाद कृषि विभाग में हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर सामने आई शिकायत को कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने मामले की तत्काल विस्तृत जांच कराने के निर्देश दिए हैं। कृषि मंत्री ने कृषि उत्पादन आयुक्त एवं सचिव, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग को भेजे पत्र में शिकायत से जुड़े तथ्यों की बिंदुवार जांच कर वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट देने को कहा है। मंत्री ने 10 सितंबर को विभागीय स्तर पर…
रायपुर 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के GST विभाग में वाणिज्यिक कर निरीक्षक बनने वाले 42 कर्मचारियों को अब बड़ा झटका लगा है। जिस सीमित प्रतियोगी परीक्षा के जरिए इन कर्मचारियों ने लिपिक पद से निरीक्षक का पद हासिल किया था, उसी परीक्षा की जांच में गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद पूरा चयन रद्द कर दिया गया है। इन कर्मचारियों का चयन 2021 और 2022 में हुई सीमित प्रतियोगी परीक्षा के जरिए किया गया था। जांच में कई चयनित अभ्यर्थियों की उत्तर-पुस्तिकाओं में एक जैसे जवाब मिलने, कुछ उत्तरों के मॉडल आंसर से मेल खाने, परीक्षा केंद्र की उपस्थिति पंजी…
