Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
सहारनपुर 15 सितंबर 2026। नकली नोटों के बारे में तो अक्सर सुनने को मिलता है, लेकिन अब नकली सिक्कों का एक बड़ा नेटवर्क सामने आने के बाद लोगों के लिए सतर्क रहना जरूरी हो गया है. सहारनपुर पुलिस और एसओटी की संयुक्त कार्रवाई में 25 साल से कथित तौर पर नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है. पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, गिरोह ने नकली सिक्कों को बाजार में खपाने के लिए बाकायदा एक औद्योगिक स्तर का सेटअप तैयार किया था. शुरुआती जांच में 70 करोड़ रुपये से ज्यादा…
Technology Desk: आज के दौर में किसी भी सवाल का जवाब जानना हो तो सबसे पहले Google Search का सहारा लिया जाता है. बैंकिंग से लेकर सॉफ्टवेयर और बीमारी तक, लोग हर तरह की जानकारी कुछ सेकंड में इंटरनेट पर खोज लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि Google पर कुछ चीजों को सर्च करते समय थोड़ी सी लापरवाही आपको साइबर ठगी, मालवेयर या गलत जानकारी के जाल में फंसा सकती है. Google खुद कोई ठगी करने वाला प्लेटफॉर्म नहीं है, लेकिन सर्च रिजल्ट में दिखाई देने वाला हर लिंक सुरक्षित हो, यह जरूरी नहीं है. साइबर अपराधी फर्जी…
अंबिकापुर 15 सितंबर 2026। अंबिकापुर में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा की आत्महत्या के मामले में गांधीनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए NSUI छात्र नेता ज्ञान तिवारी को गिरफ्तार किया है. छात्रा के परिजनों ने ज्ञान तिवारी पर लंबे समय से प्रताड़ित करने और ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए थे. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने अपने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. घटना के बाद परिवार ने NSUI नेता…
अंबिकापुर 14 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में गुटबाजी और आपसी मनमुटाव को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टी.एस. सिंहदेव ने बड़ा बयान दिया है। मंगलवार को अंबिकापुर में होने वाले कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर से पहले मीडिया से बातचीत में सिंहदेव से पार्टी में जारी कथित मतभेद और इसका बूथ स्तर तक असर पड़ने को लेकर सवाल किया गया। इस पर सिंहदेव ने पार्टी के भीतर मतभेदों को मानवीय प्रवृत्ति बताते हुए कहा कि कोई भी दल, परिवार, संगठन या समूह ऐसा नहीं होता, जहां लोगों के मन…
रायपुर 14 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग यानी CGPSC परीक्षा 2024 को लेकर प्रदेश में सियासत गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर परीक्षा के मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उन्होने दावा किया कि एक ही प्रश्न का सही उत्तर देने वाले अभ्यर्थियों को अलग-अलग अंक दिए गए, जबकि कुछ मामलों में गलत उत्तर पर भी अंक दिए जाने का आरोप है। दीपक बैज ने इसे हजारों युवाओं के भविष्य से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए सरकार और PSC की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने 2025 के मुख्य परीक्षा में 187 अभ्यर्थी…
रायपुर 14 सितंबर 2026। मध्य भारत में कैंसर उपचार के क्षेत्र में अग्रणी बालको मेडिकल सेंटर द्वारा चौथा बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव 18 से 20 सितंबर 2026 तक मेफेयर लेक रिजॉर्ट्स, नया रायपुर में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन के साथ चूजिंग वाइजली इंडिया की सातवीं बैठक भी आयोजित होगी, जो ईकैंसर, टाटा मेमोरियल सेंटर, मुंबई और नेशनल कैंसर ग्रिड के सहयोग से आयोजित की जा रही है। इस वर्ष कॉन्क्लेव की थीम ‘कैंसर उपचार में संतुलन की पुनर्स्थापना’ है। इसमें मुख्य रूप से स्तन कैंसर, स्त्री रोग संबंधी कैंसर और मूत्र-जनन तंत्र के कैंसर पर चर्चा होगी। उपचार के…
बस्तर 14 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक वीडियो को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस ने मरोड़ा में बीजेपी विधायक विक्रम उसेंडी के सामने ग्रामीणों के विरोध और नारेबाजी का वीडियो जारी कर साय सरकार के सुशासन और विकास के दावों पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार भले ही विकास और सुशासन के दावे कर रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी के कथित सुशासन में लोगों को अपनी मूलभूत सुविधाओं के लिए सड़क…
कांकेर 14 सितंबर 2026। कांकेर जिले में SSB के एक जवान की मौत का मामला सामने आया है। भानुप्रतापपुर-अंतागढ़ थाना क्षेत्र के कुहचे कैंप में तैनात जवान ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद कैंप परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक जवान की पहचान आनंद प्रकाश तिवारी के रूप में हुई है। वे SSB की 28वीं बटालियन में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। जानकारी के मुताबिक सोमवार को कैंप परिसर में गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनते ही कैंप में तैनात जवानों में…
कोरबा 13 सितंबर 2026। कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्र से अंधविश्वास और जादू-टोने के शक से जुड़ा एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। कोरबी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पनगवां में एक ग्रामीण की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि जादू-टोना करने के शक में एक महिला और उसके नाती ने वारदात को अंजाम दिया। हत्या की इस वारदात के बाद गांव में हड़कंप मच गचा। पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और महिला और उसके नाती को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक अंधविश्वास में हत्या…
रायपुर 14 सितंबर 2026। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक युवती की निजी तस्वीर सोशल मीडिया और वॉट्सऐप के जरिए उसके भाई और परिजनों तक भेजने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से 25 सितंबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। आरोपी की पहचान परिमल भाई जयंती भाई कोंकणी (28), निवासी गुजरात के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की शिकायत के आधार पर टिकरापारा थाने में प्रकरण दर्ज किया गया था। जानकारी के…
