Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG BREAKING: राजनांदगांव में ACB का छापा, 20 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार

    04/11/2026

    BREAKING: अग्निवीरों को बड़ी राहत! अब 4 नहीं, 6 साल तक सेना में कर सकेंगे सेवा, CDS बोले- बेहतर परफॉर्मेंस पर नौकरी परमानेंट होगी

    04/11/2026

    CG: BJP नेता और पूर्व विधायक के शोरूम में युवती की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप; आक्रोशित लोगों का उग्र प्रदर्शन

    04/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 4
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: कोरबा में बिहान की दीदियों के उत्पादों को मिला नया ब्रांड, ‘हसदेव नेचुरल्स’ से बनेगी बाजार में पहचान, उद्योग मंत्री देवांगन ने किया ब्रांड का अनावरण
    छत्तीसगढ़

    CG: कोरबा में बिहान की दीदियों के उत्पादों को मिला नया ब्रांड, ‘हसदेव नेचुरल्स’ से बनेगी बाजार में पहचान, उद्योग मंत्री देवांगन ने किया ब्रांड का अनावरण

    DW HindiBy DW Hindi03/11/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा, 3 नवंबर 2026। ग्रामीण महिलाओं के हुनर को बाजार तक पहुंचाने और उनके उत्पादों को नई पहचान दिलाने की दिशा में कोरबा जिला प्रशासन ने एक नई पहल की गई है। बिहान स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पाद अब ‘हसदेव नेचुरल्स’ ब्रांड के नाम से बाजार में अपनी पहचान बनाएंगे। राज्योत्सव 2026 के अवसर पर उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने इस ब्रांड का अनावरण किया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के स्टॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने बिहान की दीदियों द्वारा तैयार किए जा रहे विभिन्न उत्पादों का अवलोकन किया। इस ब्रांड परियोजना के लिए जिला खनिज न्यास (DMF) मद से वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई गई है। इसके तहत पिछले तीन महीने से जिले के स्व सहायता समूहों की महिलाएं विभिन्न उत्पाद तैयार कर रही हैं।

    ‘हसदेव नेचुरल्स’ ब्रांड के जरिए महिला स्व सहायता समूहों के उत्पादों को एक साझा पहचान मिलेगी। इससे स्थानीय उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग, मार्केटिंग और बिक्री के अवसर बढ़ने की उम्मीद है। अब तक सीमित स्तर पर तैयार किए जा रहे इन उत्पादों को ब्रांड के माध्यम से बड़े बाजार तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा देने के साथ उनकी आमदनी में वृद्धि करना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के स्टॉल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत जिले में कराए जा रहे विकास और अधोसंरचना निर्माण कार्यों, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की गतिविधियों तथा बिहान समूह की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की जानकारी ली।

    मंत्री ने महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने और ग्रामीण आजीविका को मजबूत बनाने की दिशा में इस तरह की पहल महत्वपूर्ण है। ‘हसदेव नेचुरल्स’ ब्रांड की शुरुआत कोरबा जिले में महिला स्वावलंबन और स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे स्व सहायता समूहों की महिलाओं को अपने हुनर के आधार पर पहचान बनाने और स्वरोजगार के नए अवसर हासिल करने में मदद मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

    Bihan SHG DMF कोरबा Korba News कोरबा न्यूज ग्रामीण आजीविका छत्तीसगढ़ न्यूज छत्तीसगढ़ समाचार बिहान स्व सहायता समूह महिला सशक्तिकरण महिला स्वरोजगार राज्योत्सव 2026 लखन लाल देवांगन हसदेव नेचुरल्स
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG BREAKING: राजनांदगांव में ACB का छापा, 20 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार

    04/11/2026

    BREAKING: अग्निवीरों को बड़ी राहत! अब 4 नहीं, 6 साल तक सेना में कर सकेंगे सेवा, CDS बोले- बेहतर परफॉर्मेंस पर नौकरी परमानेंट होगी

    04/11/2026

    CG: BJP नेता और पूर्व विधायक के शोरूम में युवती की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप; आक्रोशित लोगों का उग्र प्रदर्शन

    04/11/2026
    Don't Miss

    CG BREAKING: राजनांदगांव में ACB का छापा, 20 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार

    DW Hindi04/11/2026

    राजनांदगांव 4 नवंबर 2026: राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाने में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने…

    BREAKING: अग्निवीरों को बड़ी राहत! अब 4 नहीं, 6 साल तक सेना में कर सकेंगे सेवा, CDS बोले- बेहतर परफॉर्मेंस पर नौकरी परमानेंट होगी

    04/11/2026

    CG: BJP नेता और पूर्व विधायक के शोरूम में युवती की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप; आक्रोशित लोगों का उग्र प्रदर्शन

    04/11/2026

    CG: छात्रों के लिए जरूरी खबर! अचानक बदल गई NMMS परीक्षा की तारीख, अब इस दिन होगा एग्जाम

    04/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.