Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
नारायणपुर 30 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश से हालात लगातार चुनौतीपूर्ण होते जा रहे हैं। प्रदेश के कई जिलों में नदी-नाले उफान पर हैं, पुल-पुलियों के ऊपर से पानी बह रहा है और लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। इसी बीच नारायणपुर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने एक बार फिर उफनते नालों के खतरे की गंभीरता को उजागर कर दिया। बताया जा रहा है कि नारायणपुर के ब्रेहबेड़ा नाले में पुलिस की एक सरकारी बोलेरो तेज बहाव के बीच फंस गई। वाहन में दो पुलिस अधिकारी और चालक सवार थे, जिन्हे रेस्क्यू…
रायपुर 30 जुलाई 2026। बंगाल और ओडिशा के ऊपर बने सिस्टम का असर अब छत्तीसगढ़ में साफ दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में अगले 24 घंटे तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। रायपुर, बस्तर और दुर्ग संभाग के कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि, विभाग का कहना है कि 31 जुलाई से बारिश की तीव्रता में धीरे-धीरे कमी आने के संकेत हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक असर रायपुर संभाग में देखने…
जांजगीर 29 जुलाई 2026। जांजगीर-चांपा जिले में ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। साइबर थाना पुलिस ने 11वीं बटालियन में पदस्थ एक आरक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने अपने ही साथी का मोबाइल फोन चोरी कर उसके बैंक खाते से करीब 4.87 लाख की ऑनलाइन निकासी कर ली। पुलिस ने खुलासा किया कि आरोपी जवान ऑनलाइन गेम खेलने का था, जिसने आहरण किये गये सभी पैसे आॅनलाइन गेम में लगा दिये। पुलिस के मुताबिक बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम चांदो निवासी सुधीर कुमार सिंह (41), जो वर्तमान में 11वीं बटालियन जांजगीर में आरक्षक…
कोरबा, 29 जुलाई 2026। कोरबा, 29 जुलाई 2026। कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिला शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर कड़ा रुख अपनाते हुए जिला शिक्षा अधिकारी टी.पी. उपाध्याय को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जनदर्शन में महीनों से लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही, आवेदनों पर धीमी कार्रवाई और निःशुल्क पाठ्यपुस्तक योजना की कमजोर प्रगति को गंभीर मानते हुए कलेक्टर ने स्पष्ट कर दिया है कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नोटिस में तीन दिन के भीतर जवाब तलब किया गया है और चेतावनी दी गई है कि संतोषजनक स्पष्टीकरण…
रायपुर 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव उत्तर प्रदेश में एक भीषण सड़क हादसे में घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना झांसी-ललितपुर हाईवे पर उस समय हुई, जब किरण सिंहदेव गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम में दर्शन कर परिवार के साथ इनोवा कार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्त में तेज रफ्तार कार और ट्रक में पीछे की तरफ से जा टकराई। हादसे में किरण सिंहदेव को कमर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल उनका इलाज झांसी मेडिकल कॉलेज…
जगदलपुर 29 जुलाई 2026। सरकारी स्कूलों की बदहाल तस्वीरें अक्सर सुर्खियां बनती हैं, लेकिन बस्तर से सामने आई यह तस्वीर व्यवस्था की खामियों के बीच शिक्षकों के समर्पण की मिसाल भी है। उफनती नदी, तेज बहाव और जानलेवा सफर….इन सबके बीच एक छोटी सी डोंगी के सहारे शिक्षक हर दिन स्कूल पहुंच रहे हैं। ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। लेकिन विडंबना यह है कि जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचने वाले इन शिक्षकों को अब ऑनलाइन हाजिरी की बाध्यता भी परेशान कर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो ने न सिर्फ शिक्षकों की बेबसी को सामने…
रायपुर 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में चर्चित शराब घोटाले की जांच के तहत EOW ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। जांच एजेंसी ने छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (CSMCL) के कथित ओवरटाइम भुगतान घोटाला मामले में शराब कारोबारी अनवर ढेबर के सहयोगियों से जुड़े तीन ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान कई अहम दस्तावेज और साक्ष्य बरामद होने का दावा किया गया है। EOW के इस एक्शन के बाद एक बार फिर हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि छापामार कार्रवाई के दौरान के अफसरों के हाथ कुछ अहम सुराग है। EOW के मुताबिक छापेमारी के दौरान राज्य…
कोरबा 29 जुलाई 2026। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने स्थानीय समुदाय को समर्पित चिल्ड्रेंस पार्क का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन तथा विशिष्ट अतिथि कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने फीता काटकर पार्क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर बालको के मुख्य कॉर्पोरेट अफेयर्स एवं प्रशासन अधिकारी कैप्टन धनंजय मिश्रा, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। लगभग 13,000 वर्ग फुट में विकसित यह पार्क पहले एक अनुपयोगी एवं कचरा-प्रभावित क्षेत्र था, जिसे विकसित कर बच्चों, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के…
कांकेर 29 जुलाई 2026। कांकेर और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के पिपली बुर्गी क्षेत्र में पिछले दिनों नक्सली बैनर-पोस्टर लगाये जाने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि नक्सलियों के नाम पर दहशत फैलाने के लिए यह पूरी साजिश रची गई थी। मामले में भाजपा नेता और कोयलीबेड़ा जनपद पंचायत सदस्य शिवा अनिल मिस्त्री और उसके सहयोगी रंजीत मलिक को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों गढ़चिरौली और कांकेर सीमा से लगे पिपली बुर्गी क्षेत्र से करीब पांच किलोमीटर दूर एक साइनबोर्ड के नीचे लाल कपड़े का बैनर…
कोरबा 29 जुलाई 2026। कोरबा जिले के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कार्बन फैक्ट्री में शनिवार को हुए भीषण बॉयलर ब्लास्ट के बाद अब औद्योगिक सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हादसे के अगले ही दिन फैक्ट्री में सफाई के लिए बुलाए गए मजदूरों को कथित तौर पर पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए। सफाई के दौरान एक मजदूर की तबीयत बिगड़ने की जानकारी सामने आई है, जबकि कुछ अन्य मजदूरों के भी प्रभावित होने की चर्चा है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को फैक्ट्री में पिच अनलोडिंग के दौरान टंकी में लिकेज होने के कारण कोल टार पीच में…
