Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG BREAKING: राजनांदगांव में ACB का छापा, 20 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार

    04/11/2026

    BREAKING: अग्निवीरों को बड़ी राहत! अब 4 नहीं, 6 साल तक सेना में कर सकेंगे सेवा, CDS बोले- बेहतर परफॉर्मेंस पर नौकरी परमानेंट होगी

    04/11/2026

    CG: BJP नेता और पूर्व विधायक के शोरूम में युवती की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप; आक्रोशित लोगों का उग्र प्रदर्शन

    04/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 5
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: अमित शाह की मौजूदगी में आज होगा छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का समापन, राज्य की विभूतियों को मिलेगा सम्मान
    छत्तीसगढ़

    CG: अमित शाह की मौजूदगी में आज होगा छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का समापन, राज्य की विभूतियों को मिलेगा सम्मान

    DW HindiBy DW Hindi03/11/2026Updated:03/11/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 3 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26वें वर्ष के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव का आज 3 नवंबर को समापन होगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। समारोह में प्रदेश की विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए छत्तीसगढ़ की कला और लोक परंपराओं की झलक भी देखने को मिलेगी।

    अमित शाह अपने दौरे के दौरान करीब पांच घंटे रायपुर में रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे दोपहर 3:05 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद पंडरी स्थित आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल जाएंगे। यहां दोपहर 3:30 बजे से शाम 5 बजे तक लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री नवा रायपुर के सेक्टर-16 स्थित पीपल वन पहुंचेंगे। यहां विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण करेंगे। शाम 5:55 बजे उनके राज्योत्सव मैदान पहुंचने का कार्यक्रम है। इसके बाद शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक वे राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे।

    राज्य अलंकरण से सम्मानित होंगी प्रदेश की विभूतियां

    समापन समारोह का एक प्रमुख आकर्षण राज्य अलंकरण सम्मान होगा। अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रदेश की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के कलाकार लोकसंगीत की प्रस्तुति देंगे। पद्मश्री उषा बारले पंडवानी गायन के जरिए छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को मंच पर प्रस्तुत करेंगी। वहीं, रात 9 बजे के बाद पार्श्व गायक अभिजीत भट्टाचार्य की म्यूजिकल प्रस्तुति प्रस्तावित है।

    छत्तीसगढ़ में इस बार राज्योत्सव का आयोजन ऐसे समय हो रहा है, जब प्रदेश में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान जारी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देश से नक्सलवाद के खात्मे के लिए 31 मार्च 2026 की समयसीमा तय की थी। ऐसे में राज्योत्सव के समापन समारोह में उनकी मौजूदगी को नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, समारोह में प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और विकास की उपलब्धियां प्रमुख रूप से केंद्र में रहेंगी।

    छह रास्तों से प्रवेश, 40 हजार वाहनों की पार्किंग

    राज्योत्सव में आने वाले लोगों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। आयोजन स्थल तक पहुंचने के लिए छह रास्तों से प्रवेश की व्यवस्था की गई है। वहीं, करीब 40 हजार वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा आयोजन स्थल पर 300 शौचालय बनाए गए हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अस्पताल और 25 एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और विकास की झलक पेश की गई। आज होने वाले समापन समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री की मौजूदगी, राज्य अलंकरण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां राज्योत्सव के आखिरी दिन का प्रमुख आकर्षण रहेंगी।

    Abhijeet Bhattacharya Live Amit Shah Chhattisgarh Amit Shah Raipur Visit Chhattisgarh Foundation Day Developed India Sankalp Park Nava Raipur Rajyotsav Rajyotsav Closing Ceremony State Alankaran 2026 Usha Barle Pandavani Vishnu Deo Sai अमित शाह रायपुर दौरा छत्तीसगढ़ न्यूज छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस। नवा रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य अलंकरण सम्मान राज्योत्सव समापन समारोह विकसित भारत संकल्प पार्क
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG BREAKING: राजनांदगांव में ACB का छापा, 20 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार

    04/11/2026

    BREAKING: अग्निवीरों को बड़ी राहत! अब 4 नहीं, 6 साल तक सेना में कर सकेंगे सेवा, CDS बोले- बेहतर परफॉर्मेंस पर नौकरी परमानेंट होगी

    04/11/2026

    CG: BJP नेता और पूर्व विधायक के शोरूम में युवती की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप; आक्रोशित लोगों का उग्र प्रदर्शन

    04/11/2026
    Don't Miss

    CG BREAKING: राजनांदगांव में ACB का छापा, 20 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार

    DW Hindi04/11/2026

    राजनांदगांव 4 नवंबर 2026: राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाने में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने…

    BREAKING: अग्निवीरों को बड़ी राहत! अब 4 नहीं, 6 साल तक सेना में कर सकेंगे सेवा, CDS बोले- बेहतर परफॉर्मेंस पर नौकरी परमानेंट होगी

    04/11/2026

    CG: BJP नेता और पूर्व विधायक के शोरूम में युवती की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप; आक्रोशित लोगों का उग्र प्रदर्शन

    04/11/2026

    CG: छात्रों के लिए जरूरी खबर! अचानक बदल गई NMMS परीक्षा की तारीख, अब इस दिन होगा एग्जाम

    04/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.