Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
कोरबा 16 सितंबर, 2026। हर बड़े बदलाव की शुरुआत एक छोटे से सवाल से होती है, क्या इसे और बेहतर किया जा सकता है? और इस सवाल का जवाब तलाशते हैं वे इंजीनियर, जो हर दिन बालको के संयंत्र में प्रक्रियाओं, तकनीक और आंकड़ों के बीच नए समाधान खोज रहे हैं। एल्यूमिनियम निर्माण सिर्फ धातु को आकार देने की प्रक्रिया नहीं है। यह कई चरणों, तकनीकों और विशेषज्ञताओं से जुड़ी एक ऐसी यात्रा है, जहाँ एक छोटे से सुधार का असर पूरी प्रक्रिया पर दिखाई दे सकता है। सुरक्षा को बेहतर बनाना हो, गुणवत्ता में निरंतरता लानी हो, संसाधनों का…
जगदलपुर16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले में आज एक और अहम पड़ाव सामने आने वाला है। जगदलपुर की विशेष NIA अदालत 10 दोषियों की सजा पर फैसला सुनाएगी। इससे पहले 5 सितंबर को अदालत ने ट्रायल का सामना कर रहे सभी 10 आरोपियों को दोषी करार दिया था। 25 मई 2013 को हुए इस हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के काफिले को झीरम घाटी में नक्सलियों ने निशाना बनाया था। हमले में कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, उनके बेटे दिनेश पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा…
कोरबा 15 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कोरबा प्रवास के दौरान मीडिया से बातचीत में प्रदेश सरकार और कोरबा के क्षेत्रीय विधायक एवं आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन पर गंभीर राजनीतिक आरोप लगाए। डॉ. महंत ने तंज कसते हुए कहा कि “आपके यहां के मंत्रीजी कंबल ओढ़कर कैसे घी पीते हैं, रेत के खदान कैसे दिए जाते हैं, बालकों में कौन-कौन काम कर रहा है, वो पता करो तो पता चल जाएगा। महंत यहीं नहीं रूके उन्होने आगे कहा कि…“कोयला के दलालों का पता करें तो सब पता चल जाएगा। सब मंत्रीजी के अनुशंसा से…
रायपुर 15 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। महिला सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की शिकायत पर हुई जांच में उनके खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल, अशोभनीय एवं अमर्यादित टिप्पणियों और अनुचित स्पर्श से जुड़े आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए हैं। शिकायत की जांच के दौरान संबंधित महिला स्वास्थ्य अधिकारियों के अलावा विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए गए। जांच रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि होने के बाद जांच अधिकारी ने डॉ. रोहलेडर के खिलाफ अनुशासनात्मक…
बिलासपुर 15 सितंबर 2026। दक्षिण पूर्व, दक्षिण पूर्व मध्य एवं पूर्व तटीय रेलवे एम्प्लाइज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी यानी रेलवे अर्बन बैंक ने अपने शेयरधारकों, सदस्यों और स्टाफ के आश्रितों के लिए रोजगार का अवसर दिया है। सोसाइटी ने ग्रुप-C के 35 पदों पर भर्ती प्रक्रिया-2026 शुरू करने की घोषणा की है। भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म 17 सितंबर 2026 से मिलेंगे और आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 16 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। सोसाइटी के चेयरपर्सन एस.पी. सिंह और वाइस-चेयरपर्सन एम. रविकांत ने बताया कि यह भर्ती परिवर्तन पैनल की ओर से किए गए रोजगार संबंधी वादे के अनुरूप…
रायपुर, 15 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर रायपुर प्रेस क्लब में मंगलवार को आयोजित परिचर्चा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा आमने-सामने आ गए। योजना के तहत आवास निर्माण और स्वीकृति से जुड़े आंकड़ों को लेकर दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस हुई। कार्यक्रम खत्म होने के बाद यह सियासी तकरार सोशल मीडिया तक पहुंच गई और बीजेपी-कांग्रेस के बीच पोस्टर वार और तीखे बयानों का नया दौर शुरू हो गया। परिचर्चा में मंत्री विजय शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े आंकड़े पेश करते हुए पिछली कांग्रेस सरकार के…
कोरबा 15 सितंबर 2026। कोरबा के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में एसईसीएल की खदानें एक बार फिर कबाड़ चोरों के निशाने पर हैं। पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद खदानों में डकैती और चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला सुराकछार के 4 नंबर खदान का है, जहां दर्जनभर से ज्यादा बदमाशों ने खदान परिसर में घुसकर सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट की और कीमती कॉपर केबल काटकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन बालिग और सात नाबालिग बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की…
नई दिल्ली 15 सितंबर 2026। UPI से पेमेंट करने वाले करोड़ों लोगों के बीच अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ₹2,000 से ज्यादा के UPI भुगतान पर भी जेब ढीली होगी ? केंद्र सरकार ने फिलहाल ₹2,000 तक के UPI लेनदेन और RuPay डेबिट कार्ड पेमेंट को शुल्क से बाहर रखा है। लेकिन नए नियम ने ₹2,000 से ऊपर के बड़े मर्चेंट पेमेंट पर भविष्य में शुल्क लगाए जाने की संभावना का रास्ता जरूर खोल दिया है। वित्त मंत्रालय के नए प्रावधान के मुताबिक ₹2,000 तक के UPI भुगतान पर बैंक या सिस्टम प्रोवाइडर सीधे या अप्रत्यक्ष रूप…
बिलासपुर 15 सितंबर 2026। न्यायधानी बिलासपुर में गणेश उत्सव के बीच गणेश पंडाल में युवक की हत्या की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। सकरी के ग्राम संबलपुरी में डीजे साउंड को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक की जान चली गई। पंडाल के पास हुए हत्या की वारदात से मौके पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आरोपी हत्या करने के बाद भी पंडाल के पास चाकू लेकर घूमता रहा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात सकरी थाना क्षेत्र के…
Ganesh Chaturthi : गणेश चतुर्थी के मौके पर भक्त बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ भगवान गणेश को अपने घर लाते हैं. विधि-विधान से गणपति की स्थापना और पूजा-अर्चना की जाती है. मान्यता है कि घर में बप्पा की स्थापना के बाद उनकी नियमित पूजा और सेवा करना जरूरी होता है. धार्मिक परंपरा में गणपति को घर के विशेष अतिथि और परिवार के सदस्य की तरह माना जाता है. ऐसे में गणेश स्थापना के बाद कुछ बातों का ध्यान रखना भक्तों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. आचार्य मदन मोहन के अनुसार सनातन परंपरा में ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना…
