Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
रायपुर, 2 नवंबर 2026। कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की पांच खदानों को फाइव स्टार रेटिंग पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इनमें चार भूमिगत और एक ओपनकास्ट खदान शामिल हैं। रायपुर के मेफेयर लेक रिसॉर्ट में केंद्रीय कोयला मंत्रालय की ओर से आयोजित स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह 2026 में केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने पुरस्कार प्रदान किए। वित्त वर्ष 2024-25 के मूल्यांकन के आधार पर देश की कुल 50 कोयला एवं लिग्नाइट खदानों को पांच सितारा रेटिंग के लिए चुना गया। इनमें 15 भूमिगत और 35 ओपनकास्ट…
खैरागढ़ 2 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान एक पत्रकार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि गाड़ी पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स के एक जवान ने पत्रकार पर डंडे से हमला कर दिया। घटना के बाद पीड़ित पत्रकार ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। वहीं, पत्रकार से मारपीट के विरोध में खैरागढ़ पत्रकार संघ ने राज्योत्सव स्थल के मुख्य गेट के सामने धरना देकर पुलिस और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पत्रकारों के भारी विरोध के बाद पुलिस विभाग ने मामले में तत्काल कार्रवाई…
कोरबा 2 नवंबर 2026। कोरबा जिले में 13वीं बटालियन मड़वारानी में पदस्थ एक आरक्षक करीब एक महीने से लापता हैं। 5 अक्टूबर 2026 की शाम से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। पिता की खोज में उनका बेटा महेश कुमार गटपल्ली अपने एक सहयोगी के साथ बीजापुर से कोरबा पहुंचा है। परिवार ने आम लोगों से मदद की अपील की है। जानकारी के मुताबिक लापता आरक्षक की पहचान कन्ना गटपल्ली (लगभग 49 वर्ष), पिता बाल्लैया गटपल्ली के रूप में हुई है। वे…
रायपुर 2 नवंबर 2026। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री विवादों में घिर गए हैं। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में कथा के दौरान दिए गए उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आपत्तियां उठने लगीं। विवाद बढ़ा तो धीरेंद्र शास्त्री ने वीडियो जारी कर सफाई दी और हाथ जोड़कर क्षमा मांगी। लेकिन इस पूरे मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धीरेंद्र शास्त्री पर तीखा हमला बोलते हुए तंज कसा- “कोई तो ‘केमिकल…
रायपुर, 2 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर लोक निर्माण विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। कबीरधाम जिले में परफॉर्मेंस गारंटी के तहत आने वाली सड़क के क्षतिग्रस्त मिलने और निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद ठेकेदार के साथ दो तत्कालीन अभियंताओं को भी नोटिस जारी किया गया है। विभाग की इस कार्रवाई से सड़क निर्माण और उसकी निगरानी से जुड़े जिम्मेदारों में हड़कंप मचा है। जानकारी के मुताबिक मामला कबीरधाम जिले के 6.70 किलोमीटर लंबे बानौ से कान्हाभैरा मार्ग का है। इस सड़क का निर्माण इसी साल फरवरी में पूरा हुआ था और…
रायपुर, 2 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 की तैयारियों के बीच सरकार ने एक अहम प्रशासनिक फैसला लिया है। अब जनगणना के काम में लगाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों का अगले छह महीने तक तबादला नहीं किया जा सकेगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। निर्देश का दायरा जिला और तहसील स्तर पर तैनात अधिकारियों से लेकर मास्टर ट्रेनर्स, प्रगणकों और पर्यवेक्षकों तक है। गौरतलब है कि प्रदेश में जनगणना का फील्ड वर्क जनवरी-फरवरी 2027 में प्रस्तावित है। इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू हो चुका है। ऐसे में बीच में…
रायपुर, 2 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नवा रायपुर के सेंध लेक में भारतीय वायु सेना ने अपनी ताकत, साहस और उड़ान कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। एयर-शो में सारंग एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम के पांच हेलीकॉप्टरों ने आसमान में ऐसी फॉर्मेशन और रोमांचकारी करतब दिखाए कि दर्शक देखते रह गए। आकाशगंगा स्काईडाइविंग टीम और गरुड़ कमांडोज के प्रदर्शन ने भी कार्यक्रम में रोमांच का रंग भर दिया। तिरंगे की फॉर्मेशन और ‘वंदे मातरम्’ की गूंज के बीच आसमान देशभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका भी शामिल हुए। एयर-शो की शुरुआत भारतीय…
रायपुर, 2 नवंबर 2026। देश में सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने की रणनीति के बीच राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) की 93वीं महापरिषद बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व मार्कफेड अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने किया। बैठक में सहकारी संस्थाओं की वित्तीय और ढांचागत क्षमता बढ़ाने के साथ ‘सहकार से समृद्धि’ के लक्ष्य को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। मार्कफेड अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने बैठक में छत्तीसगढ़ में सहकारिता के जरिए किसानों, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सहकारी समितियों को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार…
झुंझुनूं 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य झुलस गए। हादसा सोमवार सुबह करीब 10 बजे उदयपुरवाटी क्षेत्र के छापोली गांव में हुआ। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। आक्रोशित ग्रामीणों ने धरना शुरू कर दिया है और मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे तथा नौकरी की मांग की है। उदयपुरवाटी थाना प्रभारी रामपाल के मुताबिक, हादसा छापोली-कदंब कुंड मार्ग पर सीकर-नीमकाथाना स्टेट हाईवे से करीब 150 मीटर दूर हुआ। यहां सड़क…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के खैरा गांव ने स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जो दूसरे गांवों के लिए भी मिसाल बन सकती है। गांव के सभी 141 घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं। इसके साथ ही खैरा को देश का पहला 100 प्रतिशत सोलर गांव बताया जा रहा है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत गांव ने ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम बढ़ाया है। 889 की आबादी वाले खैरा गांव के प्रत्येक घर में 2 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाया गया है। इस तरह गांव…
