Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Health Tips: दिवाली की दावत में बरतें सावधानी! ज्यादा खाना बढ़ा सकता है एसिड रिफ्लक्स का खतरा

    07/11/2026

    Tata EV November 2026 Offers: दिवाली पर Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर बंपर ऑफर! Curvv EV पर 3.35 लाख तक की बचत, Harrier और Tiago EV पर भी भारी छूट

    07/11/2026

    CG: सरगुजा ओलंपिक में अव्यवस्था! आधी रात तक बस के इंतजार में भूखे-प्यासे भटकते रहे खिलाड़ी, विधायक की दखल के बाद जागा प्रशासन

    07/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 7
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»Uncategorized»CG: सरगुजा ओलंपिक में अव्यवस्था! आधी रात तक बस के इंतजार में भूखे-प्यासे भटकते रहे खिलाड़ी, विधायक की दखल के बाद जागा प्रशासन
    Uncategorized

    CG: सरगुजा ओलंपिक में अव्यवस्था! आधी रात तक बस के इंतजार में भूखे-प्यासे भटकते रहे खिलाड़ी, विधायक की दखल के बाद जागा प्रशासन

    DW HindiBy DW Hindi07/11/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सरगुजा, 7 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में सरकार खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के दावे कर रही है, लेकिन सरगुजा ओलंपिक में सामने आई अव्यवस्था ने इन दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां सीतापुर ब्लॉक से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचे 45 से अधिक खिलाड़ी गुरुवार देर रात तक अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम के बाहर बस का इंतजार करते रहे। खिलाड़ियों को शाम 4 बजे बस से सीतापुर लौटना था, लेकिन रात 11 बजे तक बस नहीं पहुंची। इस दौरान खिलाड़ी भूखे-प्यासे परेशान होते रहे। आखिरकार खिलाड़ियों ने सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो को फोन कर अपनी परेशानी बताई। इसके बाद जाकर जिला प्रशासन हरकत में आया और देर रात खिलाड़ियों को वापस भेजने की व्यवस्था किया जा सका।

    जानकारी के मुताबिक, सरगुजा ओलंपिक की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए सीतापुर ब्लॉक के 45 से अधिक खिलाड़ी अंबिकापुर पहुंचे थे। इनमें लड़के और लड़कियां दोनों शामिल थे। कई खिलाड़ी स्कूल और कॉलेज में पढ़ाई करते हैं। गुरुवार को प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद खिलाड़ियों को शाम 4 बजे बस से सीतापुर वापस भेजा जाना था। इसके लिए बस की व्यवस्था की गई थी, लेकिन प्रतियोगिता खत्म होने के बाद भी बस नहीं पहुंची। खिलाड़ी स्टेडियम के बाहर इंतजार करते रहे। बताया जा रहा है कि इस दौरान आयोजन से जुड़े अधिकारी और प्रभारी भी मौके पर मौजूद नहीं थे। समय बीतता गया और रात करीब 11 बजे तक खिलाड़ियों को वापस ले जाने की व्यवस्था नहीं हो सकी।

    लंबे इंतजार के बाद भूख और प्यास से परेशान खिलाड़ियों ने सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो को फोन कर अपनी स्थिति बताई। विधायक ने तत्काल सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत से बात की और खिलाड़ियों की परेशानी से अवगत कराया। कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ रोमा श्रीवास्तव गांधी स्टेडियम पहुंचीं। उन्होंने खिलाड़ियों के लिए भोजन की व्यवस्था कराई और उन्हें सीतापुर भेजने के लिए दूसरी बस बुलवाई। इसके बाद रात करीब 12 बजे सभी खिलाड़ी बस से रवाना हुए। इस घटना को लेकर विधायक रामकुमार टोप्पो ने जिला प्रशासन की व्यवस्था और जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही पर नाराजगी जताई।

     लाखों की फंडिंग, फिर भी खिलाड़ियों को झेलनी पड़ी परेशानी

    सरगुजा ओलंपिक के ब्लॉक और जिला स्तरीय आयोजनों के लिए लाखों रुपये की फंडिंग की गई है। प्रतियोगिता में करीब 1800 खिलाड़ियों के शामिल होने की जानकारी है। ऐसे बड़े आयोजन में खिलाड़ियों के आने-जाने, भोजन और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी आयोजन समिति और संबंधित अधिकारियों की होती है। इसके बावजूद सीतापुर के खिलाड़ियों को देर रात तक बस के इंतजार में भूखे-प्यासे रहना पड़ा।

    सवाल यह है कि जब खिलाड़ियों की वापसी के लिए पहले से बस की व्यवस्था तय थी, तो वह समय पर क्यों नहीं पहुंची? आयोजन खत्म होने के बाद खिलाड़ियों की जिम्मेदारी लेने वाला कोई अधिकारी मौके पर क्यों मौजूद नहीं था ? सरगुजा ओलंपिक का अगला चरण संभाग स्तरीय होगा, जिसमें पूरे संभाग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। ऐसे में जिला स्तरीय आयोजन की इस घटना ने आगामी प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

    Ambikapur News CG News Ramkumar Toppo Sitapur Players News Surguja News Surguja Olympic 2026 Surguja Olympic Mismanagement अंबिकापुर गांधी स्टेडियम खिलाड़ियों को बस नहीं मिली छत्तीसगढ़ न्यूज भूखे प्यासे खिलाड़ी सरगुजा ओलंपिक सरगुजा ओलंपिक अव्यवस्था सरगुजा ओलंपिक विवाद सरगुजा न्यूज सीतापुर के खिलाड़ियों की परेशानी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG POLITICS: बिजली विभाग का गजब दिवाली गिफ्ट! मिठाई की जगह शराब की बोतलें बांटने पर मचा सियासी बवाल, कांग्रेस ने पूछा- क्या यही है सुशासन ? देखिये Video

    07/11/2026

    CG POLITICS: छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र पर सियासी संग्राम, कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत का BJP पर हमला, बोले- नीयत में ही खोट

    07/11/2026

    नरक चतुर्दशी 2026: छोटी दिवाली पर इस बार बड़ा कन्फ्यूजन! 7 या 8 नवंबर, आखिर छोटी दिवाली पर कब जलाएं यम दीपक ? जानें सही मुहूर्त

    06/11/2026
    Don't Miss

    Health Tips: दिवाली की दावत में बरतें सावधानी! ज्यादा खाना बढ़ा सकता है एसिड रिफ्लक्स का खतरा

    DW Hindi07/11/2026

    Health Tips: त्योहारों में पकवानों और मिठाइयों का स्वाद लेना आम बात है, लेकिन जरूरत…

    Tata EV November 2026 Offers: दिवाली पर Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर बंपर ऑफर! Curvv EV पर 3.35 लाख तक की बचत, Harrier और Tiago EV पर भी भारी छूट

    07/11/2026

    CG: सरगुजा ओलंपिक में अव्यवस्था! आधी रात तक बस के इंतजार में भूखे-प्यासे भटकते रहे खिलाड़ी, विधायक की दखल के बाद जागा प्रशासन

    07/11/2026

    CG POLITICS: बिजली विभाग का गजब दिवाली गिफ्ट! मिठाई की जगह शराब की बोतलें बांटने पर मचा सियासी बवाल, कांग्रेस ने पूछा- क्या यही है सुशासन ? देखिये Video

    07/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.