Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG BREAKING: राजनांदगांव में ACB का छापा, 20 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार

    04/11/2026

    BREAKING: अग्निवीरों को बड़ी राहत! अब 4 नहीं, 6 साल तक सेना में कर सकेंगे सेवा, CDS बोले- बेहतर परफॉर्मेंस पर नौकरी परमानेंट होगी

    04/11/2026

    CG: BJP नेता और पूर्व विधायक के शोरूम में युवती की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप; आक्रोशित लोगों का उग्र प्रदर्शन

    04/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 4
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»VIDEO: भगवान राम और कृष्ण पर बयान से घिरे धीरेंद्र शास्त्री, माफी के बाद भी नहीं थमा विवाद; भूपेश बघेल ने तंज कसकर कहा….’कोई तो केमिकल लोचा है’
    छत्तीसगढ़

    VIDEO: भगवान राम और कृष्ण पर बयान से घिरे धीरेंद्र शास्त्री, माफी के बाद भी नहीं थमा विवाद; भूपेश बघेल ने तंज कसकर कहा….’कोई तो केमिकल लोचा है’

    DW HindiBy DW Hindi02/11/2026Updated:02/11/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 2 नवंबर 2026। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री विवादों में घिर गए हैं। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में कथा के दौरान दिए गए उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आपत्तियां उठने लगीं। विवाद बढ़ा तो धीरेंद्र शास्त्री ने वीडियो जारी कर सफाई दी और हाथ जोड़कर क्षमा मांगी। लेकिन इस पूरे मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धीरेंद्र शास्त्री पर तीखा हमला बोलते हुए तंज कसा- “कोई तो ‘केमिकल लोचा’ है। इनकी रेबीज़ वगैरह की जांच करवाना ठीक होगा”

    दरअसल 28 अक्टूबर को करैरा में आयोजित कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान राम और श्रीकृष्ण के स्वरूप की तुलना करते हुए कहा था कि उनके राम सीधे खड़े होते हैं, जबकि कृष्ण तीन जगह से टेढ़े दिखाई देते हैं। उन्होंने अयोध्या और वृंदावन के नामों की तुलना करने के साथ बांसुरी बजाने और धनुष चलाने को लेकर भी टिप्पणी की थी। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके बयान की आलोचना होने लगी। कई लोगों ने इसे भगवान श्रीकृष्ण और उनके भक्तों के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी बताया।

    विवाद बढ़ा तो हाथ जोड़कर मांगी माफी

    विवाद के बीच धीरेंद्र शास्त्री ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी बात को गलत अर्थ में लिया गया। उन्होंने कहा कि वह भगवान श्रीकृष्ण के विरोधी नहीं हैं, बल्कि स्वयं उनके भक्त हैं। उनका कहना था कि कथा के दौरान एक संत के पद की व्याख्या करते हुए उन्होंने भावावेश और विनोद में कुछ बातें कह दी थीं। धीरेंद्र शास्त्री ने यह भी कहा कि उनकी बात से किसी की भावना आहत हुई है तो वह क्षमा चाहते हैं। उन्होंने लोगों से उनकी बात का अर्थ का अनर्थ नहीं निकालने की अपील की।

    भूपेश बघेल की एंट्री, एक्स पर पोस्ट कर कसा तंज

    इस विवाद में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री का वायरल वीडियो एक्स पर साझा करते हुए लिखा, ‘कोई तो केमिकल लोचा है।’ बघेल ने अपनी पोस्ट में आगे तीखी टिप्पणी करते हुए लिखा कि….ऐसे लोगों की रेबीज वगैरह की जांच करवाना ठीक होगा। उन्होंने भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के बीच फर्क बताने वाली टिप्पणी पर सवाल उठाया और लिखा कि हिंदू-हिंदू करने वाले अब हिंदुओं के आराध्य देवी-देवताओं की खिल्ली उड़ाने लगे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कथित तौर पर हिंदू धर्म के ठेकेदारों को भी निशाने पर लिया।

    उन्होंने सवाल किया कि ऐसे बयान पर उनकी भावनाएं आहत क्यों नहीं हो रही हैं। धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर विवाद और उसके बाद मांगी गई माफी के बीच भूपेश बघेल की टिप्पणी ने मामले को राजनीतिक बहस में ला दिया है। बघेल ने अपने पोस्ट के जरिए धार्मिक मुद्दों पर चुनिंदा प्रतिक्रिया देने वालों पर सवाल उठाया है। अब इस पूरे विवाद में दो सवाल अहम हो गए हैं- क्या धीरेंद्र शास्त्री की सफाई और माफी के बाद विवाद थमेगा ? और क्या भूपेश बघेल के इस हमले के बाद धार्मिक बयानों को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति में नई बहस शुरू होगी ? फिलहाल ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।

    कोई तो ‘केमिकल लोचा’ है।

    इनकी रेबीज़ वगैरह की जांच करवाना ठीक होगा।

    प्रभु श्री राम और श्री कृष्ण में फ़र्क! अयोध्या और वृंदावन में फ़र्क!

    हिंदू-हिंदू करते करते अब यह ढोंगी बाबा हिंदुओं के आराध्य देवी देवताओं की खिल्ली उड़ाने लगा।

    कहां हो हिंदू धर्म के कायर ठेकेदारों??? भावनाएं आहत नहीं हो रही हैं???

    — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 2, 2026

    Bageshwar Dham Bhupesh Baghel Chemical Locha CHHATTISGARH POLITICS Dhirendra Shastri Apology Hindu Religion Controversy Lord Krishna Lord Ram Madhya Pradesh News Political News Ram Krishna Controversy Shivpuri News धीरेंद्र शास्त्री
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG BREAKING: राजनांदगांव में ACB का छापा, 20 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार

    04/11/2026

    BREAKING: अग्निवीरों को बड़ी राहत! अब 4 नहीं, 6 साल तक सेना में कर सकेंगे सेवा, CDS बोले- बेहतर परफॉर्मेंस पर नौकरी परमानेंट होगी

    04/11/2026

    CG: BJP नेता और पूर्व विधायक के शोरूम में युवती की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप; आक्रोशित लोगों का उग्र प्रदर्शन

    04/11/2026
    Don't Miss

    CG BREAKING: राजनांदगांव में ACB का छापा, 20 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार

    DW Hindi04/11/2026

    राजनांदगांव 4 नवंबर 2026: राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाने में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने…

    BREAKING: अग्निवीरों को बड़ी राहत! अब 4 नहीं, 6 साल तक सेना में कर सकेंगे सेवा, CDS बोले- बेहतर परफॉर्मेंस पर नौकरी परमानेंट होगी

    04/11/2026

    CG: BJP नेता और पूर्व विधायक के शोरूम में युवती की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप; आक्रोशित लोगों का उग्र प्रदर्शन

    04/11/2026

    CG: छात्रों के लिए जरूरी खबर! अचानक बदल गई NMMS परीक्षा की तारीख, अब इस दिन होगा एग्जाम

    04/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.