Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
रायपुर 14 सितंबर 2026। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक युवती की निजी तस्वीर सोशल मीडिया और वॉट्सऐप के जरिए उसके भाई और परिजनों तक भेजने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से 25 सितंबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। आरोपी की पहचान परिमल भाई जयंती भाई कोंकणी (28), निवासी गुजरात के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की शिकायत के आधार पर टिकरापारा थाने में प्रकरण दर्ज किया गया था। जानकारी के…
रायपुर 14 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां अभी भी जारी हैं। प्रदेश के कई जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है, जबकि कुछ इलाकों में लगातार बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, बस्तर के ऊपर बने मौसम सिस्टम और सक्रिय मानसून द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो रही है। खासतौर पर रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में बारिश की गतिविधियां जारी रहने…
Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी का पावन पर्व आज यानी 14 सितंबर 2026, सोमवार को मनाया जा रहा है। इस दिन घरों और सार्वजनिक पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। पंचांग के अनुसार इस बार चतुर्थी तिथि 14 सितंबर को सुबह 7:06 बजे शुरू होकर 15 सितंबर को सुबह 7:44 बजे तक रहेगी। पंचांग के अनुसार भगवान गणेश की स्थापना और पूजा के लिए मध्याह्न मुहूर्त सुबह 10:59 बजे से दोपहर 1:27 बजे तक रहेगा। यानी भक्तों के पास गणपति स्थापना और विशेष पूजा के लिए करीब 2 घंटे 28 मिनट का…
रायपुर 13 सितंबर 2026। राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद नजर आए कि उन्होंने पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को ही निशाना बना डाला। आजाद चौक इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था संभालने पहुंची पुलिस टीम के वाहन से शातिर बदमाशों ने मोबाइल, करीब 2 से 3 हजार रुपए कैश और गमछा लेकर फरार हो गए। चोरी की पूरी वारदात पास ही स्थित साईं मंदिर के CCTV कैमरे में कैद हो गई है। अब पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। जानकारी के मुताबिक घटना 10 सितंबर की की बतायी जा रही है। यहां रात करीब…
रायपुर 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में यूथ कांग्रेस के चुनाव को लेकर सियासी घमासान के बीच बीजेपी ने कांग्रेस के भीतर कथित गुटबाजी को लेकर हमला तेज कर दिया है। बीजेपी छत्तीसगढ़ के आधिकारिक X हैंडल से जारी पोस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव के बीच कथित खेमेबाजी को निशाना बनाया गया है। पोस्टर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं टीएस सिंहदेव और भूपेश बघेल से लेकर देवेंद्र यादव के अलग-अलग राजनीतिक समीकरणों पर तंज कसा गया है। यूथ कांग्रेस चुनाव को लेकर कांग्रेस में दो खेमों के बीच मुकाबले की चर्चाएं पहले भी सामने आती रही…
रायपुर 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में अवैध शराब और नकली होलोग्राम को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांकेर के भानुप्रतापपुर में बड़ी मात्रा में खाली शराब की बोतलें, ढक्कन, स्टीकर और होलोग्राम बरामद होने के बाद कांग्रेस ने आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन और साय सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस ने सवाल उठाया है कि जब प्रदेश में जगह-जगह अवैध शराब से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं, तो आखिर इस कारोबार पर प्रभावी अंकुश क्यों नहीं लग पा रहा है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ‘X’ हैंडल से सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “कंबल ओढ़कर घी…
अंबिकापुर 13 सितंबर 2026। अंबिकापुर शहर के पटपरिया इलाके में 19 वर्षीय बीए प्रथम वर्ष में पढ़ने वाली छात्रा की आत्महत्या के बाद मामला गरमा गया है। छात्रा का शव उसके जीजा के घर के बाथरूम में फांसी के फंदे पर मिला। घटना के बाद परिजनों ने NSUI से जुड़े छात्र नेता ज्ञान तिवारी पर छात्रा को मोबाइल चैट और वीडियो के जरिए कथित तौर पर ब्लैकमेल और धमकाने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं छात्रा की मौत की जानकारी के बाद एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन कर आरोपी एनएसयूआई नेता की तत्काल गिरफ्तारी की…
रायपुर/बीजापुर 13 सितंबर 2026। बीजापुर के रुद्रारम स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में छात्राओं से कथित दुर्व्यवहार की शिकायत को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने मामले में बीजापुर कलेक्टर विश्वदीप और पुलिस अधीक्षक को शिकायत की गंभीरता से जांच कर तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि बच्चों की सुरक्षा और गरिमा से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि यदि जांच में शिकायत की अनदेखी, उसे दबाने का प्रयास या कर्तव्य में…
कोरबा 13 सितंबर 2026। कोरबा जिले के करतला क्षेत्र में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक शराब के नशे में करीब 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ गया। युवक टॉवर के सबसे ऊपरी हिस्से में जाकर बैठ गया। नीचे परिवार और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन काफी समझाने के बावजूद वह उतरने को तैयार नहीं हुआ। करीब छह घंटे तक पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतर आया। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम करतला थाना…
बीजापुर 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के रुद्रारम स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय से बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है। स्कूल के कंप्यूटर शिक्षक देवेंद्र दहिया पर बच्चों के साथ कथित अनुचित व्यवहार और ‘बैड टच’ के आरोप लगाए गए हैं। मामले में करीब सात बच्चों की ओर से शिकायत किए जाने की बात सामने आई है। बच्चे अपने पालकों के साथ कलेक्टर और एसपी के पास उपस्थित होकर इस मामले की शिकायत की है। कलेक्टर ने इस मामले में एसडीएम को जांच का निर्देश दिया है। जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला बीजापुर…
