Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
रायपुर 11 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC भर्ती घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ है। ED ने बलरामपुर-रामानुजगंज के अपर कलेक्टर चेतन बोरघारिया को गिरफ्तार किया है। बोरघारिया पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के OSD रह चुके हैं। विशेष अदालत में पेशी के बाद कोर्ट ने उन्हें 6 दिन की ED रिमांड पर भेज दिया है। ED ने अदालत में दावा किया कि जांच के दौरान चेतन बोरघारिया और CGPSC मामले में गिरफ्तार आरोपी उत्कर्ष चंद्राकर के बीच WhatsApp चैट सामने आई है। एजेंसी इसी चैट समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर बोरघारिया…
गरियाबंद 11 सितंबर 2026। गरियाबंद के देहारगुड़ा में लंबे समय से अधूरे पड़े पुल का मामला अब सियासी मुद्दा बन गया है। अधूरे पुल के कारण स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को बारिश के दौरान जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है। बच्चों के इस जोखिम भरे सफर का वीडियो सामने आने और मानव अधिकार आयोग के स्वतः संज्ञान के बाद जिला प्रशासन ने मौके का जायजा लिया। शुक्रवार को कलेक्टर रणवीर शर्मा बरसते पानी के बीच देहारगुड़ा पहुंचे और अधूरे पुल का मौके पर निरीक्षण किया। लेकिन इस दौरान कांग्रेस विधायक जनक ध्रुव का गुस्सा अधिकारियों पर फूट पड़ा।…
बालकोनगर, 11 सितंबर 2026। किसी गांव में जब किसान अपनी फसल के लिए बारिश का इंतजार करने के बजाय सिंचाई के भरोसे दूसरी और तीसरी फसल लेने लगे, जब किसी महिला के हाथों का हुनर परिवार की आय का जरिया बन जाए, जब किसी युवा को कौशल प्रशिक्षण के बाद रोजगार का अवसर मिले और जब किसी बच्चे को गांव की आंगनबाड़ी में बेहतर शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, तब विकास केवल एक आंकड़ा नहीं रहता, वह जीवन में दिखाई देने वाला बदलाव बन जाता है। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) की सामुदायिक विकास यात्रा समुदाय के साथ मिलकर…
गरियाबंद 11 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में छात्रों की सुरक्षा और जर्जर भवनों को लेकर को लेकर सरकार ने भले ही सख्त रुख अपनाया हो, लेकिन जमीनी हकीकत सरकारी दावों पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हाल ही में सभी कलेक्टर और एसपी को जर्जर स्कूल भवन, छात्रावास, पीजी, कोचिंग सेंटर और अन्य जोखिमपूर्ण इमारतों की तत्काल जांच कर हादसे से पहले कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि लापरवाही हुई तो जवाबदेही तय होगी। लेकिन इसी बीच गरियाबंद जिले से सामने आई तस्वीर सिस्टम की उस बेरुखी को उजागर करती…
रायपुर 11 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ की राजनीति में शुक्रवार को एक ऐसा सियासी घटनाक्रम हुआ, जिसने परिवार से लेकर समाज और आगामी विधानसभा चुनाव के संभावित समीकरणों तक कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सतनामी समाज के धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े बेटे ढाल दास ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। खास बात यह है कि उनके छोटे भाई खुशवंत साहेब भाजपा सरकार में मंत्री हैं।रायपुर में कांग्रेस के तीजा-पोरा कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ढाल दास को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। ढाल दास ने पार्टी में शामिल होते ही मुंगेली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की…
रायपुर 11 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। खासकर दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश की तीव्रता बढ़ने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति बन सकती है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसम प्रणाली के चलते बारिश का दौर तेज होने की संभावना है। गुरुवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो…
दुर्ग 10 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 6 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में विशेष पॉक्सो अदालत ने दोषी चाचा को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। अदालत ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए इसे ‘विरलतम से विरलतम’ श्रेणी का मामला माना। मृत्युदंड की अंतिम पुष्टि अब नियमानुसार बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में होगी। न्यायालय ने पीड़ित परिवार को आहत प्रतिकर योजना के तहत 7 लाख रुपये की सहायता राशि देने का भी निर्देश दिया है। दोषी पर संबंधित धाराओं के तहत अर्थदंड और अन्य सजा भी सुनाई गई है। कोर्ट ने अपने…
रायपुर 11 सितंबर 2026।आध्यात्मिक और संत परंपरा पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ छत्तीसगढ़ में अब टैक्स फ्री होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फिल्म देखने के बाद इसे छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और संत परंपरा से समाज को परिचित कराने वाली ऐसी प्रेरणादायी फिल्मों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचना चाहिए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर के जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में सपरिवार ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखी। इस दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी अपने परिवार के साथ मौजूद रहे।…
कोरबा 10 सितंबर 2026। कोरबा में फ्लाई ऐश के परिवहन और डंपिंग की व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। NTPC जमनीपाली के धनरास राखड़ बांध से निकली फ्लाई ऐश को कथित तौर पर निर्धारित स्थान के बजाय रूमगरा में अवैध रूप से डंप किए जाने का मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने कार्रवाई करते हुए NTPC लिमिटेड, जमनीपाली पर 15 लाख रुपये की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की है। यह कार्रवाई इसलिए भी अहम है क्योंकि कुछ ही दिन पहले छुरीखुर्द में करीब 6000 टन फ्लाई ऐश के अवैध डंपिंग के मामले में NTPC पर…
बिलासपुर 10 सितंबर 2026। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में रमेश चंद्र महापात्र ने निदेशक (तकनीकी-संचालन) का पदभार संभाल लिया है। उन्हें निदेशक (तकनीकी)-प्रोजेक्ट एवं योजना का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। नई जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्होंने कंपनी के विभागाध्यक्षों और क्षेत्रीय महाप्रबंधकों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में SECL की परिचालन प्राथमिकताओं, उत्पादन गतिविधियों और विभिन्न क्षेत्रों में चल रही परियोजनाओं की समीक्षा की गई। नई जिम्मेदारी के साथ कंपनी के उत्पादन और खनन संचालन को गति देना उनके सामने अहम प्राथमिकताओं में रहेगा। रमेश चंद्र महापात्र को खनन क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का अनुभव…
