Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
अंबिकापुर 30 अक्टूबर 2026। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम ‘अर्णब’ के प्रभाव से सरगुजा जिले में हो रही बारिश का असर अब जनजीवन पर भी दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग की ओर से भारी वर्षा, तेज आंधी और गरज-चमक को लेकर रेड, ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किए जाने के बाद सरगुजा जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को भी जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। जिला शिक्षा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त…
Health Tips: सर्दियों का मौसम आते ही कई लोगों की दिनचर्या सुबह-सुबह छींकने और नाक साफ करने से शुरू होने लगती है। किसी को लगातार छींकें आती हैं तो किसी की नाक बंद रहती है। वहीं कुछ लोगों को आंखों में खुजली, लालिमा और पानी आने की शिकायत भी होने लगती है। अक्सर लोग इन परेशानियों को सामान्य सर्दी-जुकाम मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन बार-बार ऐसे लक्षण दिखाई देना एलर्जी का संकेत हो सकता है। चिकित्सकीय भाषा में इसे एलर्जिक राइनाइटिस कहा जाता है। यह ऐसी स्थिति है, जिसमें धूल, परागकण, फफूंद या अन्य एलर्जेन के संपर्क में आने…
रायपुर 29 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने दीपावली से पहले प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों को राहत देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2 प्रतिशत की वृद्धि करने की घोषणा की है। इसके बाद महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दर 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगी। बढ़ी हुई दर 1 नवंबर 2026 से लागू होगी। राज्य सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के लगभग 3 लाख 85 हजार शासकीय कर्मचारियों और 1 लाख 50 हजार पेंशनरों को लाभ मिलने की उम्मीद है। शासकीय कर्मचारियों…
कोरबा, 29 अक्टूबर 2026। कोरबा विधानसभा क्षेत्र में सड़क और पुल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया। उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में दर्री बराज–बरमपुर मार्ग पर अहिरन नदी और दर्री–सीएसईबी चौक मार्ग पर कोहड़िया के समीप बेलगिरी नाला में उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्यों की शुरुआत हुई। दोनों पुलों के निर्माण पर कुल ₹26.17 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में आवागमन सुगम होने के साथ सड़क संपर्क मजबूत होने की उम्मीद है। खासकर बरमपुर क्षेत्र से भारी वाहनों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग विकसित होने से…
कोरबा, 29 अक्टूबर 2026। कोरबा जिले में भाई दूज के अवसर पर 11 नवंबर 2026, बुधवार को स्थानीय अवकाश रहेगा। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कुणाल दुदावत ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। राज्य शासन द्वारा 9 नवंबर 2026, सोमवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के बाद जिले के पूर्व निर्धारित स्थानीय अवकाश की तिथि में संशोधन किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, अब कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज (दीपावली) पर्व के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा। यह निर्णय छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा गोवर्धन पूजा के…
बिलासपुर 29 अक्टूबर 2026। कार्यस्थलों को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाने, अनुपयोगी संसाधनों के बेहतर उपयोग और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। स्पेशल कैंपेन-6 के तहत कंपनी ने स्वच्छता, स्क्रैप निपटान और रिकॉर्ड प्रबंधन सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में निर्धारित लक्ष्यों को पार कर लिया है। अभियान के अंतर्गत स्क्रैप निपटान से SECL ने ₹26.17 करोड़ का राजस्व अर्जित किया है। SECL ने अभियान के दौरान 225 स्थलों पर स्वच्छता गतिविधियां संचालित करने का लक्ष्य रखा था, जिसके मुकाबले 226 स्थलों पर स्वच्छता कार्य किया गया।…
गरियाबंद, 29 अक्टूबर 2026। सरकारें बदलती हैं, अफसरों की जिम्मेदारियां बदलती हैं और सरकारी योजनाओं के नाम पर नए-नए दावे भी सामने आते हैं। लेकिन क्या सरकारी व्यवस्था की रफ्तार इतनी धीमी हो सकती है कि पांच साल में एक प्राथमिक स्कूल का भवन तक पूरा न हो ? पढ़ने और सुनन में आपको शायद अटपटा लगे, लेकिन ये हकीकत है। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड के ग्राम ठेमली पथर्री से सामने आई तस्वीर यही सवाल खड़ा करती है। यहां पांच साल से निर्माणाधीन प्राथमिक शाला भवन आज भी अधूरा है। नतीजा यह कि पांच कक्षाओं के बच्चों…
कोरबा 29 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक खानपान और जनजातीय विरासत को करीब से जानने का अवसर अब कोरबा के कटघोरा स्थिति गढ़कलेवा में मिल रहा है। यहां छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजनों के साथ बस्तर के प्राकृतिक खाद्य उत्पाद, पारंपरिक परिधान और आभूषण भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस पहल से गढ़कलेवा खानपान के केंद्र के साथ प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता और परंपराओं को जानने का एक मंच बनकर उभर रहा है। गढ़कलेवा में बस्तर के पारंपरिक और प्राकृतिक खाद्य उत्पाद लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। इनमें महुआ के लड्डू, महुआ कुकीज़ और महुआ ग्रीन टी प्रमुख…
बलरामपुर 28 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में स्वामी आत्मानंद स्कूल के विद्यार्थियों को आसाराम बापू से जुड़ी किताबें बांटे जाने का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने एक्शन लिया है। अभिभावकों की शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने जांच कराई और स्कूल के प्रभारी प्राचार्य महेश कुमार प्रजापति को पद से मुक्त कर दिया। आरोप है कि विद्यार्थियों को ‘संस्कार सरिता‘ नाम की किताबें बांटी गई थीं और बकायदा उन्हें पढ़कर परीक्षा देने के लिए कहा गया था। जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला जिले के रघुनाथनगर स्थित स्वामी आत्मानंद विद्यालय का है। सोमवार को स्कूल…
रायपुर 29 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने मंत्रालय स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत पंचायत एवं ग्रामीण विकास, गृह तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग से जुड़ी जिम्मेदारियों में संशोधन किया गया है। इस बदलाव के तहत उप सचिव श्रीकांत वर्मा को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, अवर सचिव केपी दीवानगन की पदस्थापना गृह विभाग में की गई है। मंजूषा राजपूत को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी…
