Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
नई दिल्ली 29 अक्टूबर 2026। कर्नाटक में विधान परिषद (MLC) चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा के सवालों के बीच पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनावी प्रक्रिया को लेकर अपनी मांग दोहराई और भाजपा को संसद भंग कर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की चुनौती दे दी। खास बात यह है कि कर्नाटक के जिन MLC चुनावों के नतीजों को लेकर राजनीतिक बहस हो रही है, उनमें भी मतपत्र का इस्तेमाल हुआ था। ऐसे में खरगे के बयान ने चुनावी प्रक्रिया और विपक्ष की रणनीति…
बालोद 29 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 13 साल की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्रा को डराकर एक मकान में ले जाया गया, जहां तीन युवकों ने उसके साथ जबरदस्ती की। घटना के करीब 12 दिन बाद छात्रा ने अपनी मां को आपबीती बताई, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आपको बता दे पिछले दिनों ही कोरबा में 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या तथा जांजगीर जिले में 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म…
रायपुर 29 अक्टूबर 2026। SIR के विरोध में 1 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित विपक्षी रैली से पहले छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस की स्पेशल ट्रेन की मांग और अनुमति नहीं मिलने को लेकर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने हैं। सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को घेरने की कोशिश में दोनों दलों के बीच तंज और तीखी टिप्पणियों का दौर चल रहा है। लेकिन इन तंज और तीखी टिप्पणियों के बीच सबसे बड़ा सवाल यहीं कि आखिर राजनीतिक विरोध के नाम पर भाषा की मर्यादा कहां तक टूटेगी ? सवाल सिर्फ यह नहीं कि किसने किस पर पलटवार किया, बल्कि यह भी…
कोरबा 29 अक्टूबर 2026। वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने सस्टेनेबिलिटी माह 2026 के समापन कार्यक्रम का आयोजन किया। महीने भर चले अभियान में 2,600 से अधिक कर्मचारियों, बिजनेस पार्टनर्स, उनके परिवारजन, विद्यार्थियों और समुदाय के सदस्यों ने भाग लिया। विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों, सामुदायिक गतिविधियों और रोचक आयोजन के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति जागरूक किया गया। अभियान का उद्देश्य सस्टेनेबिलिटी को केवल एक विषय तक सीमित न रखकर, इसे अपने काम और दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना था। पूरे माह के दौरान कई…
कांकेर 29 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के कांकेर में कृषि महाविद्यालय के एक प्रोफेसर की शर्मनाक करतूत सामने आयी है। आरोप है कि प्रोफेसर ने कालेज में ही पढ़ने वाली एक छात्रा पर बुरी नजर रखता था और उसने छात्रा को टेलीग्राम के जरिए अश्लील वीडियो भेजा गया। इसके साथ ही छात्रा को प्रैक्टिकल में कम नंबर देने की धमकी देकर परेशान करने का भी आरोप है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक कृषि महाविद्यालय की छात्रा ने मंगलवार को कांकेर के कोतवाली…
अंबिकापुर 29 अक्टूबर 2026। सरगुजा जिले में एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई में देरी का मामला सामने आया है। हत्या के प्रयास के मामले में पांच साल की सजा पाने वाले पेंड्राखी प्राथमिक स्कूल के हेडमास्टर को जेल में रहने के बावजूद समय पर निलंबित नहीं किया गया। अब इस देरी पर कलेक्टर अजीत वसंत ने उदयपुर के तत्कालीन ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और ब्लॉक रिसोर्स सेंटर समन्वयक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं जांच प्रतिवेदन के बाद सरगुजा डीईओं ने दोषी प्रधान पाठक को टर्मिनेट कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, उदयपुर ब्लॉक के…
Facial skin care: चेहरे पर झाइयां और भूरे धब्बे त्वचा की रंगत को प्रभावित कर सकते हैं। धूप में ज्यादा समय बिताना, हार्मोनल बदलाव और बढ़ती उम्र इसके प्रमुख कारणों में शामिल हैं। ऐसे में कई लोग झाइयां कम करने के लिए घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। जायफल, आलू और एलोवेरा का इस्तेमाल भी पारंपरिक तौर पर त्वचा की देखभाल के लिए किया जाता है। हालांकि, इन चीजों से झाइयां पूरी तरह खत्म होने के पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं। त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए सही देखभाल और धूप से बचाव अधिक महत्वपूर्ण है। त्वचा में मेलेनिन नाम का पिगमेंट…
Health Tips: कैंसर का नाम सुनते ही अक्सर लोगों के मन में ऑपरेशन, कीमोथेरेपी और लंबे इलाज की तस्वीर उभरने लगती है। लेकिन क्या हर कैंसर के इलाज के लिए सर्जरी जरूरी होती है ? नहीं, कुछ मामलों में कैंसर का इलाज बिना ऑपरेशन के भी संभव है। रेडिएशन थेरेपी और रेडियोसर्जरी जैसी तकनीकों की मदद से ट्यूमर को निशाना बनाकर उसका आकार कम किया जा सकता है या कैंसर कोशिकाओं को नष्ट किया जा सकता है। हालांकि, इलाज कितना सफल होगा, यह कैंसर के प्रकार, उसकी स्टेज, ट्यूमर की जगह और मरीज की सेहत पर निर्भर करता है। क्या…
Karwa Chauth: करवा चौथ पर पति-पत्नी के प्रेम और समर्पण की एक भावुक कहानी सामने आई है। 46 वर्षीय संजय ने अपनी 32 वर्षीय पत्नी रूबी की जिंदगी बचाने के लिए अपनी एक किडनी दान कर दी। किडनी फेलियर के कारण नियमित डायलिसिस करा रहीं रूबी का शारदाकेयर हेल्थसिटी में सफल किडनी ट्रांसप्लांट किया गया। इस मामले में पति-पत्नी के अलग-अलग ब्लड ग्रुप के कारण डॉक्टरों के सामने अतिरिक्त चुनौती भी थी। रूबी किडनी फेलियर से जूझ रही थीं। उन्हें नियमित हीमोडायलिसिस कराना पड़ता था, जिससे उनका सामान्य जीवन प्रभावित हो रहा था। डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट को बेहतर विकल्प…
कोरबा 28 अक्टूबर 2026। बंगाल की खाड़ी में विकसित चक्रवाती तूफान ‘ARNAB’ को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी के बीच कोरबा जिले में विद्यार्थियों के लिए 29 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया गया है। संभावित बारिश, तेज हवाओं और खराब मौसम की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह एहतियाती कदम उठाया है। कोरबा कलेक्टर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष कुणाल दुदावत ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, 29 अक्टूबर 2026 को जिले के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों, महाविद्यालयों तथा संबंधित शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन…
