Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Politics: अमित जोगी की पोस्ट पर FIR से गरमाई सियासत, गुजरात से वीडियो जारी कर दी सफाई; बोले- कानून से भाग नहीं रहा

    05/11/2026

    CG: पुलिस विभाग की वेतन शाखा में 1.18 करोड़ की सेंध !मां के खाते में ट्रांसफर की सरकारी रकम, आरक्षक गिरफ्तार

    05/11/2026

    CG BREAKING: प्रशासन का बड़ा एक्शन, एक साथ 9 पटवारी सस्पेंड! राजस्व काम में लापरवाही पर गिरी गाज

    05/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 6
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: बालोद में 13 साल की छात्रा के साथ दरिंदगी, तीन युवकों ने अगवा कर किया गैंगरेप, छत्तीसगढ़ में मासूम बच्चियों के साथ बढ़ते अपराध ने बढ़ाई चिंता
    छत्तीसगढ़

    CG: बालोद में 13 साल की छात्रा के साथ दरिंदगी, तीन युवकों ने अगवा कर किया गैंगरेप, छत्तीसगढ़ में मासूम बच्चियों के साथ बढ़ते अपराध ने बढ़ाई चिंता

    DW HindiBy DW Hindi29/10/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बालोद 29 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 13 साल की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्रा को डराकर एक मकान में ले जाया गया, जहां तीन युवकों ने उसके साथ जबरदस्ती की। घटना के करीब 12 दिन बाद छात्रा ने अपनी मां को आपबीती बताई, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आपको बता दे पिछले दिनों ही कोरबा में 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या तथा जांजगीर जिले में 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामलों के बीच बालोद की इस घटना ने एक बार फिर नाबालिग बच्चियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

    जानकारी के मुताबिक 13 साल की छात्रा के साथ दरिंदगी की ये वारदात रनचिरई थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता गांव के सरकारी स्कूल में कक्षा आठवीं की छात्रा है। 14 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे वह पेन खरीदने के लिए घर से निकली थी। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रात करीब 11 बजे परिवार को सूचना मिली कि गांव के कुछ युवक छात्रा को एक परिचित के घर बेहोशी की हालत में लेकर आए हैं। परिजन पीड़ित छात्रा को गुंडरदेही अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। अगले दिन उसे घर लाया गया।

    12 दिन बाद मां को बताई घटना

    परिजनों के मुताबिक, घर लौटने के बाद से छात्रा डरी-सहमी और गुमसुम रहने लगी थी। 26 अक्टूबर को उसने अपनी मां को घटना के बारे में बताया। शिकायत के अनुसार, दो युवक छात्रा को डराकर एक मकान में ले गए थे और वहां अपने तीसरे साथी को बुलाया। आरोप है कि तीनों उसे मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में ले गए और उसके साथ जबरदस्ती की। बेटी से घटना की जानकारी मिलने के बाद मां 27 अक्टूबर को परिजनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ रनचिरई थाने पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई।

    पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1), 70(2), 137(2) और 127(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2) और 6 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, 28 अक्टूबर को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की उम्र 17 से 22 साल के बीच बताई जा रही है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर अंतिम निर्णय न्यायिक प्रक्रिया के तहत होगा।

    कोरबा, जांजगीर के बाद बालोद की घटना, बच्चियों की सुरक्षा पर चिंता

    छत्तीसगढ़ में नाबालिग बच्चियों के खिलाफ सामने आ रहे गंभीर अपराधों ने उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। कोरबा में 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की वारदात ने लोगों को झकझोर दिया था। वहीं, जांजगीर जिले में 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला भी सामने आया था। अब बालोद की घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा किया है कि बच्चियों को सुरक्षित माहौल देने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।

    ऐसे मामलों में त्वरित पुलिस कार्रवाई के साथ पीड़ित बच्चियों को संवेदनशील सहयोग, सुरक्षा और न्याय दिलाना भी बेहद जरूरी है। बच्चियों के खिलाफ अपराध की रोकथाम केवल कानून-व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी भी है। सवाल यही है कि घर से स्कूल या किसी छोटे काम के लिए निकलने वाली बच्चियां कब बिना डर के सुरक्षित लौट सकेंगी? बालोद मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब जांच और न्यायिक प्रक्रिया पर नजर रहेगी।

    13 साल की छात्रा से दुष्कर्म Balod Gang Rape Case Balod News BNS के तहत केस CG BREAKING NEWS CG Crime News Hindi News POCSO Act कोरबा दुष्कर्म मामला कोरबा बच्ची हत्याकांड छत्तीसगढ़ अपराध समाचार छत्तीसगढ़ क्राइम न्यूज छत्तीसगढ़ न्यूज छत्तीसगढ़ पुलिस छत्तीसगढ़ में महिला सुरक्षा जांजगीर दुष्कर्म केस तीन आरोपी गिरफ्तार नाबालिग बच्चियों की सुरक्षा नाबालिग से गैंगरेप पॉक्सो एक्ट बच्चियों के खिलाफ अपराध बाल सुरक्षा बालोद क्राइम न्यूज बालोद गैंगरेप केस बालोद न्यूज रनचिरई थाना
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG Politics: अमित जोगी की पोस्ट पर FIR से गरमाई सियासत, गुजरात से वीडियो जारी कर दी सफाई; बोले- कानून से भाग नहीं रहा

    05/11/2026

    CG: पुलिस विभाग की वेतन शाखा में 1.18 करोड़ की सेंध !मां के खाते में ट्रांसफर की सरकारी रकम, आरक्षक गिरफ्तार

    05/11/2026

    CG BREAKING: प्रशासन का बड़ा एक्शन, एक साथ 9 पटवारी सस्पेंड! राजस्व काम में लापरवाही पर गिरी गाज

    05/11/2026
    Don't Miss

    CG Politics: अमित जोगी की पोस्ट पर FIR से गरमाई सियासत, गुजरात से वीडियो जारी कर दी सफाई; बोले- कानून से भाग नहीं रहा

    DW Hindi05/11/2026

    रायपुर 5 नवंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर…

    CG: पुलिस विभाग की वेतन शाखा में 1.18 करोड़ की सेंध !मां के खाते में ट्रांसफर की सरकारी रकम, आरक्षक गिरफ्तार

    05/11/2026

    CG BREAKING: प्रशासन का बड़ा एक्शन, एक साथ 9 पटवारी सस्पेंड! राजस्व काम में लापरवाही पर गिरी गाज

    05/11/2026

    CG Politics: कोरबा निगम में विकास की बैठक या सियासी अखाड़ा ? महापौर-आयुक्त में तकरार, MIC की बैठक में आखिर क्यों गरमाया माहौल ?

    05/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.