Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
रायपुर 7 सितंबर 2026। रायपुर में NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय पर 29 लाख रुपये से अधिक की कथित ठगी के आरोप ने छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा दी है। पुरानी बस्ती निवासी राजू सोनकर ने पुलिस के साथ-साथ डिप्टी सीएम विजय शर्मा और रायपुर पुलिस कमिश्नर से शिकायत कर नीरज पांडेय, उनके भाई दीपक पांडेय और चाचा इंद्रासन पांडेय पर अलग-अलग काम और नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेने का आरोप लगाया है। वहीं नीरज पांडेय ने आरोपों को गलत बताया है। मामला फिलहाल शिकायत और आरोपों पर आधारित है और पुलिस जांच के बाद ही तस्वीर साफ होगी।…
कोरबा 7 सितंबर 2026। पुलिस विभाग के वाहन से दो लोगों की मौत के मामले में कोरबा कोर्ट के एक आदेश ने राजधानी रायपुर तक पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया है। दरअसल पूरा मामला पुलिस विभाग की मिनी बस से हुए दुर्घटना में दो लोगों की मौत से जुड़ा है। इस मामले में कोर्ट द्वारा निर्धारित क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान समयसीमा में नहीं किए जाने पर प्रथम अतिरिक्त मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण कोरबा ने डीजीपी छत्तीसगढ़ और पुलिस अधीक्षक कोरबा के कार्यालय की संपत्ति कुर्क करने से संबंधित प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया है। कोर्ट के इस आदेश…
कांकेर 7 सितंबर 2026। कांकेर में शनिवार देर रात सड़क पर हुए विवाद ने राजनीतिक बहस को जन्म दे दिया है। कांग्रेस विधायक सावित्री मंडावी के बेटे और जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अमन मंडावी पर बस को ओवरटेक करने के दौरान विवाद के बाद बस चालक और कंडक्टर से मारपीट करने के आरोप लगे हैं। आरोप यह भी है कि अमन मंडावी शराब के नशे में कार चला रहा था। घटना का एक वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अमन मंडावी को थाने लेकर गई,…
दुर्ग 7 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन में बदलाव को लेकर भाजपा के हमले अब सीधे वैचारिक टकराव में बदलते नजर आ रहे हैं। दुर्ग में चल रहे कांग्रेस के तीन दिवसीय संगठन प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस नेताओं ने संगठन में बदलाव पर उठ रहे सवालों का जवाब देने के बजाय भाजपा की राजनीति और संगठन को ही कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर हमला और तेज करते हुए BJP नेताओं को…
कोरबा 7 सितंबर 2026। कोरबा के जवाहर नवोदय विद्यालय छुरी में रविवार को उस समय माहौल खास हो गया, जब कलेक्टर कुणाल दुदावत सीधे विद्यार्थियों के बीच पहुंचे और उनके भविष्य के सपनों को जाना। कलेक्टर ने कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए पूछा कि वे आगे चलकर डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, शिक्षक या किसी अन्य क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। कलेक्टर ने विद्यार्थियों से कहा कि सफलता के लिए लक्ष्य का स्पष्ट होना और उसे हासिल करने के लिए लगातार मेहनत करना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को भरोसा दिलाया कि पढ़ाई और उच्च…
कोरबा 6 सितंबर 2026। कोरबा में कोयला खनन से प्रभावित गांवों को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल शुरू की है। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने रविवार को ढेलवाडीह, जवाली, डोंगरी, रंजना, बतारी और बेलटिकरी गांवों का दौरा किया। इस दौरान कलेक्टर ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं और गांवों के समग्र विकास के लिए पंचायतों से कार्ययोजना तैयार करने को कहा। कलेक्टर ने सरपंचों से कहा कि पंचों और ग्रामीणों के साथ बैठक कर गांव की प्राथमिक जरूरतों की सूची तैयार की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि खनन प्रभावित क्षेत्रों में प्रत्येक…
रायपुर 6 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार चिंता बढ़ा रहा है। मुंगेली और दुर्ग जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। मुंगेली में बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी, जबकि दुर्ग में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार 2 युवकों की मौत हो गई। पहली घटना मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि…
कोरबा 6 सितंबर 2026। कोरबा जिले में जिला खनिज न्यास मद से कराए जा रहे निर्माण कार्यों के घटिया निर्माण पर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सख्त रुख अपनाया है। रविवार को छुट्टी के दिन कलेक्टर ने खनन प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के दौरान निर्माणाधीन आंगनबाड़ी, स्कूल और पीडीएस भवनों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कलेक्टर ने भवनों के निर्माण कार्यो में गंभीर अनियमितता पाये जाने पर सब इंजीनियर को सस्पेंड करने के निर्देश के साथ ही घटिया निर्माण का पंचनामा कर दोषियों के खिलाफ एफआईआर के निर्देश दिये है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के इस एक्शन के बाद निर्माण एजेंसी…
कोरबा 5 सितंबर 2026। वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने कर्मचारी कल्याण और टाउनशिप विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ‘वरदान’ अपार्टमेंट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक श्री राजेश कुमार सिंह और वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में युवा कर्मचारियों को उनके नए आवास की चाबियां सौंपी गईं। ‘वरदान’ अपार्टमेंट को बालको के युवा कर्मचारियों की आवासीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। ‘वरदान’ नाम शुभता और समृद्धि का प्रतीक है। इसी भावना के साथ इस आवासीय परिसर को आधुनिक जीवनशैली…
बलरामपुर 6 सितंबर 2026: छत्तीसगढ़ में सड़कों की बदहाली का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में है। प्रदेश के कई हिस्सों में खराब सड़कों को लेकर आम लोगों की परेशानी और विपक्ष के सवालों के बीच बलरामपुर में जर्जर सड़क को लेकर सरकार के कृषि मंत्री और क्षेत्रीय विधायक रामविचार नेताम भड़क गये और मौके पर ही पूरा काफिला रोककर नाराजगी जताई है। बताया जा रहा है कि मंत्री की गहरी नाराजगी के बाद मंत्री के निर्देश के बाद संबंधित SDO और सब इंजीनियर के निलंबन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। दरअसल अंबिकापुर-रामानुजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग के नवनिर्माण का…
