Author: DW Hindi

DW Hindi

DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

बलरामपुर 26 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पदस्थ एक महिला नगर सैनिक ने नगर सेना विभाग के दो अधिकारियों के खिलाफ मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और विभागीय स्थानांतरण नीति का पालन नहीं किए जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला सैनिक ने इस संबंध में नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं के महानिदेशक, मुख्यालय नया रायपुर को लिखित शिकायत सौंपी है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, सुरक्षा प्रदान करने और संबंधित अधिकारियों का स्थानांतरण करने की मांग की है। जानकारी के मुताबिक बलरामपुर जिले में पदस्थ महिला सैनिक ने अपनी शिकायत…

Read More

रायुपर 26 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के दौरे के दूसरे दिन भी बैठकों का दौर जारी रहा। सोमवार को राज्य सरकार के मंत्रियों के साथ हुई बैठक को लेकर एक ऐसी चर्चा सामने आई हैए जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों की संख्या को लेकर प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने सवाल पूछ लिया। लेकिन मंत्रीजी इस सवाल का सटीक आंकड़ों के साथ जवाब नहीं दे सकीं। हालांकि, इस घटनाक्रम को लेकर अभी…

Read More

रायपुर 26 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन सोमवार को भी पार्टी के भीतर बैठकों का दौर जारी है। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में विधायकों, सांसदों और राज्य सरकार के मंत्रियों के साथ अलग-अलग बैठकें निर्धारित हैं। इन बैठकों के केंद्र में संगठन की मजबूती, सरकार और संगठन के बीच तालमेल और वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां हैं। स्मृति ईरानी के इस दौरे को प्रदेश भाजपा के संगठनात्मक कामकाज की समीक्षा के लिहाज से अहम माना जा रहा है। पहले दिन पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों…

Read More

रायपुर 26 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर 9 नवंबर 2026 को ऐच्छिक अवकाश की जगह सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का आदेश जारी किया है। सरकार के इस फैसले के बाद अब गोवर्धन पूजा पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, गोवर्धन पूजा के अवसर पर 9 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इससे पहले इस दिन को ऐच्छिक अवकाश की सूची में शामिल किया गया था। अब सरकार ने अवकाश की श्रेणी में बदलाव करते हुए इसे सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सरकार के…

Read More

रायपुर 26 अक्टूबर 2026। राशन दुकान पर फिंगरप्रिंट का मिलान नहीं होने के कारण राशन मिलने में परेशानी हो रही है, तो हितग्राहियों के लिए राहत की खबर है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण में दिक्कत आने पर भी पात्र हितग्राही राशन प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए नॉमिनी यानी नामांकित व्यक्ति और ओटीपी आधारित प्रमाणीकरण जैसी वैकल्पिक व्यवस्थाओं का प्रावधान है। खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि केवल फिंगरप्रिंट मैच नहीं होने के आधार पर यह मान लेना सही नहीं है कि संबंधित हितग्राही को राशन नहीं मिल सकता। विभाग के अनुसार, खासकर बुजुर्गों और…

Read More

दुर्ग 26 अक्टूबर 2026।  दुर्ग जिले में पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं। यह रकम गाड़ी के पिछले हिस्से में बनाए गए सीक्रेट चेंबर में छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने वाहन में सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती आशंका है कि रकम हवाला से जुड़ी हो सकती है, जिसे रायपुर से नागपुर ले जाया जा रहा था। हालांकि, नकदी के स्रोत और इसे ले जाने के मकसद की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र के डबरापारा का है। पुलिस अब यह…

Read More

बिलासपुर 26 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में बीच सड़क पर कार खड़ी कर जन्मदिन मनाने और आतिशबाजी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला बिलासपुर का निकला है। शुरुआत में इस वीडियो को रायपुर का बताया जा रहा था, लेकिन जांच में पता चला कि घटना बिलासपुर के रिवर व्यू रोड की है। मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने संबंधित कार के मालिक और ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में कार की डिक्की खोलकर उसमें केक और जन्मदिन का टैग रखा दिखाई दे रहा है। वीडियो में एक…

Read More

बलौदाबाजार 26 अक्टूबर 2026।  छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए। हादसा बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर ग्राम दरचुरा के पास हुआ, जहां अंबिकापुर से रायपुर जा रही यात्री बस सड़क पर खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। हादसे के बाद बस में यात्रियों के बीच चीख पुकार मच गयी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की मदद से रेस्क्यू आपरेशन चलाकर यात्रियों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया गया। बस के बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के कारण बस में फंसे…

Read More

Health Tips: आजकल कई लोग छोटी-छोटी बातें भूलने, किसी का नाम याद न आने या जरूरी काम याद रखने में परेशानी होने की शिकायत करते हैं। अक्सर लोग इसे तनाव, थकान या बढ़ती उम्र का असर मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन कुछ मामलों में शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी भी याददाश्त और दिमाग के कामकाज को प्रभावित कर सकती है। इनमें विटामिन B12 की कमी एक अहम वजह हो सकती है। विटामिन B12 शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण, तंत्रिका तंत्र के सही कामकाज और मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। इसकी कमी होने पर…

Read More

Health Tips: हार्ट अटैक एक गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है, जिसमें समय पर लक्षणों की पहचान और इलाज बेहद जरूरी है। कई बार हार्ट अटैक के दौरान शरीर में ऐसे बदलाव दिखाई देते हैं, जिन्हें लोग सामान्य परेशानी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। चेहरे का अचानक पीला पड़ना, ठंडा पसीना आना या होंठों का नीला दिखना ऐसे संकेत हो सकते हैं, जिन पर ध्यान देना जरूरी है। हालांकि, केवल चेहरे या स्किन में बदलाव के आधार पर हार्ट अटैक की पुष्टि नहीं की जा सकती। 1. चेहरे का अचानक पीला पड़ना हार्ट अटैक के दौरान रक्त संचार प्रभावित होने पर त्वचा…

Read More