Author: DW Hindi

DW Hindi

DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

रायपुर 3 सितंबर 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिला शिक्षा अधिकारी जोईधा राम डहरिया को स्कूल शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उनके महासमुंद जिले के बसना में विकासखंड शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत रहने के दौरान सामने आई कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में की गई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने आज गुरुवार को निलंबन का आदेश जारी किया। जानकारी के मुताबिक जोईधा राम डहरिया सारंगढ़-बिलाईगढ़ में DEO बनने से पहले महासमुंद जिले के बसना विकासखंड में BEO के पद पर पदस्थ थे। उनके कार्यकाल के दौरान शासकीय प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्कूलों के विद्युत देयकों की…

Read More

बस्तर 3 सितंबर 2026। बस्तर में विकास के सरकारी दावों को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। बैज ने बस्तर जिले की चितापुर ग्राम पंचायत में 13 महीने से टूटे एक पुल का मुद्दा उठाते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों और स्कूली छात्राओं से बातचीत की और वीडियो के जरिए वहां की जमीनी तस्वीर सामने रखी। ग्रामीणों द्वारा बांस से बनाये जुगाड़े के पुल को दिखाते हुए दीपक बैज ने सरकार पर तंज कसते हुए कह दिया कि…..पूरा बस्तर जुगाड़ में चल रहा है,…

Read More

जांजगीर-चांपा 3 सितंबर 2026। जांजगीर-चांपा जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी में बिलासपुर एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला प्रिंसिपल अंजुला सोनी और सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी विकास मसीह को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई की खबर सामने आते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि स्कूल में पदस्थ कर्मचारी के वेतन वृद्धि के एरियर की राशि निकालने के एवज में रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत मिलने के बाद बिलासपुर एसीबी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिकायत का सत्यापन किया और…

Read More

मुंगेली 2 सितंबर 2026। मुंगेली जिले में हुए डबल मर्डर की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। लोरमी थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव में भाई-भाभी की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के सगे भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पैतृक जमीन के बंटवारे और खेत की मेड़ को लेकर चल रहे विवाद के चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। मृतकों की पहचान नंदकुमार कश्यप (56) और उनकी पत्नी गौरी बाई कश्यप (52) के रूप में हुई है. वहीं, पुलिस ने मामले में नंदकुमार के भाई नंदु कश्यप को गिरफ्तार किया है। दोनों परिवार खेती-किसानी से…

Read More

रायपुर 2 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में कथित CGPSC और DMF घोटाले की जांच के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। ED ने CGPSC घोटाले के आरोपी उत्कर्ष चंद्राकर और DMF घोटाले के आरोपी सतपाल सिंह छाबड़ा को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 5 सितंबर तक कस्टोडियल रिमांड पर भेज दिया गया। ED की कार्रवाई के दौरान प्रदेश में कुल 7 ठिकानों पर तलाशी ली गई। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के PA रहे केके चंद्रवंशी, पूर्व OSD चेतन बोरघारिया और पूर्व पटवारी कमलेश सिंह…

Read More

नई दिल्ली 2 सितंबर 2026। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को कारोबार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच बाजार पर बिकवाली का दबाव देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 700 अंकों से ज्यादा फिसलकर 76,471 के नीचे पहुंच गया, जबकि निफ्टी भी 23,800 के आसपास कारोबार करता नजर आया। बाजार में अचानक आई इस गिरावट का सीधा असर निवेशकों की संपत्ति पर पड़ा। बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण करीब 5.60 लाख करोड़ रुपये घट गया। यानी बाजार खुलते ही निवेशकों की संपत्ति…

Read More

राजनांदगांव 2 सितंबर 2026। राजनांदगांव जिले के छुरिया क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भोलापुर मार्ग पर स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इसमें चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक ये दर्दनाक सड़क हादसा मंगलवार देर शाम को घटित हुई। बताया जा रहा है कि भोलापुर मार्ग…

Read More

कोरबा 2 सितंबर 2026। कोरबा जिले में संचालित एनटीपीसी संयंत्र से निकलने वाली राख के परिवहन को लेकर ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे सिस्टम की निगरानी और भुगतान व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राख परिवहन में मनमानी और पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के मामले में पर्यावरण विभाग ने एनटीपीसी प्रबंधन पर 90 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। पर्यावरण विभाग की इस कार्रवाई ने एनटीपीसी प्रबंधन के निगरानी तंत्र पर सवालिया निशान लगाने के साथ ही राख परिवहन के नाम पर सालों से चले रहे मनमानी और करोड़ों रूपये के बोगस बिलिंग की पोल खोल दी है।…

Read More

दंतेवाड़ा 1 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) सुभाष गंजीर को आय से अधिक संपत्ति के मामले में विशेष अदालत ने दोषी ठहराते हुए 4 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उन पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं भरने पर उन्हें छह महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। अदालत ने सुभाष गंजीर को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दोषी माना है। कोर्ट के फैसले के मुताबिक, जांच में उनकी ज्ञात आय की तुलना में 88.30 प्रतिशत अधिक संपत्ति पाई गई थी। मामले की शिकायत के बाद…

Read More

दुर्ग 1 सितंबर 2026। भिलाई में आज मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। ED के अधिकारी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व PA रहे केके चंद्रवंशी के घर सुबह करीब 6 बजे पहुंचे। जानकारी के मुताबिक 2 गाड़ियों में पहुंची ED की टीम ने घर के अंदर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के लिए घर के बाहर पुलिस बल भी तैनात किया गया है। सुबह-सुबह ED की टीम के पहुंचने से इलाके में हलचल बढ़ गई। फिलहाल अधिकारी घर में दस्तावेजों और अन्य जरूरी सामान की जांच कर रहे हैं।…

Read More