Author: DW Hindi

DW Hindi

DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

रायपुर 1 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था को लेकर सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिले जशपुर में मोबाइल दुकान से लाखों रूपये कीमती मोबाइल फोन चोरी होने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। बघेल ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए X पर लिखा कि….”ये एक गंभीर मामला है‌ कि मुख्यमंत्री के गृहनगर में चोर पकड़े नहीं जा रहे। कितनी शर्मनाक बात है कि पुलिस कह रही है चोर ढूंढ़ने के लिए पेट्रोल-डीज़ल के पैसे नहीं हैं। यह सही समय है जब आप इस गृहमंत्री…

Read More

नई दिल्ली 1 सितंबर 2026। सितंबर महीने की शुरुआत LPG उपभोक्ताओं के लिए मिली-जुली खबर लेकर आई है। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनियों के मुताबिक अलग-अलग शहरों में कमर्शियल सिलेंडर के दाम 9.50 रुपये तक बढ़े हैं। हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात है कि 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके अलावा 5 किलो और 10 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में अब 2747.50 रुपये का हुआ…

Read More

कोरबा 31 अगस्त 2026। वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने लॉजिस्टिक्स और प्रचालन को अधिक स्मार्ट और कनेक्टेड बनाने की दिशा में पांच एआई-सक्षम डिजिटल कंट्रोल टावर्स को एकीकृत किया है। ये कंट्रोल टावर्स कोयला लॉजिस्टिक्स, फिनिश्ड प्रोडक्ट, फ्लाई फ्लाई ऐश प्रबंधन, आंतरिक वाहनों और अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े संचालन को एक साझा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाते हैं। इससे महत्वपूर्ण प्रचालन गतिविधियों की रियल-टाइम निगरानी, बेहतर समन्वय और डेटा आधारित निर्णय लेने में मदद मिल रही है। यह पहल तकनीक-सक्षम और मजबूत घरेलू विनिर्माण मूल्य श्रृंखला विकसित करने की भारत की व्यापक दिशा…

Read More

गरियाबंद 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में अवैध रूप से सागौन की लकड़ी का चिरान और भंडारण किए जाने के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई की है। देवभोग के बरकानी-कैंटपदर क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर सर्च कार्रवाई करते हुए कुल 21 नग सागौन चिरान लकड़ी बरामद की है। जब्त लकड़ी की अनुमानित बाजार कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। वन विभाग के मुताबिक, इलाके में सागौन की लकड़ी के अवैध चिरान और भंडारण की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर विभाग ने जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद…

Read More

रायपुर 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में खनिज संसाधनों को जनजातीय आजीविका से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को TIN (Tribal Incentives on Natural Resources) पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल का मकसद बस्तर के टिन संग्राहक जनजातीय हितग्राहियों को उनके टिन अयस्क का पारदर्शी और उचित मूल्य दिलाना है। सरकार के मुताबिक अब टिन अयस्क के संग्रहण से लेकर उसकी खरीदी, परिवहन, बिक्री, मूल्य निर्धारण और भुगतान तक की पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी। खास बात यह है कि भुगतान DBT के जरिए सीधे हितग्राही के बैंक खाते में…

Read More

रायपुर 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ अब अपनी पहचान सिर्फ खनिजों की खदानों और उत्पादन तक सीमित नहीं रखना चाहता. राज्य सरकार की नजर अब खनिज से लेकर तैयार उत्पाद तक पूरी वैल्यू चेन विकसित करने पर है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश में अन्वेषण, उत्खनन और प्रसंस्करण के साथ-साथ वैल्यू एडिशन, एडवांस मैन्युफैक्चरिंग और रिसाइक्लिंग को बढ़ावा दिया जाएगा. नवा रायपुर में आयोजित क्रिटिकल एवं स्ट्रेटेजिक मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी की आठवीं किश्त के रोड शो में मुख्यमंत्री ने निवेशकों से छत्तीसगढ़ के खनिज संसाधनों की संभावनाओं का लाभ उठाने और नीलामी में सक्रिय भागीदारी करने की अपील…

Read More

चेन्नई 31 अगस्त 2026। तमिलनाडु की नई सरकार में शामिल कांग्रेस और अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी TVK के बीच प्रधानमंत्री पद को लेकर मतभेद के संकेत मिलने लगे हैं। विजय की पार्टी की ओर से चल रहे ‘विजय फॉर PM’ कैंपेन के बीच कांग्रेस कोटे के पर्यटन मंत्री राजेश कुमार ने साफ चेतावनी दी है कि अगर TVK ने 2029 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के लिए समर्थन नहीं दिया, तो कांग्रेस के मंत्री सरकार से बाहर हो सकते हैं। राजेश कुमार ने कहा कि 2029 में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा…

Read More

रायपुर 31 अगस्त 2026। झीरम घाटी हत्याकांड को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने झीरम घाटी मामले की जांच को लेकर NIA पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि NIA ने मामले की जांच सही तरीके से नहीं की और हमले के पीछे कथित षड्यंत्र की तह तक जाने की कोशिश नहीं हुई। भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दरभा थाने में दर्ज FIR में जिन धाराओं और जिन लोगों के नाम का उल्लेख था, उनसे भी NIA ने पूछताछ नहीं की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया…

Read More

वाड्रफनगर 31 अगस्त 2026: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक सड़क हादसे में पुलिस आरक्षक की मौत हो गई। अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें वाड्रफनगर पुलिस चौकी में पदस्थ आरक्षक रामगोपाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के मुताबिक यह हादसा चंदौरा थाना क्षेत्र में हुआ। आरक्षक रामगोपाल शनिवार रात नाइट गश्त की ड्यूटी पर थे। ड्यूटी पूरी करने के बाद रविवार तड़के करीब 5 बजे वह पुलिस टीम के साथ वाड्रफनगर चौकी लौटे। बताया जा रहा…

Read More

रायपुर 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के 10 जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अलर्ट को देखते हुए इन जिलों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। लगातार तेज बारिश होने पर निचले इलाकों में जलभराव के साथ-साथ नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने और कुछ जगहों पर आवागमन प्रभावित होने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में बलौदाबाजार, बलरामपुर, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कोरबा, महासमुंद, रायगढ़, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कुछ स्थानों पर…

Read More