Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
राजनांदगांव, 22 अक्टूबर 2026। दशहरे पर शस्त्र पूजा के दौरान राजनांदगांव की एसपी अंकिता शर्मा के AK-47 से हवाई फायरिंग करने का मामला अब चर्चा में है। फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और इस पर नकारात्मक प्रतिक्रियाएं आने के बाद पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने एसपी अंकिता शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। राजनांदगांव रेंज के आईजी अजय यादव ने बताया कि स्पष्टीकरण मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। दशहरे पर शस्त्र पूजा की परंपरा के तहत पुलिस थानों और पुलिस लाइन में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इस दौरान शस्त्रों की पूजा…
मनेंद्रगढ़ 22 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में आज गुरूवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत की खबर सामने आ रही है, जबकि कई अन्य घायल है। बताया जा रहा है कि केल्हारी थाना क्षेत्र के पहाड़ हसवाही में सेमरमथानी मोड़ के पास यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई यात्री घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार आज 22 अक्टूबर को…
कोरबा, 22 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तीन दिन से लापता सात साल की मासूम बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बच्ची 19 अक्टूबर को घर से चॉकलेट खरीदने निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। गुरुवार दोपहर पुलिस ने घर के पिछले हिस्से में तालाब के पास से उसका शव बरामद किया। बच्ची के साथ अनाचार के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, घटना की वास्तविक परिस्थितियों का खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। जानकारी के मुताबिक, बालको थाना क्षेत्र की रजगामार पुलिस…
रायपुर 22 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में रायपुर-विशाखापत्तनम भारतमाला हाईवे के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। कांकेर जिले में सरगी और बासनवाही के बीच मौलीपारा के पास सड़क क्षतिग्रस्त होने और दरारें आने का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि हाईवे का उद्घाटन अभी होना बाकी है, लेकिन उससे पहले ही सड़क पर दरारें मिलने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने जांच तेज कर दी है और संबंधित निर्माण एजेंसी को नोटिस जारी किया है। गौरतलब है कि रायपुर-विशाखापत्तनम…
रायपुर 22 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचेंगी। 22 और 23 अक्टूबर को होने वाले इस दौरे के दौरान राष्ट्रपति रायपुर और जगदलपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। रायपुर में वह पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करेंगी। वहीं, 23 अक्टूबर को बस्तर दशहरा के अवसर पर आयोजित पारंपरिक मुरिया दरबार में शामिल होकर जनसभा को संबोधित करेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज सुबह करीब 11:55 बजे रायपुर पहुंचेंगी। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में पूज्य…
जशपुर 22 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में भाजपा नेता का कथित अश्लील डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो को रात में आयोजित एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का बताया जा रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति डांस करते हुए पैसे उड़ाता नजर आ रहा है। हालांकि, वीडियो की प्रामाणिकता की अभी पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, वीडियो में नजर आ रहे व्यक्ति की पहचान भाजपा नेता जागेश्वर यादव के रूप में बताई जा रही है। जागेश्वर यादव ने वीडियो को फर्जी करार देते हुए इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार…
Health Tips: आजकल घुटनों में दर्द की समस्या काफी आम हो गई है। बढ़ती उम्र, शारीरिक गतिविधियों की कमी, वजन बढ़ना और घुटनों से जुड़ी बीमारियां इसकी वजह हो सकती हैं। ऐसे में दर्द से राहत पाने के लिए लोग कई तरह के व्यायाम और वॉकिंग के तरीके अपनाते हैं। इन्हीं में से एक है बैकवर्ड वॉकिंग (Backward Walking), यानी पीछे की ओर चलना। दावा किया जाता है कि उल्टा चलने से घुटनों पर पड़ने वाला दबाव कम हो सकता है और पैरों की मांसपेशियां मजबूत हो सकती हैं। लेकिन क्या घुटनों में दर्द होने पर यह तरीका वास्तव में…
नई दिल्ली 22 अक्टूबर 2026। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहकों के डेटा लीक होने की खबर से बैंकिंग क्षेत्र में हलचल मच गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, बैंक के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक हुआ है। लीक हुई जानकारी में ग्राहकों के नाम, फोन नंबर और पते जैसी व्यक्तिगत जानकारियां शामिल होने की बात कही जा रही है। इस खबर के सामने आने के बाद ग्राहकों के मन में अपने बैंक खाते और जमा रकम की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इस बीच SBI ने सोशल मीडिया के…
रायपुर 22 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी घमासान तेज होता जा रहा है। प्रदेश में पोस्टर वार के बाद अब सोशल मीडिया पर भी दोनों दल एक-दूसरे पर हमलावर हैं। इस बीच कांग्रेस ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सार्वजनिक मंच से दिए गए एक बयान को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर मुख्यमंत्री का वीडियो साझा करते हुए प्रदेश की सड़कों की स्थिति पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने अपने पोस्ट में दावा किया कि मुख्यमंत्री ने आखिरकार स्वीकार कर लिया है कि पिछले तीन साल में छत्तीसगढ़…
जगदलपुर, 22 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरे में ‘भीतर रैनी’ की रस्म के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। बुधवार को पारंपरिक रथ खींचने के दौरान रथ की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि दूसरा ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में घायल ग्रामीण का पैर कट गया है। उसे तत्काल जगदलपुर के महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। गौरतलब है कि बस्तर दशहरा अपनी अनूठी परंपराओं और पारंपरिक रथ परिक्रमा के लिए देश-दुनिया में प्रसिद्ध है। बुधवार को ‘भीतर रैनी’ की…
