Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
कोरिया 28 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एसईसीएल की पाण्डोपारा परियोजना में ठेका कंपनी टीएमसी के स्टोर से करीब 50 लाख रुपये के स्पेयर पार्ट्स चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, चोरों ने रात में स्टोर की छत की सीट उखाड़कर अंदर प्रवेश किया और कोयला उत्खनन में इस्तेमाल होने वाली मशीनों के महंगे पार्ट्स चोरी कर लिए। चोरी के बाद माल को पहले जंगल में छिपाया गया और फिर कबाड़ी के जरिए बेचने की कोशिश की गई। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर…
अंबिकापुर 28 अगस्त 2026। नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बीच कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए यात्रियों को लेकर चिंता बढ़ गई है. अंबिकापुर के वरिष्ठ भाजपा नेता करता राम गुप्ता की बेटी और इंग्लैंड में कार्यरत स्किन स्पेशलिस्ट डॉ. मीना गुप्ता भी लापता बताई जा रही हैं. हादसे के वक्त डॉ. मीना करीब 80 लोगों के दल के साथ नेपाल-तिब्बत सीमा स्थित इमीग्रेशन सेंटर में मौजूद थीं. जानकारी के मुताबिक, बाढ़ की चपेट में आने के बाद डॉ. मीना गुप्ता समेत यात्रा दल के करीब 80 सदस्यों से संपर्क नहीं हो पाया है. परिवार को जैसे ही घटना की…
रायपुर 28 अगस्त 2026। भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। इस बार रक्षाबंधन की तिथि को लेकर एक खास ज्योतिषीय स्थिति बन रही है। पर्व के दिन राहुकाल रहेगा, वहीं पूर्णिमा के कारण इसी दिन साल का अंतिम आंशिक चंद्र ग्रहण भी पड़ने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि राखी बांधने का शुभ समय क्या होगा और क्या चंद्र ग्रहण का पर्व पर कोई असर पड़ेगा ? ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, राहुकाल को शुभ और मांगलिक कार्यों के लिए अनुकूल नहीं माना जाता। इसलिए रक्षाबंधन…
Health Tips: रक्षाबंधन का त्योहार मिठाइयों के बिना अधूरा सा लगता है। देशभर में आज रक्षाबंधन मनाया जा रहा है और इस मौके पर घरों में तरह-तरह की मिठाइयां आती हैं। परिवार के साथ खुशियां मनाने के बीच अक्सर लोग स्वाद के चक्कर में जरूरत से ज्यादा मिठाई खा लेते हैं। लेकिन मिठाइयों का अधिक सेवन सेहत के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। खासतौर पर डायबिटीज, प्रीडायबिटीज, मोटापे या फैटी लिवर से जूझ रहे लोगों को त्योहार के दौरान अपने खान-पान को लेकर ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। दिल्ली स्थित सीके बिड़ला हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन कंसल्टेंट डॉ.…
Health Tips: त्योहारों के दौरान लोगों का एक-दूसरे से मिलना-जुलना और भीड़भाड़ वाली जगहों पर आना-जाना बढ़ जाता है। ऐसे में H1N1 स्वाइन फ्लू जैसे संक्रमण से बचाव को लेकर सावधानी बरतना जरूरी हो जाता है। विशेषज्ञ डॉक्टरों के मुताबिक कुछ आसान उपायों को अपनाकर संक्रमण के जोखिम को कम किया जा सकता है। H1N1 संक्रमण से बचाव के लिए चार बातों का खास ध्यान रखना चाहिए—मास्क पहनना, उचित दूरी बनाए रखना, हाथों की साफ-सफाई और वैक्सीनेशन। H1N1 से बचने के लिए अपनाएं ये 4 उपाय 1. भीड़ में मास्क का इस्तेमाल करें: त्योहारों के दौरान बाजार, धार्मिक स्थलों और…
नई दिल्ली 28 अगस्त 2026। अगर आपको डिजाइनिंग और क्रिएटिविटी का शौक है, तो आपके लिए एक लाख रुपये जीतने का मौका है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने MyGov के साथ मिलकर मैस्कॉट डिजाइन प्रतियोगिता शुरू की है। इस प्रतियोगिता में चयनित तीन प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार के साथ प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। NHAI की इस प्रतियोगिता में कुल तीन विजेताओं का चयन किया जाएगा। पहला पुरस्कार- ₹1 लाख, दूसरा पुरस्कार- ₹50 हजार, तीसरा पुरस्कार- ₹25 हजार, इसके अलावा तीनों विजेताओं को NHAI की ओर से Certificate of Recognition भी दिया जाएगा। NHAI, in collaboration with @mygovindia, invites…
रायपुर 27 अगस्त 2026। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बीच रायपुर की रहने वाली मोनिका यादव के लापता होने की खबर सामने आई है। मोनिका 22 अगस्त 2026 से नेपाल प्रवास पर थीं। बाढ़ की आपदा के बाद से उनका परिजनों से संपर्क टूट गया है। मोनिका यादव रायपुर के महादेव घाट क्षेत्र, थाना डी.डी. नगर की निवासी बताई गई हैं। उनके लापता होने की सूचना मिलने के बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई है। राज्य सरकार अब उनकी सुरक्षित तलाश के लिए संबंधित अधिकारियों और केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय कर रही है। नेपाल में प्राकृतिक…
रायपुर 27 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने निगम, बोर्ड और आयोगों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर 18 पदाधिकारियों को मंत्री का दर्जा दिया है। इनमें तीन को कैबिनेट मंत्री और 15 पदाधिकारियों को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। सरकार के आदेश के मुताबिक, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल चौहान, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी को…
रायपुर 27 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के हजारों युवाओं के लिए वन विभाग से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश में 1484 वनरक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया को अब तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल रहे 16,762 अभ्यर्थी अब लिखित परीक्षा में शामिल होंगे। वनरक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा 13 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा की तारीख तय होना अहम माना जा रहा है। भर्ती प्रक्रिया के तहत शारीरिक मापदंड एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा…
रायपुर27 अगस्त 2026। रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में परीक्षाओं की गोपनीयता और परीक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बीएससी फर्स्ट ईयर के फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स विषय का प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने से करीब पांच घंटे पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला सामने आया है। 19 अगस्त को सुबह 10 बजे होने वाली परीक्षा का प्रश्नपत्र तड़के करीब 4 से 5 बजे के बीच विद्यार्थियों तक पहुंच गया। परीक्षा समाप्त होने के बाद वायरल पीडीएफ और मूल प्रश्नपत्र का मिलान किया गया, तो दोनों में सवाल एक जैसे पाए…
