Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
दुर्ग 21 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में मारपीट के एक मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर अदालत ने गंभीर सवाल उठाए हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई घटना को लेकर थाना प्रभारी समेत 8 लोगों के खिलाफ दायर परिवाद पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि जिस थाना प्रभारी पर खुद पक्षपात और जांच प्रभावित करने के आरोप हैं, उससे मामले की जांच कराना निष्पक्ष न्याय के खिलाफ होगा। अदालत ने मामले की जांच दुर्ग SSP को सौंप दी है। अब SSP किसी स्वतंत्र अधिकारी से पूरे मामले की जांच कराएंगे। अधिवक्ता सौरभ चौबे के मुताबिक मामला 10 जून…
बिलासपुर 21 अगस्त 2026। न्यायधानी बिलासपुर में एक NDPS मामले की सुनवाई के दौरान छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पुलिस की जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने DGP से व्यक्तिगत हलफनामा मांगा है। कोर्ट ने खास तौर पर यह स्पष्ट करने को कहा है कि जिस पुलिस अधिकारी ने कथित तौर पर देहाती नालिश दर्ज कराई और जिसके आधार पर FIR दर्ज हुई, उसी अधिकारी को मामले की जांच और चार्जशीट पेश करने की अनुमति कैसे दी गई। कोर्ट ने DGP से संबंधित अधिकारी के पिछले आचरण के…
रायपुर 21 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने 9 वन अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। नई पदस्थापना के साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं और उन्हें अलग-अलग वन मंडलों और महत्वपूर्ण पदों पर भेजा गया है। विभाग में हुए इस बदलाव को मैदानी स्तर पर वन प्रशासन को और प्रभावी बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। देखिए पूरी तबादला सूची और जानिए किस अधिकारी को कहां भेजा गया।
नई दिल्ली 21 अगस्त 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में कथित किंगपिन सौरभ चंद्राकर को भारत लाए जाने की तैयारी के बीच बड़ा अपडेट सामने आया है। ओमान पुलिस हिरासत में मौजूद सौरभ चंद्राकर ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उसने दावा किया है कि भारत की जेल में उसकी जान को खतरा हो सकता है। इसके साथ ही उसने कहा है कि अगर उसे पर्याप्त सुरक्षा और निष्पक्ष माहौल दिया गया, तो वह जांच एजेंसियों के सामने महादेव ऐप से जुड़े नेटवर्क की अहम जानकारी देने को तैयार है। सौरभ चंद्राकर ने कथित…
कोरबा 20 अगस्त 2026। कोरबा में करीब 50 करोड़ रुपये की ठगी के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली गई पुलिस टीम के हवाई सफर को लेकर बड़ी कार्रवाई हुई है। आरोप है कि फरार आरोपी की तलाश में दिल्ली जाने के लिए पुलिस टीम ने ट्रेन के बजाय फ्लाइट का इस्तेमाल किया और यात्रा का खर्च पीड़ित पक्ष से लिया गया। मामला सामने आने के बाद आईजी रामगोपाल गर्ग ने कटघोरा थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। आईजी की इस कार्रवाई ने पुलिस की कार्यप्रणाली, अनुशासन और विवेचना के दौरान खर्च की व्यवस्था…
कोरबा 20 अगस्त 2026। कोरबा वन मंडल में लकड़ी तस्करी, वनभूमि पर अतिक्रमण और अवैध गतिविधियों से जुड़ी शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने को लेकर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने वन विभाग के अधिकारियों के सामने सख्त तेवर दिखाए हैं। मंत्री के कोरबा दौरे के दौरान जब उनसे सवाल किया गया कि शिकायतों और पत्राचार के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं हुई, तो उन्होंने मौके पर ही विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी मांगी। जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर मंत्री ने नाराजगी जताई और पूरे प्रकरण की जांच के निर्देश दिए। मंत्री ने स्पष्ट…
रायपुर 17 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बैंकिंग सिस्टम की सुरक्षा पर सवाल खड़े करने वाला धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। देवेंद्र नगर स्थित एक्सिस बैंक शाखा में एक ग्राहक की जानकारी के बिना उसके खाते में दर्ज मोबाइल नंबर बदल दिया गया। इसके बाद फर्जी दस्तावेजों के जरिए करीब 14.40 लाख रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट तुड़वाकर, खाते में मौजूद रकम समेत कुल करीब 14.97 लाख रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। मामले में बैंक के उप प्रबंधक समेत दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक खाता…
बिलासपुर 17 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति को लेकर अहम फैसला सुनाते हुए साफ किया है कि अगर मृत सरकारी कर्मचारी के परिवार का कोई अन्य सदस्य पहले से सरकारी नौकरी में है, तो परिवार के दूसरे सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार नहीं होगा। कोर्ट ने कहा कि सरकारी नीति में स्पष्ट अयोग्यता होने पर केवल आर्थिक निर्भरता या पारिवारिक परिस्थितियों का हवाला देकर अनुकंपा नियुक्ति का दावा नहीं किया जा सकता। यह मामला जशपुर निवासी आदित्य चौहान की याचिका से जुड़ा है। उनके पिता लक्ष्मण दास चौहान पुलिस विभाग में उप पुलिस अधीक्षक थे। कोरोना महामारी…
अंबिकापुर 17 अगस्त 2026। अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग की बदहाली अब सिर्फ सड़क की समस्या नहीं रह गई है, बल्कि यह स्थानीय राजनीति के लिए भी बड़ा मुद्दा बनती जा रही है। बारिश के बीच भारतमाता चौक से दरिमा मोड़ तक सड़क पर बने गड्ढों में पानी भरने के बाद सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इन्हीं गड्ढों में नहाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क की स्थिति पर जवाब मांगा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग पर सड़क कम और गड्ढे ज्यादा नजर आते हैं। बारिश के बाद स्थिति और खराब हो जाती है। उनका आरोप है…
धमतरी 17 अगस्त 2026। धमतरी में एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसमें जिस युवक को परिवार ने मृत मानकर अंतिम विदाई दे दी थी, वही 18 दिन बाद अचानक जिंदा अपने घर लौट आया। परिवार के लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं था, लेकिन इस घटना ने एक ऐसा सवाल खड़ा कर दिया है, जिसका जवाब अब पुलिस को तलाशना होगा, आखिर 28 जुलाई को सेमरा नाला के पास मिले उस शव का अंतिम संस्कार किसका हुआ था ? जानकारी के मुताबिक संबलपुर मोड़ के पास एक पेट्रोल पंप के नजदीक एक युवक असहाय हालत में बैठा मिला। स्थानीय…
