Author: DW Hindi

DW Hindi

DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

रायपुर 17 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह से बारिश का दौर जारी है। पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव के बीच कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने स्थिति को देखते हुए कई क्षेत्रों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग…

Read More

जांजगीर-चांपा 16 अगस्त 2026। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के नाम पर कथित तौर पर डुप्लीकेट ऑयल बेचने के मामले में जांजगीर-चांपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिटी कोतवाली और चांपा पुलिस की टीम ने तीन दुकानों पर छापेमारी कर करीब 2.50 लाख रुपये कीमत का 56 नग कथित डुप्लीकेट ऑयल जब्त किया है। इसमें 44 बड़े बकेट और 12 छोटे केन शामिल हैं। जांजगीर पुलिस की इस कार्रवाई के बाद जिले में नकली पेट्रोलियम ऑयल और अन्य डुप्लीकेट उत्पाद बेचने वालों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को इलाके में कंपनी के नाम पर डुप्लीकेट उत्पाद…

Read More

कोरबा 16 अगस्त 2026। औद्योगिक नगरी कोरबा जिले में एसईसीएल की खदानों में लगातार सामने आई डकैती की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये थे। बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में बलगी सबस्टेशन और सूराकछार खदान के साथ ही दीपका खदान में हथियारों के बल पर डकैती की वारदातों के बाद पुलिस ने अब कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों और एक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया है। हालांकि इस गिरोह का सरगना और कुछ अन्य सदस्य अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर बताए जा रहे हैं। गौरतलब है कि पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी के सख्त…

Read More

रायपुर 16 अगस्त 2026। घर में नया किराएदार रखा है या घरेलू कर्मचारी, ड्राइवर और केयरटेकर रखने जा रहे हैं ? अब इनके पुलिस सत्यापन के लिए थाने के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। छत्तीसगढ़ पुलिस ने ‘समाधान ऐप’ शुरू किया है, जिसके जरिए मकान मालिक मोबाइल से ही संबंधित व्यक्ति की जानकारी और जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। इसके बाद पुलिस अपने रिकॉर्ड के आधार पर जानकारी का सत्यापन करेगी। समाधान ऐप के जरिए मकान मालिक किराएदार, घरेलू सहायक, चालक, देखभाल करने वाले कर्मचारी समेत अन्य लोगों का सत्यापन करा सकेंगे।  इसके लिए संबंधित व्यक्ति का नाम,…

Read More

कोरबा 16 अगस्त 2026। उत्तर छत्तीसगढ़ और हसदेव कैचमेंट क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब कोरबा के मिनीमाता हसदेव बांगो बांध पर भी साफ दिखाई दे रहा है। लगातार बढ़ती पानी की आवक के बीच रविवार शाम तक बांध के कुल 9 गेट खोल दिए गए। इन गेटों से करीब 32,080 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है, जबकि जल विद्युत संयंत्र से भी करीब 9,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। मौजूदा वक्त में बांगो बांध से कुल 41,080 क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड हसदेव नदी में डिस्चार्ज किया जा रहा है। इससे पहले…

Read More

बिलासपुर, 16 अगस्त 2026। नगर निगम बिलासपुर में कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग से जुड़े मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति संजय के. अग्रवाल की एकलपीठ ने नगर निगम बिलासपुर के सक्षम प्राधिकारी को कर्मचारियों की ओर से प्रस्तुत अभ्यावेदन पर नियमानुसार विचार कर तीन महीने के भीतर तार्किक निर्णय लेने का निर्देश दिया है। कोर्ट का यह आदेश जागेश्वर दुबे और अन्य की ओर से दायर याचिका की सुनवाई के दौरान आया। याचिकाकर्ताओं में नगर निगम बिलासपुर में कार्यरत माली जागेश्वर दुबे, इलेक्ट्रीशियन चंद्र कुमार नागदौने, टाइम कीपर मिर्जा वाहिद बेग और माली पेट्रिक…

Read More

वाराणसी 16 अगस्त 2026। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन में रविवार सुबह चेकिंग के दौरान लाइसेंसी पिस्टल से अचानक गोली चल गई। हादसे में एयरपोर्ट पर सुरक्षा सहायक के पद पर तैनात दो कर्मचारी घायल हो गए। दोनों को तत्काल हरहुआ स्थित न्यू लक्ष्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत सामान्य बताई है। जानकारी के मुताबिक, आजमगढ़ के जीयनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी 55 वर्षीय कमलेश राय अपनी 50 वर्षीय पत्नी सुषमा राय के साथ मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। चेकिंग के दौरान उनके ट्रैवलिंग बैग की…

Read More

कोरबा 16 अगस्त 2026। उत्तर छत्तीसगढ़ और हसदेव कैचमेंट क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर कोरबा के मिनीमाता बांगो जलाशय पर भी दिखाई दे रहा है। जलाशय में पानी की तेज आवक के चलते इसका जलस्तर बढ़कर 94.42 प्रतिशत तक पहुंच गया है। स्थिति को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने बांध के 7 रेडियल गेट खोल दिए हैं। बांध के गेट खोलने के बाद हसदेव नदी में बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। जल संसाधन विभाग के मुताबिक, 7 गेट से करीब 32 हजार क्यूसेक पानी और बांध के जल विद्युत संयंत्र से करीब…

Read More

Health Desk। योग भारतीय संस्कृति और जीवनशैली का सदियों पुराना हिस्सा रहा है। योग के अलग-अलग आसनों में भद्रासन को खास महत्व दिया जाता है। देखने में यह आसन भले ही आसान लगे, लेकिन नियमित और सही तरीके से किया जाए तो शरीर के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। संस्कृत में ‘भद्र’ का अर्थ कल्याणकारी या शुभ होता है, इसलिए इसे कल्याणकारी आसन भी कहा जाता है। भद्रासन में बैठने की मुद्रा शरीर के निचले हिस्से की मांसपेशियों पर काम करती है। आयुष मंत्रालय के अनुसार, यह आसन घुटनों, कूल्हों और रीढ़ की हड्डी को…

Read More

Health Desk: मानसून और बदलते मौसम के बीच स्वाइन फ्लू यानी H1N1 इन्फ्लुएंजा को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। डॉक्टरों के मुताबिक तापमान में बदलाव, भीड़भाड़ और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फ्लू के संक्रमण का प्रसार बढ़ सकता है। ऐसे में सर्दी-जुकाम जैसे सामान्य लक्षणों और फ्लू के गंभीर लक्षणों के बीच अंतर समझना जरूरी है। स्वाइन फ्लू की शुरुआत कई बार सामान्य वायरल या सर्दी-जुकाम जैसी लग सकती है। लेकिन इसमें तेज बुखार, ठंड लगना या कंपकंपी, गले में खराश, सिरदर्द, शरीर और हाथ-पैरों में दर्द, कमजोरी और अस्वस्थ महसूस होना जैसे लक्षण दिखाई दे…

Read More