Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG ब्रेकिंगः D.Ed अभ्यर्थियों ने परिवार के साथ शिक्षा मंत्री का बंगला घेरा, मंत्री से मिलने पर अड़े….तो पुलिस ने घसीटकर बंगले से हटाया, देखिये VIDEO पुलिस कैसे D.Ed अभ्यर्थियों के साथ….!

    05/11/2026

    VIDEO: जुबान फिसली या सियासत का रंग दिखा ? MP-CG के दो मुख्यमंत्रियों के बयान पर मचा बवाल, भूपेश बघेल ने वीडियो शेयर कर कसा तंज

    05/11/2026

    महादेव सट्टा ऐप केस में दूसरी बड़ी कार्रवाई, रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार; भारत लाने की तैयारी, सौरभ चंद्राकर के प्रत्यर्पण के तीन दिन बाद हुई गिरफ्तारी

    05/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 5
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: अंबिकापुर बस स्टैंड पर नशे में मिले ASI और आरक्षक, लावारिस पड़ी थी INSAS राइफल; दुर्ग SP ने किया सस्पेंड
    छत्तीसगढ़

    CG: अंबिकापुर बस स्टैंड पर नशे में मिले ASI और आरक्षक, लावारिस पड़ी थी INSAS राइफल; दुर्ग SP ने किया सस्पेंड

    DW HindiBy DW Hindi19/10/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    अंबिकापुर 19 अक्टूबर 2026। अंबिकापुर में पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दुर्ग जिले से बंदी को अंबिकापुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट करने आए एक एएसआई और आरक्षक शराब के नशे में इस कदर धुत हो गए कि बस स्टैंड पर ही जमीन पर पड़े मिले। हैरानी की बात यह रही कि एएसआई की INSAS राइफल भी पास में एक ठेले की बेंच पर लावारिस हालत में रखी थी। सुबह स्थानीय लोगों ने दोनों का वीडियो बनाकर पुलिस को सूचना दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद दुर्ग एसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

    जानकारी के मुताबिक, दुर्ग जिले में पदस्थ एएसआई प्रकाश एक्का और आरक्षक ऋषिकांत त्रिपाठी को 17 अक्टूबर को एक बंदी को अंबिकापुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट करने की जिम्मेदारी दी गई थी। दोनों 18 अक्टूबर को अंबिकापुर पहुंचे और बंदी को जेल में दाखिल कराने के बाद दुर्ग लौटने के लिए प्रतीक्षा बस स्टैंड पहुंचे। आरोप है कि दुर्ग जाने वाली बस में सवार होने से पहले दोनों ने पास की शराब दुकान से शराब खरीदी और एक ठेले के पास बैठकर सेवन किया। इसके बाद दोनों नशे की हालत में खुद को संभाल नहीं सके और बस स्टैंड के पास ही पड़े रहे। बताया जा रहा है कि आरक्षक कुर्सी से नीचे गिर गया, जबकि एएसआई एक दुकान के सामने पड़ा रहा।

    दोनों रातभर इसी हालत में रहे। इस दौरान एएसआई की INSAS राइफल एक ठेले के सामने रखी बेंच पर पड़ी रही। सुबह करीब 7 बजे बस स्टैंड के आसपास पहुंचे लोगों ने दोनों को इस हालत में देखा। स्थानीय लोगों ने उनका वीडियो बनाया और बस स्टैंड चौकी को सूचना दी। घटना सामने आने के बाद पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी और सरकारी हथियार की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे। सूचना मिलने पर बस स्टैंड चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी सरगुजा एसपी राजेश अग्रवाल को दी।

    पुलिस ने एएसआई की INSAS राइफल जब्त कर ली। इसके बाद सरगुजा एसपी ने दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल को घटना से अवगत कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग एसपी ने एएसआई प्रकाश एक्का और आरक्षक ऋषिकांत त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों को दुर्ग पुलिस लाइन में अटैच किया गया है। मामले में विभागीय जांच भी की जा रही है। इस घटना ने पुलिसकर्मियों के अनुशासन और सरकारी हथियारों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बंदी को जेल में दाखिल कराने की ड्यूटी के बाद दोनों जवानों का कथित तौर पर नशे की हालत में मिलना विभाग के लिए असहज स्थिति है। अब विभागीय जांच में घटना से जुड़े तथ्यों और जिम्मेदारी तय किए जाने पर नजर रहेगी।

    Ambikapur News ASI प्रकाश एक्का CG BREAKING NEWS CG Crime News Durg Police News INSAS राइफल Police Suspended in Chhattisgarh अंबिकापुर न्यूज अंबिकापुर बस स्टैंड आरक्षक ऋषिकांत त्रिपाठी छत्तीसगढ़ न्यूज दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल दुर्ग पुलिस दुर्ग पुलिसकर्मी सस्पेंड नशे में धुत पुलिसकर्मी पुलिस विभाग में कार्रवाई पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई लावारिस हालत में राइफल विभागीय जांच शराब के नशे में पुलिसकर्मी सरगुजा एसपी राजेश अग्रवाल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG ब्रेकिंगः D.Ed अभ्यर्थियों ने परिवार के साथ शिक्षा मंत्री का बंगला घेरा, मंत्री से मिलने पर अड़े….तो पुलिस ने घसीटकर बंगले से हटाया, देखिये VIDEO पुलिस कैसे D.Ed अभ्यर्थियों के साथ….!

    05/11/2026

    VIDEO: जुबान फिसली या सियासत का रंग दिखा ? MP-CG के दो मुख्यमंत्रियों के बयान पर मचा बवाल, भूपेश बघेल ने वीडियो शेयर कर कसा तंज

    05/11/2026

    महादेव सट्टा ऐप केस में दूसरी बड़ी कार्रवाई, रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार; भारत लाने की तैयारी, सौरभ चंद्राकर के प्रत्यर्पण के तीन दिन बाद हुई गिरफ्तारी

    05/11/2026
    Don't Miss

    CG ब्रेकिंगः D.Ed अभ्यर्थियों ने परिवार के साथ शिक्षा मंत्री का बंगला घेरा, मंत्री से मिलने पर अड़े….तो पुलिस ने घसीटकर बंगले से हटाया, देखिये VIDEO पुलिस कैसे D.Ed अभ्यर्थियों के साथ….!

    DW Hindi05/11/2026

    रायपुर 5 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में 2,300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति का इंतजार कर…

    VIDEO: जुबान फिसली या सियासत का रंग दिखा ? MP-CG के दो मुख्यमंत्रियों के बयान पर मचा बवाल, भूपेश बघेल ने वीडियो शेयर कर कसा तंज

    05/11/2026

    महादेव सट्टा ऐप केस में दूसरी बड़ी कार्रवाई, रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार; भारत लाने की तैयारी, सौरभ चंद्राकर के प्रत्यर्पण के तीन दिन बाद हुई गिरफ्तारी

    05/11/2026

    CG BREAKING: राजनांदगांव में ACB का छापा, 20 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार

    04/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.