Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG ब्रेकिंगः D.Ed अभ्यर्थियों ने परिवार के साथ शिक्षा मंत्री का बंगला घेरा, मंत्री से मिलने पर अड़े….तो पुलिस ने घसीटकर बंगले से हटाया, देखिये VIDEO पुलिस कैसे D.Ed अभ्यर्थियों के साथ….!

    05/11/2026

    VIDEO: जुबान फिसली या सियासत का रंग दिखा ? MP-CG के दो मुख्यमंत्रियों के बयान पर मचा बवाल, भूपेश बघेल ने वीडियो शेयर कर कसा तंज

    05/11/2026

    महादेव सट्टा ऐप केस में दूसरी बड़ी कार्रवाई, रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार; भारत लाने की तैयारी, सौरभ चंद्राकर के प्रत्यर्पण के तीन दिन बाद हुई गिरफ्तारी

    05/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 5
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»VIDEO: जुबान फिसली या सियासत का रंग दिखा ? MP-CG के दो मुख्यमंत्रियों के बयान पर मचा बवाल, भूपेश बघेल ने वीडियो शेयर कर कसा तंज
    छत्तीसगढ़

    VIDEO: जुबान फिसली या सियासत का रंग दिखा ? MP-CG के दो मुख्यमंत्रियों के बयान पर मचा बवाल, भूपेश बघेल ने वीडियो शेयर कर कसा तंज

    DW HindiBy DW Hindi05/11/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 5 नवंबर 2026। राजनीति में विरोधियों पर हमला बोलने के लिए नेता अक्सर शब्दों और नारों का सहारा लेते हैं, लेकिन कभी-कभी जोश में निकले शब्द खुद उनके लिए सवाल बन जाते हैं। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में पिछले दिनों दो मुख्यमंत्रियों के बयानों ने कुछ ऐसा ही माहौल बना दिया है। एक तरफ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव नारेबाजी के दौरान जेपी नड्डा का नाम लेकर चर्चा में आ गए, तो दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के ‘दुकानदारी बंद’ वाले बयान ने सियासी बहस को हवा दे दी। कांग्रेस ने दोनों घटनाओं को जोड़कर भाजपा पर निशाना साधा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए एक्स पर लिखा…”आजकल नंबर 1 और 2 सहित सबको नींद उड़ी हुई है, राहुल जी के सामने सबकी लाइन और लेंथ बिगड़ गई है। इनके जो ज़ेहन में है वो अब जुबान पर आ रहा है।”

    गौरतलब है कि भाजपा इन दिनों ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैलियों के जरिए कांग्रेस और राहुल गांधी को निशाने पर ले रही है। इन रैलियों में केंद्रीय मंत्री भी शामिल हो रहे हैं और अपने भाषणों के जरिए कांग्रेस की रीति-नीति पर सवाल उठाते हुए भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन इस राजनीतिक अभियान के बीच सार्वजनिक मंचों से दिए गए मुख्यमंत्रियों के बयानों ने विपक्ष को बैठे-बिठाए मुद्दा दे दिया। अब कांग्रेस इन्हीं बयानों को आधार बनाकर भाजपा पर पलटवार कर रही है। पहला मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का है।

    यहां आयोजित रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव नारेबाजी के दौरान राहुल गांधी के संदर्भ में बोल रहे थे। इसी बीच उनकी जुबान फिसली और उन्होंने ‘जेपी नड्डा मुर्दाबाद’ कह दिया। हालांकि, गलती का अहसास होते ही उन्होंने तुरंत खुद को संभालने की कोशिश की। लेकिन तब तक कैमरे ने यह पल कैद कर लिया था और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया। मुख्यमंत्री के पीछे खड़े सुरक्षाकर्मी का रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब लोग भाषण से ज्यादा उस पल की चर्चा कर रहे हैं, जब नारे का निशाना ही बदल गया।

    छत्तीसगढ़ में ‘दुकानदारी’ वाले बयान पर विवाद

    दूसरी ओर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मोदीजी ने देश की 140 करोड़ जनता का विश्वास जीता है। इसी दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस को छोड़कर बाकी सभी पार्टियों की दुकानदारी बंद हो रही है। मुख्यमंत्री के इस बयान को कांग्रेस ने राजनीतिक टिप्पणी के तौर पर लिया और भाजपा पर पलटवार शुरू कर दिया। दोनों घटनाओं को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक्स पर वीडियो साझा किया। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा, ‘आजकल नंबर 1 और 2 सहित सबकी नींद उड़ी हुई है। राहुल जी के सामने सबकी लाइन और लेंथ बिगड़ गई है।’ बघेल ने आगे लिखा कि इनके जो जेहन में है, वही अब जुबान पर आ रहा है। उन्होंने राजनांदगांव में भाजपा-आरएसएस के एक वरिष्ठ नेता के कथित ‘लोकतंत्र हटाओ’ नारे का जिक्र किया। इसके बाद मोहन यादव के नारे में जेपी नड्डा का नाम आने और विष्णुदेव साय के दुकानदारी वाले बयान को भी इसी कड़ी में जोड़ दिया।

    बयान भाजपा के, सियासी फायदा कांग्रेस लेने में जुटी

    दोनों घटनाओं में फर्क जरूर है। भोपाल में मामला नारेबाजी के दौरान नाम गलत बोलने का है, जबकि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री का बयान राजनीतिक दलों की स्थिति पर टिप्पणी से जुड़ा है। लेकिन कांग्रेस ने इन्हें एक साथ रखकर भाजपा की बयानबाजी पर सवाल खड़े किए हैं। राजनीति में भाषणों का मकसद विरोधियों को जवाब देना होता है, लेकिन जब शब्द ही नई बहस खड़ी कर दें तो चर्चा का विषय बदल जाता है। फिलहाल मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ तक भाजपा के मुख्यमंत्रियों के बयान चर्चा में हैं और कांग्रेस को पलटवार का मौका मिल गया है। अब देखना होगा कि भाजपा इन बयानों पर कोई सफाई देती है या फिर यह सियासी तंज कुछ और दिनों तक राजनीतिक मंचों और सोशल मीडिया पर गूंजता रहेगा।

    आजकल नंबर 1 और 2 सहित सबको नींद उड़ी हुई है. राहुल जी के सामने सबकी लाइन और लेंथ बिगड़ गई है.

    इनके जो ज़ेहन में है वो अब जुबान पर आ रहा है.

    पहले राजनांदगांव में भाजपा-आरएसएस के वरिष्ठ नेता ने “लोकतंत्र हटाओ” का नारा दिया.

    मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने जेपी नड्डा के सामने ही “जे पी नड्डा मुर्दाबाद” का नारा लगाया.

    अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री कह रहे हैं भाजपा और उनके सहयोगी दलों की दुकान बंद होने जा रही है.

    — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 4, 2026

    CM Statement Controversy Madhya Pradesh News MP-CG Politics Political News अराजकता हटाओ रैली छत्तीसगढ़ की राजनीति छत्तीसगढ़ न्यूज जेपी नड्डा बीजेपी कांग्रेस विवाद भाजपा कांग्रेस विवाद भूपेश बघेल मध्यप्रदेश की राजनीति मोहन यादव बयान राहुल गांधी लोकतंत्र बचाओ रैली वायरल वीडियो विष्णुदेव साय बयान सियासी संग्राम
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG ब्रेकिंगः D.Ed अभ्यर्थियों ने परिवार के साथ शिक्षा मंत्री का बंगला घेरा, मंत्री से मिलने पर अड़े….तो पुलिस ने घसीटकर बंगले से हटाया, देखिये VIDEO पुलिस कैसे D.Ed अभ्यर्थियों के साथ….!

    05/11/2026

    महादेव सट्टा ऐप केस में दूसरी बड़ी कार्रवाई, रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार; भारत लाने की तैयारी, सौरभ चंद्राकर के प्रत्यर्पण के तीन दिन बाद हुई गिरफ्तारी

    05/11/2026

    CG BREAKING: राजनांदगांव में ACB का छापा, 20 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार

    04/11/2026
    Don't Miss

    CG ब्रेकिंगः D.Ed अभ्यर्थियों ने परिवार के साथ शिक्षा मंत्री का बंगला घेरा, मंत्री से मिलने पर अड़े….तो पुलिस ने घसीटकर बंगले से हटाया, देखिये VIDEO पुलिस कैसे D.Ed अभ्यर्थियों के साथ….!

    DW Hindi05/11/2026

    रायपुर 5 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में 2,300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति का इंतजार कर…

    VIDEO: जुबान फिसली या सियासत का रंग दिखा ? MP-CG के दो मुख्यमंत्रियों के बयान पर मचा बवाल, भूपेश बघेल ने वीडियो शेयर कर कसा तंज

    05/11/2026

    महादेव सट्टा ऐप केस में दूसरी बड़ी कार्रवाई, रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार; भारत लाने की तैयारी, सौरभ चंद्राकर के प्रत्यर्पण के तीन दिन बाद हुई गिरफ्तारी

    05/11/2026

    CG BREAKING: राजनांदगांव में ACB का छापा, 20 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार

    04/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.