Author: DW Hindi

DW Hindi

DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

रायपुर 23 अगस्त 2026। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बैगा दंपती की मौत हो गई। वहीं बलरामपुर में कन्हर नदी के तेज बहाव में एक युवक बह गया। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ा रही है। कई इलाकों में नदी-नाले उफान पर हैं और तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली का खतरा भी बना हुआ है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और बलरामपुर जिले में सामने आई दो घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। जानकारी के मुताबिक पहली घटना…

Read More

ELSS Mutual Funds: टैक्स बचाने के लिए निवेश की तलाश कर रहे हैं तो आपके सामने PPF, टैक्स सेविंग FD और ELSS जैसे कई विकल्प मौजूद हैं। लेकिन अगर आप कम लॉक-इन और बाजार से ज्यादा रिटर्न की संभावना चाहते हैं, तो ELSS यानी Equity Linked Savings Scheme आपके लिए एक विकल्प हो सकता है। हालांकि, इसमें निवेश करने से पहले एक बात समझना बेहद जरूरी है—ELSS कोई गारंटीड रिटर्न वाला निवेश नहीं है। इसमें पैसा शेयर बाजार में लगाया जाता है, इसलिए रिटर्न बाजार के प्रदर्शन पर निर्भर करता है। सबसे पहले समझिए- ELSS क्या है… ELSS एक इक्विटी…

Read More

रायपुर 22 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। रायपुर में शनिवार सुबह से रुक-रुककर तेज बारिश हो रही है, जिससे सुंदरनगर इलाके में महादेवघाट रोड पर जलभराव की स्थिति बन गई। मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिनों तक कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने…

Read More

कोरबा 22 अगस्त 2026। सड़क सुरक्षा को लेकर विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कोरबा जिले के करतला विकासखंड में विकासखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता पीएम श्री स्वामी आत्मानंद हिंदी/अंग्रेजी माध्यम विद्यालय करतला में आयोजित हुई, जिसमें विकासखंड के 15 हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों से चयनित 30 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी टीपी उपाध्याय, विकासखंड शिक्षा अधिकारी संदीप पांडेय और जिला नोडल अधिकारी डॉ. फरहाना अली के मार्गदर्शन में तथा विद्यालय के प्राचार्य दुबराज सिंह राठिया के नेतृत्व में आयोजित किया गया। सड़क सुरक्षा पर आधारित इस क्विज प्रतियोगिता को अलग-अलग…

Read More

कोरबा 22 अगस्त 2026। एसईसीएल की मेगा प्रोजक्ट गेवरा माइंस में देश के पहले 21 क्यूबिक मीटर क्षमता वाले इलेक्ट्रो हाइड्रोलिक फेस शॉवेल का शुभारंभ किया गया है। एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने गेवरा खदान पहुंचकर अत्याधुनिक शॉवेल मशीन का लोकार्पण किया। आपको बता दे गेवरा एशिया की सबसे बड़ी कोयला खदान है और इस नई मशीन के संचालन से यहां कोयला उत्पादन और खनन कार्यों की दक्षता को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। 21 क्यूबिक मीटर क्षमता वाला यह इलेक्ट्रो-हाइड्रोलिक फेस शॉवेल कई आधुनिक तकनीकों और सुरक्षा सुविधाओं से लैस है। मशीन में 360 डिग्री कैमरा,…

Read More

कांकेर 22 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के कांकेर से शिक्षक और छात्रा के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक सरकारी स्कूल के शिक्षक ने नाबालिग छात्रा का मोबाइल नंबर लेने के बाद उसे अश्लील वीडियो भेजे और खुद के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो भेजने का दबाव बनाया। छात्रा को परीक्षा में फेल करने का डर दिखाने का भी आरोप है। मानसिक दबाव से परेशान छात्रा ने जब अपनी मां को पूरी बात बताई, तो मामला पुलिस तक पहुंचा। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ POCSO समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज गिरफ्तार कर लिया…

Read More

रायपुर 22 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के सरकारी कॉलेजों में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के विद्यार्थियों के लिए राज्य सरकार जल्द ही एक नई योजना शुरू करने जा रही है। ‘मुख्यमंत्री शिक्षा सहयोग योजना’ के तहत सरकारी हॉस्टल में सीट नहीं मिलने वाले पात्र विद्यार्थियों को किराये और रहने के खर्च में मदद के लिए हर महीने आर्थिक सहायता दी जाएगी। कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया फिलहाल 31 अगस्त तक चल रही है। ऐसे में सरकार की यह योजना उन विद्यार्थियों के लिए खास तौर पर राहत देने वाली हो सकती है, जिन्हें…

Read More

बालोद, 22 अगस्त 2026। बालोद जिले के डौंडी नगर पंचायत में शनिवार सुबह कर्मचारियों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। नगर पंचायत में सफाई कार्य के दौरान ट्रैक्टर ड्राइवर ने अपने ही दो सफाईकर्मियों पर टंगिया से हमला कर दिया। हमले में दोनों सफाईकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक घटना डौंडी थाना क्षेत्र के बाजार चौक की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी…

Read More

बलरामपुर 22 अगस्त 2026। बलरामपुर जिले में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि सात मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। राजपुर-कुसमी मुख्य मार्ग पर सेवारी हायर सेकेंडरी स्कूल के पास बॉक्साइट लोड ट्रक और मजदूरों से भरी पिकअप की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां परीक्षण के बाद डाॅक्टर ने तीन मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस हादसे पर अपराध…

Read More

रायपुर 22 अगस्त 2026। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की कीट विज्ञान परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान पेपर लीक का कनेक्शन दुर्ग के एक निजी कॉलेज से सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक प्रोफेसर समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, जांच के दौरान कुछ छात्रों की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस आज पूरे मामले का खुलासा करेगी। गौरतलब है कि 20 अगस्त को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की कीट विज्ञान की परीक्षा होनी थी। परीक्षा शुरू होने से करीब दो घंटे पहले प्रश्नपत्र…

Read More