Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG BREAKING: राजनांदगांव में ACB का छापा, 20 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार

    04/11/2026

    BREAKING: अग्निवीरों को बड़ी राहत! अब 4 नहीं, 6 साल तक सेना में कर सकेंगे सेवा, CDS बोले- बेहतर परफॉर्मेंस पर नौकरी परमानेंट होगी

    04/11/2026

    CG: BJP नेता और पूर्व विधायक के शोरूम में युवती की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप; आक्रोशित लोगों का उग्र प्रदर्शन

    04/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 5
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG ब्रेकिंग: कोरबा में रावण दहन के दौरान खूनी वारदात, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; एक अन्य घायल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
    छत्तीसगढ़

    CG ब्रेकिंग: कोरबा में रावण दहन के दौरान खूनी वारदात, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; एक अन्य घायल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    DW HindiBy DW Hindi21/10/2026Updated:21/10/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 21 अक्टूबर 2026। कोरबा जिले में रावण दहन कार्यक्रम के दौरान चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया। SECL मुड़ापार बाजार मैदान में दशहरा उत्सव के दौरान हुए विवाद में एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है।

    जानकारी के मुताबिक, घटना कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली मानिकपुर पुलिस चौकी के मुड़ापार बाजार मैदान की है। यहां हर साल की तरह इस बार भी विजयादशमी पर रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मैदान में मौजूद थे। इसी दौरान कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि युवकों के युवक पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस दौरान एक अन्य युवक भी घायल हो गया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

    बताया जा रहा है कि अत्यधिक खून बहने और गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। वहीं, दूसरा घायल युवक घटना के बाद दहशत में मौके से अपने घर चला गया। रावण दहन कार्यक्रम के दौरान हुई इस वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद एएसपी लखन पटले, सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी, कोतवाली प्रभारी प्रेमचंद साहू और बालको थाना प्रभारी युवराज तिवारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। वारदात के समय मैदान में मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है।

    इसके अलावा, आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान करने के साथ ही वारदात में शामिल आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान हुई इस हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। मामले में विवाद की वजह और हमले में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

    Breaking News CG CG News Dussehra Violence Korba Murder Case Korba Stabbing Case Ravan Dahan Incident SECL मुड़ापार मैदान आरोपी फरार एएसपी लखन पटले कोतवाली थाना कोरबा कोरबा चाकूबाजी कोरबा न्यूज कोरबा हत्या कांड छत्तीसगढ़ क्राइम न्यूज छत्तीसगढ़ समाचार दशहरा उत्सव में चाकूबाजी मानिकपुर पुलिस चौकी मुड़ापार बाजार कोरबा युवक की हत्या रावण दहन में हत्या
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG BREAKING: राजनांदगांव में ACB का छापा, 20 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार

    04/11/2026

    BREAKING: अग्निवीरों को बड़ी राहत! अब 4 नहीं, 6 साल तक सेना में कर सकेंगे सेवा, CDS बोले- बेहतर परफॉर्मेंस पर नौकरी परमानेंट होगी

    04/11/2026

    CG: BJP नेता और पूर्व विधायक के शोरूम में युवती की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप; आक्रोशित लोगों का उग्र प्रदर्शन

    04/11/2026
    Don't Miss

    CG BREAKING: राजनांदगांव में ACB का छापा, 20 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार

    DW Hindi04/11/2026

    राजनांदगांव 4 नवंबर 2026: राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाने में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने…

    BREAKING: अग्निवीरों को बड़ी राहत! अब 4 नहीं, 6 साल तक सेना में कर सकेंगे सेवा, CDS बोले- बेहतर परफॉर्मेंस पर नौकरी परमानेंट होगी

    04/11/2026

    CG: BJP नेता और पूर्व विधायक के शोरूम में युवती की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप; आक्रोशित लोगों का उग्र प्रदर्शन

    04/11/2026

    CG: छात्रों के लिए जरूरी खबर! अचानक बदल गई NMMS परीक्षा की तारीख, अब इस दिन होगा एग्जाम

    04/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.