Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: कोरबा की सड़कों पर मौत का सफर! सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत; 7 घंटे तक चक्काजाम

    10/11/2026

    CG ब्रेकिंग: NMDC स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, गर्म पिघले लोहे की चपेट में आने से ऑपरेटर की जिंदा जलकर मौत

    10/11/2026

    CG: सराफा कारोबारी से 2 करोड़ की सनसनीखेज लूट, लिफ्ट मांगकर कार में बैठे बदमाशों ने पिस्टल-चाकू की नोक पर लूटे सोने-चांदी से भरे बैग, पुलिस जांच में जुटी

    10/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 10
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: स्कूल फ्रेंड ने शादी का झांसा देकर किया रेप! गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा, अब वीडियो वायरल करने की दी धमकी
    छत्तीसगढ़

    CG: स्कूल फ्रेंड ने शादी का झांसा देकर किया रेप! गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा, अब वीडियो वायरल करने की दी धमकी

    DW HindiBy DW Hindi21/10/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बिलासपुर 21 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक 22 वर्षीय युवती ने अपने स्कूल के दोस्त पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, गर्भवती होने पर गर्भपात की दवा खिलाने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उससे पैसे और सोने की चेन भी ली, लेकिन अब शादी करने से इनकार कर रहा है। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

    पुलिस के अनुसार जांजगीर जिले की रहने वाली 22 वर्षीय युवती बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है और एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। युवती मंगला के अभिषेक विहार फेस-1 निवासी विशाल पुरी गोस्वामी को बचपन से जानती थी। दोनों स्कूल में साथ पढ़ते थे। शिकायत के मुताबिक, जुलाई 2025 में विशाल ने युवती को किराए का मकान दिलाया। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी। आरोप है कि विशाल ने युवती से प्यार का इजहार करते हुए शादी करने का वादा किया।

    युवती उसकी बातों पर भरोसा करने लगी और दोनों के बीच मिलना-जुलना शुरू हो गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अगस्त 2025 में एक रात उसकी सहेली घर पर नहीं थी। इसी दौरान रात करीब 10 बजे विशाल उससे मिलने पहुंचा। आरोप है कि इस दौरान उसने शादी का वादा कर युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती का यह भी आरोप है कि आरोपी ने मोबाइल फोन से उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। बाद में इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह उस पर दबाव बनाता रहा और उसका यौन शोषण करता रहा।

    गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा

    पीड़िता के मुताबिक, आरोपी उससे समय-समय पर पैसों की मांग करता था। युवती ने उसे पैसे दिए और अपनी सोने की चेन भी रखने के लिए दी थी। आरोप है कि मांगने के बावजूद आरोपी ने चेन वापस नहीं की। युवती ने शिकायत में बताया कि लगातार शारीरिक संबंध बनने के कारण वह गर्भवती हो गई। इसके बाद उसने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया। आरोप है कि विशाल ने बाद में शादी करने की बात कही और उसे गर्भपात की दवा लाकर खिला दी। पीड़िता का कहना है कि जब उसने दोबारा शादी की बात उठाई, तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया और शादी करने से इनकार कर दिया।

    आरोपी के कथित व्यवहार से परेशान होकर युवती ने अपनी मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद उसकी मां सोने की चेन वापस मांगने आरोपी के घर पहुंची। शिकायत के अनुसार, वहां विवाद की स्थिति बन गई। इसके बाद पीड़िता ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने विशाल पुरी गोस्वामी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: कोरबा की सड़कों पर मौत का सफर! सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत; 7 घंटे तक चक्काजाम

    10/11/2026

    CG ब्रेकिंग: NMDC स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, गर्म पिघले लोहे की चपेट में आने से ऑपरेटर की जिंदा जलकर मौत

    10/11/2026

    CG: सराफा कारोबारी से 2 करोड़ की सनसनीखेज लूट, लिफ्ट मांगकर कार में बैठे बदमाशों ने पिस्टल-चाकू की नोक पर लूटे सोने-चांदी से भरे बैग, पुलिस जांच में जुटी

    10/11/2026
    Don't Miss

    CG: कोरबा की सड़कों पर मौत का सफर! सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत; 7 घंटे तक चक्काजाम

    DW Hindi10/11/2026

    कोरबा 10 नवंबर 2026। औद्योगिक नगरी कोरबा में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं…

    CG ब्रेकिंग: NMDC स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, गर्म पिघले लोहे की चपेट में आने से ऑपरेटर की जिंदा जलकर मौत

    10/11/2026

    CG: सराफा कारोबारी से 2 करोड़ की सनसनीखेज लूट, लिफ्ट मांगकर कार में बैठे बदमाशों ने पिस्टल-चाकू की नोक पर लूटे सोने-चांदी से भरे बैग, पुलिस जांच में जुटी

    10/11/2026

    CG: बच्चों को पढ़ाने वाले गुरुजी जुए की पाठशाला में मिले, गांव के सरपंच भी लगा रहे थे दांव! पुलिस की रेड में 13 गिरफ्तार

    10/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.