Author: DW Hindi

DW Hindi

DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

रायपुर 18 अक्टूबर 2026। राजधानी रायपुर में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने एक युवक के साथ मारपीट की और बेल्ट से हमला कर उसका मोबाइल फोन और एक्टिवा की चाबी लूट ली। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण और गवाहों से पूछताछ के बाद पुलिस ने इस वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि लूट…

Read More

माजलगांव 18 अक्टूबर 2026। महाराष्ट्र के बीड जिले में खामगांव-पंढरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। माजलगांव तालुका के शिंदेवाड़ी फाटा के पास कार और महाराष्ट्र राज्य परिवहन की बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में माजलगांव के गजानन नामदास समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत होने की जानकारी सामने आई है, जबकि एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। घायल शख्स को चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे के…

Read More

गरियाबंद 18 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में विकास और सरकारी योजनाओं के जरिए दूरस्थ इलाकों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के दावे किए जाते हैं। लेकिन गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक के घुमरापदर स्थित कमारपारा की तस्वीर इन दावों के सामने कई सवाल खड़े करती है। यहां प्रसव पीड़ा से जूझती एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए परिजनों को खाट का सहारा लेना पड़ा। गांव तक सड़क नहीं होने के कारण एंबुलेंस महिला तक नहीं पहुंच सकी। आखिरकार परिजन उसे करीब 3 किलोमीटर तक पैदल खाट पर लेकर चले, तब जाकर मुख्य मार्ग तक पहुंचे और वहां से महिला को…

Read More

रायपुर18 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में फर्जी तबादला आदेश जारी करने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। विभागीय लेटरहेड, मंत्रालय की कथित फर्जी सील और अवर सचिव आरपी वर्मा के जाली हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर 19 शिक्षकों और कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए जाने का खुलासा हुआ है। मामले को गंभीरता से लेते हुए लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, संबंधित 15 जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) से तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। जानकारी के अनुसार कथित फर्जी तबादला सूची में सहायक शिक्षक,…

Read More

ग्वालियर 18 अक्टूबर 2026। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है, जबकि 26 से ज्यादा लोग घायल बताए गए हैं। दुर्घटना के बाद मध्यप्रदेश सरकार और केंद्र सरकार ने मृतकों के परिजनों तथा घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये देने के निर्देश दिए हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री…

Read More

रायपुर 17 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियों को लेकर विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। अब प्रदेश के स्कूलों में 6 नवंबर से 11 नवंबर 2026 तक कुल 6 दिनों की छुट्टी रहेगी। पहले यह अवकाश 6 नवंबर से 10 नवंबर तक निर्धारित था। स्कूल शिक्षा विभाग ने 16 अक्टूबर 2026 को संशोधित आदेश जारी कर पूर्व में घोषित अवकाश कार्यक्रम में आंशिक बदलाव किया है। इस फैसले से विद्यार्थियों, शिक्षकों और शैक्षणिक संस्थानों को दीपावली पर्व…

Read More

धमतरी 17 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के धमतरी स्थित पीजी कॉलेज में आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा की व्यवस्था को लेकर छात्र-छात्राओं में नाराजगी देखने को मिली। विद्यार्थियों का आरोप है कि परीक्षा के लिए शुल्क लिया जा रहा है, लेकिन परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने के बजाय ब्लैक बोर्ड पर सवाल लिखकर परीक्षा कराई जा रही है। इस व्यवस्था के विरोध में शुक्रवार को विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया और प्रबंधन से परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग की। प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने बताया कि आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा के लिए परीक्षा शुल्क में 100 रुपये निर्धारित हैं। इसके बावजूद…

Read More

कोरबा 17 अक्टूबर 2026। नवरात्रि के पावन अवसर पर बालकोनगर के सेक्टर-3 स्थित दुर्गा पंडाल में मां आदिशक्ति की प्रतिमा की स्थापना हर्षोल्लास और भव्यता के साथ की गई। पूजा का शुभारंभ बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक श्री राजेश सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने बालको परिवार के सदस्यों के साथ मां दुर्गा की आराधना कर कंपनी और क्षेत्र की निरंतर प्रगति एवं समृद्धि की कामना की। 56 वर्षों से आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक रहा बालकोनगर का सार्वजनिक दुर्गा पूजा उत्सव एक बार फिर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना है। बालको सार्वजनिक…

Read More

रायपुर 17 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए डॉक्टर और इंजीनियर बनने का सपना साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। अब जिले के विद्यार्थियों को NEET और JEE जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बड़े शहरों में महंगी कोचिंग लेने की मजबूरी कम होगी। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने शनिवार को सरगुजा जिले के 35 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में निःशुल्क लाइव ऑनलाइन कोचिंग का शुभारंभ किया।जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) और स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुरू की…

Read More

रायपुर 17 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी विभाग के अपर आयुक्त आशीष श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया गया है। आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो की जांच के बाद उनके खिलाफ रायपुर की विशेष अदालत में पूरक आरोप पत्र पेश किया गया है। इसके बाद आबकारी विभाग ने आज शनिवार को निलंबन आदेश जारी किया। विभागीय आदेश के अनुसार, निलंबन 14 अक्टूबर 2026 से प्रभावी माना जाएगा। शराब घोटाले से जुड़े मामले में EOW-ACB ने अपराध क्रमांक 04/2024 के तहत मामला दर्ज किया है। जांच भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम…

Read More