Author: DW Hindi

DW Hindi

DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

भिलाई 14 अगस्त। दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित रेलवे के पीपी यार्ड में गुरुवार देर शाम CBI की छापामार कार्रवाई से हड़कंप मच गया। दिल्ली से पहुंची केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम ने यार्ड में देर रात तक दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच की। कार्रवाई के दौरान रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के चेंबर को सील किए जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक ठेकेदार की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। सूत्रों के अनुसार, पीपी यार्ड में पदस्थ एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी के खिलाफ एक ठेकेदार ने CBI से शिकायत की…

Read More

रायपुर 13 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री और सीनियर आदिवासी नेता ननकीराम कंवर ने अब GST विभाग में हुई पदोन्नति परीक्षाओं की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। कंवर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर वर्ष 2021 और 2022 में आयोजित राज्य कर निरीक्षक के 42 पदों की पदोन्नति परीक्षा में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने इस पूरे मामले की जांच किसी केंद्रीय एजेंसी से कराने की मांग की है। ननकीराम कंवर के मुताबिक दोनों वर्षों में करीब 350 विभागीय कर्मचारियों ने पदोन्नति परीक्षा में हिस्सा लिया था। उनका आरोप है कि परीक्षा…

Read More

रायपुर 13 अगस्त 2026।  हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस में सोने की तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। आरपीएफ क्राइम ब्रांच रायपुर और नागपुर की टीम ने DRI नागपुर के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए ट्रेन से करीब 2 करोड़ रुपये कीमत का विदेशी सोना बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान दो संदिग्धों को पकड़ा गया है। उनके पास से 1.242 किलो सोना मिला है, जिसमें 7 सोने के बिस्किट और एक सोने की छड़ शामिल है। जानकारी के मुताबिक आरपीएफ क्राइम ब्रांच नागपुर के निरीक्षक को सूचना मिली थी कि ट्रेन नंबर 12262 हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस में दो लोग विदेशी…

Read More

राजनांदगांव13 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय( ED) की अचानक हुई कार्रवाई से कारोबारी और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई। केंद्रीय जांच एजेंसी की अलग-अलग टीमों ने शहर से जुड़े तीन ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। कार्रवाई में कारोबारी नाहटा ग्रुप से जुड़े परिसरों के साथ भंसाली किराना भंडार का परिसर भी शामिल बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक रायपुर और भोपाल से पहुंची ED की संयुक्त टीम सुबह करीब 6 बजे राजनांदगांव पहुंची। इसके बाद टीमों ने सत्यम विहार स्थित नाहटा ग्रुप से जुड़े ठिकाने समेत तीन परिसरों में एक साथ…

Read More

रायपुर13 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले तीन दिनों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। बारिश के साथ कुछ इलाकों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है। मौसम में बदलाव के बीच पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं बिलासपुर जिले में कुछ स्थानों…

Read More

कोरबा 13 अगस्त 2026। कोरबा जिले के छुरी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय के छात्रों का आंदोलन एक बार फिर सड़क पर पहुंच गया है। अपनी मांगों और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बड़ी संख्या में छात्र कोरबा-कटघोरा मुख्य मार्ग पर उतर आए और छुरी पंचायत के सामने चक्काजाम कर दिया। एक महीने के भीतर छात्रों का यह दूसरा बड़ा सड़क आंदोलन है। इससे पहले भी छात्र अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर चुके हैं। चक्काजाम के कारण मुख्य मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। छात्रों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक…

Read More

नई दिल्ली 13 अगस्त 2026। नेशनल हाईवे पर सड़क हादसों में घायलों को समय पर इलाज मिल सके, इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इमरजेंसी रिस्पांस को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नए नियमों के तहत हादसे की सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस को तय समयसीमा में घटनास्थल तक पहुंचना होगा। नियमों का पालन नहीं करने पर एंबुलेंस ऑपरेटर और संबंधित ठेकेदारों पर जुर्माना लगाया जाएगा। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य हादसे के बाद के ‘गोल्डन आवर’ में घायल को जल्द से जल्द चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। 1 मिनट में रिस्पांस, 2 मिनट में रवाना होगी एंबुलेंस…

Read More

Health Tips: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, कब्ज, गैस, अपच और शारीरिक निष्क्रियता जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। ऐसे में योग और प्राणायाम को दिनचर्या में शामिल करना शरीर और मन को स्वस्थ रखने में मददगार हो सकता है। कपालभाति भी ऐसी ही एक योग क्रिया है, जिसमें सांस को तेजी से बाहर छोड़ा जाता है और सांस अंदर की ओर सामान्य रूप से आती है। कपालभाति योग की एक श्वसन क्रिया है। इसे करते समय पेट की मांसपेशियों को सक्रिय करते हुए तेजी से सांस बाहर छोड़ी जाती है, जबकि सांस अंदर अपने आप आती है।…

Read More

Health Tips: मानसून में बारिश के साथ पेट से जुड़ी परेशानियां भी बढ़ जाती हैं। नमी, दूषित पानी और खाने-पीने की चीजों में बैक्टीरिया के पनपने से बदहजमी, गैस, पेट दर्द, दस्त और फूड इंफेक्शन जैसी समस्याएं आम हो सकती हैं। ऐसे में इस मौसम में खान-पान को लेकर थोड़ी सी सावधानी आपको कई परेशानियों से बचा सकती है। डॉ. अमित मिगलानी के मुताबिक, बारिश के मौसम में वातावरण में नमी बढ़ने से पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा दूषित पानी और संक्रमित भोजन के जरिए बैक्टीरिया या अन्य रोगाणु शरीर में पहुंच सकते हैं। इसलिए मानसून में…

Read More

Technology Desk: फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में Google ने अपनी नई पेशकश Google Pixel 11 Pro Fold लॉन्च कर दी है। कंपनी का यह नया बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन भारत समेत ग्लोबल मार्केट में Pixel 11 सीरीज और Pixel Watch 5 के साथ पेश किया गया है। फोन को खास तौर पर प्रीमियम फोल्डेबल सेगमेंट में Samsung के Fold स्मार्टफोन्स को टक्कर देने के लिए उतारा गया है। Pixel 11 Pro Fold में कंपनी ने नया Tensor G6 प्रोसेसर, 16GB RAM और 512GB स्टोरेज दी है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ दो सेल्फी कैमरे दिए गए हैं। भारत में Google…

Read More