Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
गरियाबंद 17 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में चारागाह की जमीन पर कथित कब्जे को लेकर विवाद सामने आया है। राजिम क्षेत्र के जेंजरा पंचायत अंतर्गत मूड़तरई गांव में ग्रामीणों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर चारागाह की जमीन पर कब्जा कर धान की फसल लगाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बावजूद प्रशासन ने समय पर कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज ग्रामीण खेत में पहुंचे और हार्वेस्टर से धान की फसल कटवा दी। घटना की सूचना मिलने के बाद तहसीलदार और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला…
रायपुर 17 अक्टूबर 2026। राजधानी रायपुर के आरंग में 8 साल के बच्चे के अपहरण और 15 लाख रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। बच्चे के लापता होने के कुछ घंटे बाद परिजनों के पास फिरौती के लिए फोन आया, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने रेंज साइबर सेल की मदद से तकनीकी जांच और नाकेबंदी शुरू की। करीब 6 घंटे के भीतर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया। मामले में दो युवकों और एक नाबालिग को पकड़ा गया है। जानकारी के मुताबिक अपहरण की ये वारदात आरंग थाना क्षेत्र का है।…
रायपुर 17 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के उद्यानिकी विभाग की मसाला क्षेत्र विस्तार योजना में हल्दी और अदरक के बीज वितरण को लेकर कथित अनियमितताओं का मामला सामने आया है। शिकायतों में अमानक बीजों की आपूर्ति, फर्जी लॉट नंबर, एक्सपायरी डेट के बाद बीज वितरण और किसानों के सत्यापन के बिना सब्सिडी लेने जैसे आरोप लगाए गए हैं। मामले में कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम के निर्देश पर विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं। उद्यानिकी विभाग के संचालक से सात दिन के भीतर बिंदुवार जांच कर स्पष्ट अभिमत के साथ रिपोर्ट मांगी गई है। शिकायत के मुताबिक…
CGPSC घोटाला: पूर्व-अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी को हाईकोर्ट से झटका, मेडिकल आधार पर भी नहीं मिली जमानत
रायपुर 17 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की 2020-21 भर्ती परीक्षा में कथित घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आयोग के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। जस्टिस बिभु दत्ता गुरु की सिंगल बेंच ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय की ओर से पेश दस्तावेजों से प्रथम दृष्टया आरोपी की भूमिका सामने आती है। वहीं, गंभीर चिकित्सकीय स्थिति या हिरासत में जरूरी इलाज नहीं मिलने के पर्याप्त प्रमाण के बिना PMLA के तहत विशेष राहत नहीं दी जा सकती। आपको बता दे सोनवानी को ईडी…
महासमुंद 17 अक्टूबर 2026। महासमुंद पुलिस ने खैर लकड़ी की अवैध तस्करी, फर्जी एनओसी और बिलिंग के जरिए कथित तौर पर चल रहे अंतरराज्यीय सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की है। अब तक इस मामले में 2 करोड़ 51 लाख रुपये नकद और 70 टन खैर लकड़ी जब्त की जा चुकी है। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से शिव ट्रेडर्स के संचालक सतपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। मामले में पहले भी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में कार्रवाई के…
अंबिकापुर 17 अक्टूबर 2026। अंबिकापुर शहर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में बुलेट सवार युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका साथी घायल हो गया। हादसा जयस्तंभ चौक पर दुर्गा पूजा पंडाल के पास हुआ, जहां जगराता कार्यक्रम के लिए लगे पंडाल को सहारा देने के लिए सड़क किनारे रस्सी बांधी गई थी। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक अंधेरे में रस्सी को देख नहीं पाए और उसकी चपेट में आ गए। जिससे बुलेट चला रहे युवक को गंभीर चोट आने के बाद उसने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं घटना के…
नई दिल्ली 17 अक्टूबर 2026।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीने में संक्रमण और बढ़ती उम्र संबंधी समस्याओं की शिकायत के चलते उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया है। 98 वर्षीय आडवाणी को शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे अस्पताल लाया गया। उन्हें अस्पताल के पल्मोनरी विभाग में भर्ती किया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर नजर रख रही है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई गई है और उनका इलाज जारी है। गौरतलब है कि…
Maha Ashtami: शारदीय नवरात्रि में महाअष्टमी और महानवमी का विशेष धार्मिक महत्व है। इन दोनों तिथियों पर मां दुर्गा के आठवें और नौवें स्वरूप की पूजा की जाती है। श्रद्धालु माता की आराधना के साथ हवन और कन्या पूजन करते हैं। कई परिवारों में कन्या पूजन के बाद ही नौ दिनों के व्रत का पारण किया जाता है। साल 2026 में अष्टमी और नवमी की तिथियों के संयोग को लेकर श्रद्धालुओं के बीच सवाल है कि कन्या पूजन किस दिन करना उचित रहेगा। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, आचार्य मदन मोहन ने बताया है कि इस बार महाअष्टमी और महानवमी दोनों…
Health Tips: घुटनों में दर्द, सीढ़ियां चढ़ने में परेशानी या कुर्सी से उठते समय तकलीफ होना अक्सर बढ़ती उम्र का असर मान लिया जाता है। लेकिन कई मामलों में इन समस्याओं के पीछे ऑस्टियोआर्थराइटिस होता है, जिसमें घुटनों की कार्टिलेज धीरे-धीरे खराब होने लगती है। कार्टिलेज हड्डियों के सिरों पर मौजूद चिकनी परत है, जो जोड़ों को आसानी से चलने और घर्षण कम करने में मदद करती है।अब अमेरिका की स्टैनफोर्ड मेडिसिन की एक रिसर्च ने इस दिशा में नई उम्मीद जगाई है। वैज्ञानिकों ने 15-PGDH नाम के एंजाइम को ब्लॉक करके क्षतिग्रस्त कार्टिलेज की मरम्मत की संभावना का अध्ययन…
महासमुंद 17 अक्टूबर 2026। महासमुंद जिले में एक सरकारी स्कूल में चौथी कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौत से हड़कंप मच गया। बसना विकासखंड के मुड़ीडीह शासकीय प्राथमिक स्कूल में पेड़ पर बंधे रस्सी के झूले में गला फंसने से छात्र की जान चली गई। घटना के वक्त स्कूल परिसर में कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं होने की बात सामने आई है। मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल के प्रधानपाठक और सहायक शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक मृतक छात्र की पहचान तरुण चौहान के रूप में हुई है। वह मुड़ीडीह शासकीय प्राथमिक…
