Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
कोरबा 10 अगस्त 2026। कोरबा जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए जिला प्रशासन ने मत्स्य पालन को आजीविका से जोड़ने की पहल की है। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने इसके लिए 2.95 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। इस योजना के तहत हसदेव बांगो जलाशय में 125 केज कल्चर स्थापित किए जाएंगे, जबकि आधुनिक तकनीक से 5 बायोफ्लॉक तालाब भी बनाए जाएंगे. प्रशासन का दावा है कि इससे समुदाय के लोगों को स्थायी रोजगार और स्वरोजगार का अवसर मिलेगा. हसदेव बांगो जलाशय में केज कल्चर स्थापित करने के लिए जिला खनिज…
रायपुर 10 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में लंबे समय से चर्चा में रही ‘पार्षद पति-पुत्र’ प्रथा पर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब महिला पार्षद के पति, पुत्र-पुत्री, भाई-बहन या किसी अन्य करीबी रिश्तेदार को उनके प्रतिनिधि या समन्वयक के तौर पर नियुक्त नहीं किया जा सकेगा। सरकार ने नगरीय निकायों से जुड़े नियमों में बदलाव कर इसका प्रावधान राजपत्र में जारी किया है। नए नियम के बाद महिला पार्षद के निर्वाचित होने पर उनके परिवार का कोई सदस्य उनके नाम पर आधिकारिक कामकाज या बैठकों में प्रतिनिधित्व नहीं कर सकेगा। फैसले को महिला जनप्रतिनिधियों को…
रायपुर 10 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार महतारी वंदन योजना का दायरा बढ़ाने की तैयारी कर रही है। योजना के तहत अब 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं को भी इस योजना के तहत लाभ देने का निर्णय लिया गया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि योजना का पोर्टल खुलने के बाद पात्र महिलाएं इसमें पंजीकरण करा सकेंगी। इस फैसले के बाद प्रदेश की ऐसी महिलाओं को भी योजना का लाभ मिल सकेगा, जो अब तक इसके दायरे से बाहर थीं।…
बिलासपुर 10 अगस्त 2026। बिलासपुर में मेट्रोमोनियल ऐप के जरिए युवती से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने खुद को अविवाहित बताकर युवती का भरोसा जीता और बाद में नौकरी लगाने के नाम पर उससे नकदी और करीब 12 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर ले लिए। शिकायत के बाद आरोपी फरार हो गया था। तोरवा थाना पुलिस ने तकनीकी जांच और बैंक लेन-देन से मिले सुरागों के आधार पर आरोपी युवक और उसकी पत्नी को हरियाणा के बल्लभगढ़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक कोरबा निवासी 21…
रायपुर 10 अगस्त 2026। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति अस्पताल के हार्ट, चेस्ट और वैस्कुलर सर्जरी विभाग ने फेफड़ों की जटिल सर्जरी के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विभाग में महज 20 दिनों के भीतर फेफड़ों की 9 लोबेक्टॉमी सर्जरी की गई हैं। इन सर्जरी को मिलाकर पिछले दो महीनों में कुल 13 मरीजों की लोबेक्टॉमी की जा चुकी है। खास बात यह है कि इन मरीजों में 15 साल का एक बच्चा सबसे कम उम्र का मरीज है, जबकि सबसे अधिक उम्र के मरीज की उम्र 70 साल है। अस्पताल के मुताबिक, लोबेक्टॉमी कराने वाला 15 वर्षीय बच्चा अब…
कोरबा 10 अगस्त 2026। कोरबा में महिला की जली हुई लाश मिलने के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक घटना से पहले एक आरोपी ने महिला के साथ कथित तौर पर संबंध बनाया। इसके बाद दूसरे आरोपी ने भी महिला की इच्छा के विरुद्ध उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। महिला के विरोध करने पर विवाद हुआ और दोनों आरोपियों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद पहचान छिपाने और सबूत मिटाने के लिए शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी को…
रायपुर10 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के तबादले को लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है। शिक्षा विभाग की ओर से करीब 700 शिक्षकों के समन्वय से तबादले किए जाने के बाद कांग्रेस ने सरकार की तबादला प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। PCC चीफ दीपक बैज ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे ‘ट्रांसफर उद्योग’ बताया है। वहीं, बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा ने बैज के आरोपों को खारिज करते हुए तबादले जरूरत और मिले आवेदनों के आधार पर किए गए हैं। गौरतलब है कि सत्ता का वनवास काट रही कांग्रेस सत्तापक्ष पर लगातार हमलावर बनी हुई है। फिर सरकार…
रायपुर10 अगस्त 2026। राजधानी रायपुर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। राजधानी के शहरी क्षेत्र में महिला के साथ गैंगरेप की वारदात ने एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये है। आरोप है कि तीन युवकों ने पहले महिला को शराब पिलाई और फिर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला को दूसरे स्थान पर ले जाकर दोबारा गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस वारदात में शामिल एक नाबालिग समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक घटना रायपुर के…
Health Tips: बारिश का मौसम आते ही जगह-जगह पानी जमा होने लगता है। यही जमा पानी मच्छरों के पनपने की बड़ी वजह बनता है। मच्छरों की संख्या बढ़ने के साथ डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में घर और आसपास साफ-सफाई रखने के साथ मच्छरों की रोकथाम करना बेहद जरूरी है। मच्छरों से बचने के लिए बाजार में कई तरह के स्प्रे और लिक्विड उपलब्ध हैं, लेकिन कुछ आसान घरेलू उपायों और सावधानियों के जरिए भी मच्छरों की संख्या को कम किया जा सकता है। मच्छरों से फैलती हैं कई गंभीर बीमारियां मच्छर…
नई दिल्ली 10 अगस्त 2026। दुनिया के सामने तेजी से बढ़ रहे एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) यानी दवाओं के बेअसर होने के खतरे के बीच भारत से राहत देने वाली खबर सामने आई है। दवा-प्रतिरोधी संक्रमणों से निपटने के लिए नई एंटीबायोटिक दवाओं पर हो रहा काम मेडिकल साइंस के लिए बड़ी उम्मीद माना जा रहा है। अगर मौजूदा दवाओं पर बेअसर हो चुके संक्रमणों के खिलाफ ये नई दवाएं प्रभावी साबित होती हैं, तो गंभीर मरीजों के इलाज में नए विकल्प मिल सकते हैं। एंटीबायोटिक्स ने मेडिकल साइंस को कई गंभीर संक्रमणों से लड़ने की ताकत दी है। लेकिन अब…
