Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
रायपुर 9 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और स्वास्थ्य सचिव IAS अमित कटारिया के बीच चल रहा विवाद अब और तूल पकड़ता दिख रहा है। इस मामले में अब मध्यप्रदेश की पूर्व सांसद और पूर्व कैबिनेट मंत्री जयश्री बनर्जी ने भी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने मांग की है। इसके साथ ही उन्होने स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया के कार्यकाल में हुए 108 एंबुलेंस सेवा के टेंडर का मुद्दा उठाते हुए जांच की मांग की है। गौरतलब है कि बीजेपी के सीनियर लीडर और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और स्वास्थ्य सचिव…
रायपुर8 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य शासन ने 24 भारतीय वन सेवा अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस तबादला सूची में जितेंद्र कुमार उपाध्याय को कटघोरा वनमंडल का नया वनमंडलाधिकारी बनाया गया है। सरकार के आदेश के बाद कई वन मंडलों और महत्वपूर्ण वन क्षेत्रों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। कटघोरा, रायपुर, गरियाबंद, महासमुंद, कांकेर, बस्तर, सूरजपुर, कोरिया, दुर्ग और मनेन्द्रगढ़ समेत कई वन क्षेत्रों में नई पदस्थापनाएं की गई हैं। देखिये पूरी सूची….
बिलासपुर 8 अगस्त 2026। बिलासपुर में सड़कों के निर्माण के दौरान फुटपाथ के गायब होने, उस पर अवैध कब्जे और बेतरतीब पार्किंग को लेकर दायर जनहित याचिका पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने नगर निगम आयुक्त से जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने निगम आयुक्त से शपथपत्र के साथ यह बताने को कहा है कि शहर में फुटपाथों को अतिक्रमण से बचाने और पैदल चलने वालों के लिए सुरक्षित रास्ता उपलब्ध कराने के लिए अब तक क्या ठोस कदम उठाए गए हैं। मामले की अगली सुनवाई…
बलरामपुर 8 अगस्त 2026। बलरामपुर जिले में बाल नहीं कटवाने को लेकर स्कूली छात्रों की बेरहमी से पिटाई के मामले में डीएवी के दो शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। आपको बता दे वाड्रफनगर स्थित प्रेमनगर डीएवी पब्लिक स्कूल में छात्रों के साथ बुरी तरह से मारपीट का मामला सामने आया था। स्कूल के सीसीटीवी कैमरें में घटना का वीडियों मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन ने दो शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। इस घटना ने एक बार फिर स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और शिक्षकों की कार्य प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है। जानकारी के मुताबिक…
रायपुर, 8 अगस्त 2026।राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली को लेकर भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बयान अब राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है। मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को पत्र लिखने के बाद अब उन्होंने मीडिया के सामने पुलिस कमिश्नरेट को “बिना दांत, बिना सींग और बिना पावर का” बताते हुए राजधानी की कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। उनके इस बयान के बाद पुलिस कमिश्नरेट की कार्यप्रणाली और संसाधनों को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। https://youtube.com/shorts/hlykcl7KeUY?si=wtP4e2cK4iy8dBj6 दिल्ली से रायपुर लौटने के बाद एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट…
Health tips: अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि अगर उनकी ECG (इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम) रिपोर्ट सामान्य है, तो उन्हें दिल की कोई बीमारी नहीं हो सकती। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि यह धारणा पूरी तरह सही नहीं है। नॉर्मल ECG के बावजूद दिल की धमनियों में ब्लॉकेज हो सकता है और हार्ट अटैक का खतरा भी बना रह सकता है। प्रसिद्ध कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जन डॉ. राहुल चंदोला के मुताबिक, उन्होंने ऐसे कई मरीज देखे हैं जो पूरी तरह फिट नजर आते थे और नियमित रूप से व्यायाम भी करते थे। कुछ लोग तो हार्ट अटैक वाले दिन सुबह तक…
Health tips: आंखों की रोशनी कम होने पर अक्सर इसकी वजह बढ़ती उम्र, मोबाइल-लैपटॉप का अधिक इस्तेमाल या लगातार स्क्रीन पर काम करना माना जाता है। लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक, कई मामलों में इसके पीछे शरीर में विटामिन A की कमी भी एक अहम कारण हो सकती है। खासकर अगर शाम या रात के समय धुंधला दिखाई देने लगे, तो इसे सामान्य थकान समझकर नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि विटामिन A आंखों की सामान्य कार्यप्रणाली के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है। इसकी कमी का असर सबसे पहले कम रोशनी में देखने की…
रायपुर, 8 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आम लोगों के बाद अब राजनीतिक नेता भी साइबर ठगों के निशाने पर हैं। ताजा मामला कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह का है, जिनका व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर साइबर ठग उनके नाम पर परिचितों और समर्थकों से 28 हजार रुपए की मांग कर रहे हैं। मामले की जानकारी सामने आते ही पूर्व विधायक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है। https://youtu.be/0ZcL1k4uYYc?si=MIv4j9IZX2jtYfa- जानकारी के मुताबिक हैकर्स बृहस्पति सिंह के व्हाट्सएप नंबर से उनके परिचितों को…
सक्ती 8 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कार्यशैली को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जांजगीर-चांपा के बोड़सरा स्कूल से जुड़े विवाद के बाद अब सक्ती जिले के एक सरकारी स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें स्कूल परिसर के भीतर शिक्षकों की कथित शराब पार्टी का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्कूल के पांच शिक्षक और एक स्वीपर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। https://youtu.be/0ZcL1k4uYYc?si=MIv4j9IZX2jtYfa- जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला सक्ती जिले के मालखरौदा…
रायपुर 7 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ को इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है। केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने राजनांदगांव जिले के ग्राम पटेवा में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC 2.0) की स्थापना को मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार का दावा है कि इस परियोजना से करीब 9 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा, जबकि 3 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का रास्ता खुलेगा। केंद्र सरकार ने EMC 2.0 योजना के तहत 432.08 करोड़ रुपये की परियोजना के लिए 210.56 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता मंजूर की है। https://youtu.be/0ZcL1k4uYYc?si=lwiuLPOjwvIlpzGz इस परियोजना का क्रियान्वयन…
