Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
रायपुर 7 अगस्त 2026। राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर को जेल भेजने के दौरान हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। आरोपी के परिजनों और समर्थकों ने पहले थाने में हंगामा किया, फिर पुलिस वाहन का रास्ता रोककर आरोपी को छुड़ाने की कोशिश की। आरोप है कि इस दौरान पुलिसकर्मियों और थाने को पेट्रोल बम से उड़ाने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर हालात पर काबू पाया और आरोपी को सुरक्षित केंद्रीय जेल रायपुर पहुंचाया। https://youtu.be/0ZcL1k4uYYc?si=zXvCSZpXWY2hAMoR पुलिस के अनुसार गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर टुमन उर्फ लल्ला सोनवानी…
बलरामपुर 7 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक सरकारी स्कूल में दो छात्रों के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। वाड्रफनगर स्थित प्रेमनगर डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल के दो छात्रों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि मामूली गलती पर खेल प्रभारी शिक्षक ने बच्चों को कमरे में बंद कर स्टम्प से बेरहमी से पीटा। इस घटना में दोनों छात्रों की पीठ पर गंभीर चोट के निशान पड़ गए। इस घटना ने एक बार फिर सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की जवाबदेही, विद्यार्थियों की सुरक्षा और उनके साथ होने वाले अमानवीय व्यवहार को लेकर गंभीर सवाल खड़े…
अंबिकापुर 7 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ पुलिस के एक प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी पर लगे गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों ने प्रदेश में हलचल मचा दी है। अंबिकापुर के सीएसपी और प्रशिक्षु आईपीएस राहुल बंसल पर ठगी के एक मामले की जांच के दौरान एक करोड़ रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने इस मामले में दिल्ली की CBI स्पेशल कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। आरोप है कि रिश्वत की रकम हवाला के जरिए ली गई और इसमें साइबर सेल के एक एएसआई तथा एक आरक्षक ने कथित तौर पर बिचौलिये की भूमिका निभाई। जानकारी के मुताबिक शिकायत हरियाणा निवासी…
बलरामपुर 7 अगस्त 2026। बलरामपुर जिले में महिला शिक्षक से दुर्व्यवहार के मामले में प्रभारी प्रधान पाठक को सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि वाड्रफनगर विकासखंड के पूर्व माध्यमिक शाला भरुहिबांस के प्रभारी प्रधान पाठक पर महिला शिक्षिकाओं ने दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगाये थे। कलेक्टर के निर्देश पर हुए जांच के बाद शिकायत की पुष्टि होने पर संयुक्त संचालक शिक्षा ने प्रभारी प्रधान पाठक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक पूरा मामला बलरामपुर जिला के वाड्रफनगर विकासखंड का है। बताया जा रहा है कि यहां के पूर्व मा.शाला भरूहिबांस में प्रभारी…
बैंकॉक/नोंथाबुरी 7 अगस्त 2026। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के पास एक हाई स्कूल में शुक्रवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 9वीं कक्षा के एक छात्र ने स्कूल परिसर में अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में 3 शिक्षकों और 3 छात्रों समेत 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक घटना नोंथाबुरी प्रांत के डेबसिरिन नोंथाबुरी स्कूल की है। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि स्कूल पहुंचने से पहले आरोपी छात्र ने अपने घर में दादा और दादी की…
गरियाबंद 7 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से विकास के दावों और जमीनी हकीकत के बीच का बड़ा अंतर सामने आया है। मैनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत साल्हेभांटा में बनवापारा और खासरपारा के बीच स्थित एक बरसाती नाला स्कूली बच्चों के लिए हर साल जानलेवा चुनौती बन जाता है। बारिश के मौसम में बच्चे इसी उफनते नाले को पार कर स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं, जबकि ग्रामीण वर्षों से यहां पुलिया निर्माण की मांग कर रहे हैं। बारिश के दौरान नाले का जलस्तर बढ़ने पर स्थिति और गंभीर हो जाती है। https://youtube.com/shorts/C5h1dP9IsoQ?si=BTvffKVOq8yQUqK5 गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही…
रायपुर 7 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक उत्तर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। हालांकि 8 अगस्त के बाद प्रदेश में बारिश की तीव्रता और इसका दायरा धीरे-धीरे कम होने के संकेत दिए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी वर्षा हुई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल मानसूनी गतिविधियां उत्तर छत्तीसगढ़ में अधिक प्रभावी बनी हुई हैं।…
Health Tips: भारतीय रसोई में इसबगोल को लंबे समय से कब्ज और पेट संबंधी समस्याओं के घरेलू उपचार के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है। लेकिन अब स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इसबगोल सिर्फ पाचन तंत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि ब्लड शुगर को नियंत्रित करने, खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने और दिल की सेहत को बेहतर बनाए रखने में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। हालांकि, विशेषज्ञ यह भी सलाह देते हैं कि इसे किसी बीमारी की दवा नहीं, बल्कि संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा मानकर ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए। दरअसल, इसबगोल…
कोरबा 7 अगस्त 2026। कोरबा जिले में कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास की व्यवस्थाओं को लेकर छात्राओं का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर छात्राओं ने छात्रावास अधीक्षिका पर गंभीर आरोप लगाए। छात्राओं का कहना है कि उनसे जबरन हाथ-पैर की मालिश कराई जाती है, अधीक्षिका की देर रात तक पूजा-पाठ होने से पढ़ाई और नींद प्रभावित होती है, जबकि भोजन की गुणवत्ता भी बेहद खराब है। छात्राओं के इन आरोपों ने सिर्फ छात्रावास प्रबंधन ही नहीं, बल्कि आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों के लिए संचालित कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावासों की व्यवस्था पर भी गंभीर…
रायपुर, 7 अगस्त 2026। राजधानी रायपुर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कारोबार में साझेदारी और दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा देकर एक शातिर भाई ने अपनी ही बहन और जीजा से करीब 1.25 करोड़ रुपये की कथित ठगी कर ली। इतना ही नहीं, आरोप है कि फर्जी हस्ताक्षर कर दोनों को साझेदारी फर्म से बाहर भी दिखा दिया गया। मामले में शिकायत मिलने के बाद तेलीबांधा थाना पुलिस ने धोखाधड़ी, कूटरचना और जालसाजी समेत विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक नागपुर के लॉ कॉलेज…
