Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
बिलासपुर 6 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि केवल शादीशुदा होने के आधार पर मृत सरकारी कर्मचारी की बहन को अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने कहा कि बेटी या बहन की शादी उसके अपने मायके से संबंध या संभावित आश्रित होने के अधिकार को समाप्त नहीं करता। इसी के साथ हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के उस आदेश को निरस्त कर दिया, जिसमें विवाहित बहन को अनुकंपा नियुक्ति के लिए अपात्र माना गया था। जस्टिस संजय के. अग्रवाल की एकलपीठ ने यह…
रायपुर 6 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ सरकार के बिजली क्षेत्र से जुड़े कैबिनेट फैसले पर सियासी घमासान शुरू हो गया है। प्रदेश कांग्रेस ने साय सरकार पर राज्य की बिजली कंपनियों के निजीकरण की दिशा में कदम बढ़ाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस का दावा है कि स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध करने और बॉन्ड जारी करने के फैसले के जरिए सरकार सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी में निजी निवेश का रास्ता खोल रही है। हालांकि, सरकार की ओर से इन आरोपों पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बुधवार को कहा कि मंत्रिपरिषद ने…
कांकेर 5 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक मादा भालू के हमले में तीन लोगों की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि मादा भालू ने खेत में काम कर रहे भाई-बहन पर जानलेवा हमला कर उनकी जान ले ली। नरहरपुर वन परिक्षेत्र के दो गांवों में मादा भालू के हमले में एक ही दिन में तीन ग्रामीणों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है, वहीं ग्रामीणों का गुस्सा वन विभाग की कार्यप्रणाली पर फूट पड़ा है। नाराज ग्रामीणों ने ग्रामीणों पर…
रायपुर 5 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रदेश के भविष्य की दिशा तय करने वाले कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मिशन, भारी उद्योग, डिजिटल प्रशासन, ग्रामीण सड़क विकास, ऊर्जा, वित्तीय सुधार और निवेश से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी देकर स्पष्ट संकेत दिया कि सरकार अब तकनीक आधारित सुशासन, औद्योगिक विस्तार और बुनियादी ढांचे को नई गति देने की रणनीति पर आगे बढ़ रही है। सबसे अहम फैसला छत्तीसगढ़ राज्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मिशन को मंजूरी देने का…
रायपुर 5 अगस्त 2026। सोशल मीडिया पर शुरू हुई एक प्रेम कहानी का अंत खौफनाक हत्या में हुआ। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र स्थित WRS कॉलोनी के तालाब में मिली अज्ञात युवती की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि युवती की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके प्रेमी ने ही की थी। हत्या के पीछे बेवफाई का शक और दोनों के बीच लगातार बढ़ता विवाद बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात खमतराई थाना क्षेत्र का है। यहां WRS कालोनी के पास स्थित तालाब में एक…
कोरबा 5 अगस्त 2026। कोरबा नगर निगम के स्वच्छता अभियान के दौरान निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय के साथ कथित अभद्रता और राजनीतिक रसूख का हवाला देकर दबाव बनाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। वायरल वीडियो के बाद यह विवाद प्रशासनिक दायरे से निकलकर राजनीतिक मुद्दा बन गया है। नगर निगम के पार्षदों ने अपर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। https://youtu.be/-jhinuY_59U?si=ojv9IoeKJyp6KHNu मामला शहर के पावर हाउस रोड स्थित ‘राहुल बैग’ नामक व्यावसायिक प्रतिष्ठान के बगल में फैले कचरे से जुड़ा है। नगर निगम की टीम…
बालोद 5 अगस्त 2026। पेड़ों की अवैध कटाई और अवैध लकड़ी कारोबार के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बालोद जिले के अंगारी गांव में ग्राम सरपंच के मकान पर छापा मारा है। संयुक्त कार्रवाई के दौरान घर से बड़ी मात्रा में सागौन के चिरान और लकड़ी के गोले बरामद किए गए। प्रारंभिक तौर पर जब्त लकड़ी की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। कार्रवाई के बाद वन विभाग अब यह पता लगाने में जुट गया है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में सागौन की लकड़ी कहां से लाई गई और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। वन…
कोरबा 5 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। तेज रफ्तार और लापरवाही अब लगातार लोगों की जान ले रही है। ताजा मामला कोरबा जिले के कटघोरा का है, जहां पत्नी को स्कूल छोड़कर लौट रहे एक शिक्षक की सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर बेलगाम रफ्तार और बढ़ते सड़क हादसों और यातायात नियमों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक घटना कटघोरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक मृतक शिक्षक अजय…
बिलासपुर 5 अगस्त 2026। सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में सड़कों पर बढ़ती खतरनाक स्टंटबाजी को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। बिलासपुर-कोनी नेशनल हाईवे पर चलती कार की सनरूफ से बाहर निकलकर युवतियों द्वारा रील बनाने के वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट ने बिलासपुर SSP से व्यक्तिगत हलफनामा तलब किया है। अदालत ने पूछा है कि इस मामले में अब तक क्या कार्रवाई हुई और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने कौन से ठोस कदम उठाए हैं। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल…
बिलासपुर 5 अगस्त 2026। सूचना का अधिकार (RTI) और नागरिकों के निजता के अधिकार के बीच संतुलन को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम और दूरगामी फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी व्यक्ति के विवाह पंजीयन आवेदन, जन्मतिथि, पता, फोटो और पहचान पत्र जैसी निजी जानकारियां केवल आरटीआई आवेदन के आधार पर किसी तीसरे पक्ष को उपलब्ध नहीं कराई जा सकतीं, जब तक कि उसके पीछे कोई बड़ा और स्पष्ट जनहित न हो। जस्टिस सचिन सिंह राजपूत की एकलपीठ ने कहा कि आरटीआई अधिनियम का उद्देश्य सरकारी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाना है, न कि किसी नागरिक…
