Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
दुर्ग 4 अगस्त 2026। दुर्ग में 4.90 लाख रुपये की उठाईगिरी का मामला सिर्फ एक चोरी नहीं, बल्कि पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया गया अपराध निकला। कारोबारी की कई दिनों तक रेकी करने के बाद गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने अपने साथियों के साथ मिलकर फिल्मी स्टाइल में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पूरे गिरोह का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक 28 जुलाई को मुक्त नगर निवासी कारोबारी प्रमोद महेश्वरी अपनी स्विफ्ट कार में करीब 4.90 लाख रुपये लेकर पोटिया रोड स्थित उत्सव होंडा शोरूम…
राजनांदगांव 4 अगस्त 2026। डोंगरगढ़ भाजपा में जारी संगठनात्मक असंतोष थमता नजर नहीं आ रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के सामूहिक इस्तीफे, 26 पदाधिकारियों के पद छोड़ने और उसके बाद लगातार सामने आ रहे इस्तीफों के बीच अब भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की नई जिला कार्यकारिणी घोषित होने के अगले ही दिन डोंगरगढ़ मंडल के सह संयोजक पंकज अग्रवाल ने भी अपने सभी दायित्वों से इस्तीफा दे दिया है। इससे संगठन के भीतर सब कुछ सामान्य होने के दावों पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। पंकज अग्रवाल ने भाजपा जिलाध्यक्ष को भेजे अपने इस्तीफे में निजी और व्यावसायिक कारणों…
कोरबा, 3 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के कोरबा में स्वच्छता अभियान के दौरान नगर निगम की कार्रवाई का विरोध करते हुए एक दुकानदार द्वारा राजनीतिक पहुंच का हवाला देने का मामला सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दुकानदार कथित तौर पर निगम आयुक्त से यह कहते हुए सुनाई दे रहा है किए ‘आप अभी मुझे जानते नहीं हैं….यहां मुझे लखनलाल देवांगन से लेकर जयसिंह अग्रवाल तक जानते हैं। महापौर से लेकर सभापति तक सब मुझे जानते हैं। इस पूरे विवाद के बाद नगर निगम ने दुकानदार के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला पुलिस में दर्ज कराया…
बिलासपुर 4 अगस्त 2026। न्यायधानी बिलासपुर में अपराधियों के बढ़ते हौसलों की एक और तस्वीर सामने आई है। मस्तूरी थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के पांच नकाबपोश बदमाशों ने सरकारी शराब दुकान पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने पहले दुकान में तैनात 2 सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाया, बेरहमी से मारपीट की और एक गार्ड पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद दुकान के भीतर घुसकर लॉकर तोड़ने और आग लगाने की कोशिश की। जब सफलता नहीं मिली तो लाॅकर में आग लगाकर काउंटर में रखे कैश, शराब की पेटियां और सीसीटीवी का डीवीआर लेकर…
रायपुर 4 अगस्त 2026। राजधानी रायपुर में आज मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। विधानसभा थाना क्षेत्र में स्कूल बस की चपेट में आने से 3 साल के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव कर बस चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। जानकारी के मुताबिक ये हादसा विधानसभा थाना क्षेत्र में घटित हुआ। पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह करीब 8 बजे विधानसभा अंडरब्रिज सर्विस रोड के पास हुआ। भुवंस स्कूल की बस…
रायपुर 4 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में पुलिस की लगातार कार्रवाई और जागरूकता अभियानों के बावजूद सड़कों पर स्टंटबाजी के मामलों में कमी आती नहीं दिख रही है। राजधानी से लगे नवा रायपुर से सामने आए एक वायरल वीडियो ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और सोशल मीडिया की ‘रील संस्कृति’ पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में कुछ युवक चलती कार पर खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। कोई कार के बोनट पर लेटकर रील बना रहा है, तो कोई तेज रफ्तार वाहन में चढ़ने की कोशिश करता दिखाई…
Health Tips : वजन कम करना हो, ब्लड शुगर नियंत्रित रखना हो या हड्डियों को मजबूत बनाना हो, रागी (नाचनी) को लंबे समय से एक पौष्टिक सुपरफूड माना जाता है। लेकिन क्या रागी का सेवन रोज किया जा सकता है? क्या केवल रागी खाने से शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं? विशेषज्ञों का कहना है कि रागी फायदेमंद जरूर है, लेकिन संतुलित आहार का विकल्प नहीं। फोर्टिस अस्पताल, ग्रेटर नोएडा की सीनियर क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डाइटिशियन कंचन खुराना के मुताबिक, रागी कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे कई जरूरी खनिजों का अच्छा स्रोत है। वहीं अमृता अस्पताल,…
Women Health Tips: बदलती जीवनशैली में महिलाएं घर और ऑफिस की दोहरी जिम्मेदारियां निभाते-निभाते अक्सर अपनी सेहत को सबसे आखिर में रख देती हैं। लगातार काम का दबाव, तनाव, अनियमित खानपान और पर्याप्त आराम की कमी का असर धीरे-धीरे उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने लगता है। विशेषज्ञों का कहना है कि छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज करना आगे चलकर गंभीर बीमारियों की वजह बन सकता है। सिरदर्द, कमर दर्द, बदन दर्द, थकान, कमजोरी और हार्मोनल बदलाव जैसी समस्याएं कई महिलाओं के लिए आम हो चुकी हैं। ऐसे में समय रहते अपनी दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव करना बेहतर…
रायपुर 4 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अब तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में छिटपुट बारिश और उमस भरे मौसम के बीच अब मौसम विभाग ने राहत भरी संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक 4 अगस्त से पूरे प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी और अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं कुछ इलाकों में भारी वर्षा और वज्रपात को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सक्रिय हो रहे मानसूनी सिस्टम के कारण अगले 48…
रायपुर 4 अगस्त 2026। राजधानी रायपुर में दर्ज एक धोखाधड़ी के मामले ने जांच एजेंसियों के सामने सिर्फ करोड़ों की ठगी ही नहीं, बल्कि संभावित नकली नोटों के नेटवर्क की भी आशंका खड़ी कर दी है। तेलीबांधा थाना पुलिस की एफआईआर के मुताबिक, आरोपियों ने एक कारोबारी को 1.13 करोड़ रुपये के बदले 45 करोड़ रुपये के नकली नोट देने का झांसा दिया। लेकिन रकम लेने के बाद न नकली नोट मिले और न ही पैसा वापस किया गया। पुलिस अब इस मामले की जांच दो अलग-अलग पहलुओं पर कर रही है। पहला, कारोबारी से 1 करोड़ 13 लाख रुपये की…
