Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
महाराष्ट्र 20 जून 2026। महाराष्ट्र के परभणी जिले से शनिवार को एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आई है। यशवाड़ी गांव स्थित हनुमान मंदिर में अचानक सभा मंडप की छत और एक खंभा ढह जाने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे के वक्त मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में 4 से अधिक श्रद्धालुओं की मौत होने के साथ ही 8 से 10 श्रद्धालु घायल हुए हैं, जबकि कई लोगों के मलबे में अभी भी दबे होने की आशंका जताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक हुई घटना के कारण लोगों…
जशपुर 20 जून 2026। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है। जनभागीदारी और प्रकृति संरक्षण के अनूठे संगम ने जशपुर वनमण्डल को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है। एक ही दिन में 2 लाख से अधिक सीडबॉल (बीज गोले) के प्रसार और रोपण का कीर्तिमान स्थापित कर जशपुर वनमण्डल का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। यह उपलब्धि न केवल जशपुर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय बन गई है। बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित समारोह के दौरान गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की…
रायपुर/जशपुर 20 जून 2026। शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक और सामुदायिक सहभागिता का अनूठा संगम अब जशपुर जिले के हजारों बच्चों की पढ़ाई को नई दिशा देने जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को अपने बगिया स्थित निवास से जिले की अभिनव शैक्षणिक पहल ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ किया। फरसाबहार विकासखंड में सफल रहे इस पायलट प्रोजेक्ट को अब पूरे जशपुर जिले में लागू किया जाएगा। इस पहल के जरिए बच्चों को मोबाइल फोन के माध्यम से गणित की बुनियादी शिक्षा दी जाएगी, जिससे उनकी सीखने की क्षमता और आत्मविश्वास दोनों में वृद्धि होगी। कार्यक्रम को…
कोरबा 20 जून 2026। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास के बीच सबसे बड़ी चुनौती यह है कि गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं समाज के उन लोगों तक भी पहुंचें, जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है। ऐसे कई ग्रामीण क्षेत्रों में जहां कभी इलाज के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। वहां भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) की मोबाइल हेल्थ वैन (एमएचवी) और प्रोजेक्ट आरोग्य महत्वपूर्ण बदलाव ला रहे हैं। इनके माध्यम से वित्त वर्ष 2026 में लगभग 1.2 लाख लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल चुका है। पाढ़ीमार गांव की 60 वर्षीय फूलमणि एक्का कई वर्षों…
कोरिया 20 जून 2026। कोरिया जिले में रेत तस्करी और वर्चस्व की लड़ाई में भाजपा नेता भरत सिंह समेत तीन लोगों की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गयी थी। इस हत्याकांड के मास्टर माइंड मनोज त्रिपाठी सहित चार आरोपियों ने आज शनिवार को मनेंद्रगढ़ थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। इसके साथ ही इस सनसनीखेज हत्याकांड में अब तक कुल आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है। https://youtu.be/W7v2FP94Uuw?si=YOOeQnuRevN9SURz गौरतलब है कि 16 जून की देर रात कोरिया जिले के नौगईं गांव में आरोपियों ने एक सुनियोजित साजिश के तहत फॉर्च्यूनर वाहन…
बिलासपुर 20 जून 2026। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की युक्तियुक्तकरण नीति के तहत किए गए शिक्षकों के स्थानांतरण को वैध ठहराते हुए महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि किसी भी सरकारी कर्मचारी को अपनी पसंद के स्थान या जिले में पदस्थ रहने का कोई वैधानिक अधिकार प्राप्त नहीं है। हाईकोर्ट ने दो महिला व्याख्याताओं की रिट अपील खारिज करते हुए उनके स्थानांतरण आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति स्वींद्र कुमार अग्रवाल की खंडपीठ ने यह फैसला सुनाते हुए कहा कि स्थानांतरण सरकारी सेवा का अभिन्न हिस्सा है और केवल व्यक्तिगत…
रायपुर 20 जून 2026। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत के अवैध कारोबार और वर्चस्व की लड़ाई में बीजेपी नेता समेत तीन लोगों की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गयी। अभी ये मामला शांत भी नहीं हुआ है, उधर इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद भी रेत माफियाओं के हौसले पस्त होते नजर नहीं आ रहे हैं। एक ओर अवैध रेत कारोबार खूनी संघर्ष की वजह बन रहा है, वहीं दूसरी तरफ प्रशासनिक कार्रवाई के अभाव में अंतरराज्यीय सीमा क्षेत्रों में रेत का अवैध उत्खनन और भंडारण खुलेआम जारी है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में 10 जून से रेत घाट आगामी…
भिलाई 20 जून 2026। दुर्ग जिले के भिलाई-3 क्षेत्र में स्थित एक औद्योगिक संस्थान में खतरनाक केमिकल रिसाव का मामला सामने आया है। घटना के बाद आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया। केमिकल के प्रभाव से करीब 35 मजदूरों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सभी प्रभावित मजदूरों का उपचार जारी है। जानकारी के मुताबिक देर रात भिलाई-3 स्थित एक कंपनी से कथित तौर पर किसी रासायनिक पदार्थ रिसाव हुआ। इसका असर पास में स्थित शिवालिक कंपनी में काम कर रहे मजदूरों पर पड़ा। अचानक कई मजदूरों की आंखों में तेज…
कोरबा 20 जून 2026। कोरबा जिले के श्यांग क्षेत्र स्थित छिरहुट गांव में 23 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत के तीन दिन बाद पुलिस ने कब्र खोदकर शव बाहर निकाला है। मायके पक्ष ने पति पर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत करायी थी। शिकायत के बाद पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अब जांच टीम को पोस्टिमार्टम रिपोर्ट का इंतजार हैं। जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुमा निवासी घूरई बाई की शादी करीब तीन वर्ष…
बिलासपुर 20 जून 2026। न्यायधानी बिलासपुर में अवैध निर्माण और नियमों की अनदेखी के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को महापौर पूजा विधानी ने जोन क्रमांक-8 अंतर्गत कोनी स्थित रिवर व्यू कॉलोनी का निरीक्षण किया और शिकायत मिलने पर एक निर्माणाधीन भवन के खिलाफ मौके पर ही कार्रवाई करते हुए काम रूकवाया गया। इसके साथ ही महापौर ने उक्त भवन का जारी नक्शा तत्काल निरस्त करने का आदेश अधिकारियों को दिया गया। जानकारी के मुताबिक पूरा मामला कोनी स्थित रिवर व्यू कॉलोनी कॉलोनी क्षेत्र का है। यहां की एक गली में नियमों के विपरीत और कथित…
