Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
धमतरी 17 जून 2026। धमतरी जिले में एसीबी की टीम ने छापामार कार्रवाई कर सिंचाई विभाग के एक कर्मचारी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कर्मचारी पर सेवानिवृत्त कर्मचारी के पेंशन प्रकरणों का निराकरण कराने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायत के बाद आज एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते कर्मचारी को उसके घर से रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वहीं एसीबी की इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान लखेश्वर साहू के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता ने एसीबी को बताया…
कोरबा 17 जून 2026। देश की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने और कोयला परिवहन क्षमता बढ़ाने के लिए भारतीय रेलवे ने छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण चांपा-कोरबा रेल खंड पर तीसरी रेल लाइन बिछाने की परियोजना को मंजूरी दे दी है। करीब 755 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली यह परियोजना मुख्य रूप से कोयला परिवहन को अधिक तेज, सुगम और बाधारहित बनाने के उद्देश्य से शुरू की जा रही है। रेल मंत्रालय के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाली 42 किलोमीटर लंबी चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन देश के सबसे व्यस्त कोयला परिवहन मार्गों में से एक…
कोरिया 17 जून 2026। छत्तीसगढ़ में रेत के कारोबार को लेकर लंबे समय से उठ रहे सवाल अब एक बार फिर खून से रंगे नजर आ रहे हैं। कोरिया जिले के सोनहत क्षेत्र में भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह की कथित रूप से जिंदा जलाकर हत्या और उनके भाई की इलाज के दौरान मौत ने न केवल कानून-व्यवस्था, बल्कि रेत कारोबार में राजनीतिक संरक्षण और प्रशासनिक नियंत्रण पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक कोरिया जिले में रेत घाट के संचालन और अवैध उत्खनन को लेकर चल रहे विवाद ने…
रायपुर 16 जून 2025। छत्तीसगढ़ में गर्मी की छुट्टियों के बाद आज मंगलवार को प्रदेशभर की पाठशालाओं के पट तो खुल गए, लेकिन सरकारी शिक्षा व्यवस्था की हकीकत एक बार फिर सवालों के घेरे में खड़ी नजर आ रही है। नई कक्षाओं, नए पाठ्यक्रम और नए सपनों के साथ स्कूल पहुंचे लाखों बच्चों का स्वागत कई जगहों पर शिक्षकों की भारी कमी ने किया। हालत यह है कि छत्तीसगढ़ के 1800 से अधिक प्राथमिक विद्यालय आज भी केवल एक शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहे हैं। ऐसे में एक ही शिक्षक को पांच कक्षाओं की पढ़ाई से लेकर प्रशासनिक कार्यों…
कोरबा 16 जून 2026। कोरबा में भाजपा नेता और पूर्व बालको मंडल अध्यक्ष शिव बालक सिंह तोमर पर जानलेवा हमला हुआ। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही उद्योग मंत्री घायल बीजेपी नेता से मिलने मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचे। वहीं बीजेपी नेता पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला सिविल लाइन थाना…
रायपुर 16 जून 2026। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छत्तीसगढ़ में कथित भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ एक बार फिर बड़ा अभियान शुरू किया है। मंगलवार सुबह केंद्रीय जांच एजेंसी की टीमों ने रायपुर, दुर्ग, धमतरी, कोरबा और अंबिकापुर समेत पांच जिलों में एक साथ नौ ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई भारतमाला सड़क परियोजना में भूमि अधिग्रहण मुआवजा वितरण में कथित गड़बड़ियों और जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) फंड के उपयोग में हुई अनियमितताओं से जुड़े मामलों को लेकर की गई है। जानकारी के अनुसार धमतरी में कारोबारी दीपेश गांधी के ठिकानों पर ईडी की टीम सुबह से जांच में जुटी…
कोरबा 16 जून 2026 : देश की प्रमुख ऊर्जा कंपनी JSW Energy ने छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित 300 मेगावाट क्षमता वाले मारुति क्लीन कोल एंड पावर लिमिटेड के अधिग्रहण की घोषणा की है। कंपनी 1,410 करोड़ रुपए के उद्यम मूल्य पर MCCPL की 100 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी खरीदेगी। अधिग्रहण पूरा होने के बाद यह कंपनी JSW Energy की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक इकाई बन जाएगी। पाली विकासखंड के बांधाखार स्थित यह ताप विद्युत संयंत्र वर्ष 2015 से व्यावसायिक उत्पादन कर रहा है। ऊर्जा क्षेत्र के जानकार इस सौदे को कोरबा के औद्योगिक और ऊर्जा परिदृश्य में महत्वपूर्ण घटनाक्रम…
बिलासपुर 16 जून 2026। सेंट्रल जेल बिलासपुर से 14 दिन की पैरोल पर रिहा दुष्कर्म का सजायाफ्ता कैदी फरार हो गया है। निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद भी वह वापस जेल नहीं पहुंचा। जिसके बाद जेल प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया और जेल प्रशासन की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की टीम फरार बंदी की धरपकड़ के लिए कई स्थानों पर छापेमारी के साथ ही सरगर्मी से तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक मुंगेली जिले के जल्लीखुर्द निवासी निरंजन सत्यम केंद्रीय जेल में सजा काट…
रायपुर. 15 जून 2026: प्रदेश में सड़कों और पुलों के निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर आखिरकार लोक निर्माण विभाग का डंडा चलना शुरू हो गया है। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव की फटकार के बाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ठेकेदारों का पंजीयन निरस्त कर दिया है, जबकि आठ अन्य ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। वर्षों से निर्माण कार्यों में देरी और सुस्त रफ्तार को लेकर उठ रहे सवालों के बीच अब सरकार ने साफ संकेत दे दिया है कि जनता के पैसों से चलने…
रायपुर 15 जून 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी, निमोरा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन प्रशिक्षु अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुख्यमंत्री साय ने प्रशिक्षु अधिकारियों को उनकी सफलता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कि प्रशासनिक सेवा जनसेवा का सबसे प्रभावी माध्यम है और प्रशासनिक अधिकारी के रूप में आपकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि एक प्रशासनिक अधिकारी के निर्णय हजारों लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, इसलिए प्रत्येक निर्णय में जनहित…
