Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: पुलिस टीम को बंधक बनाकर ASI और आरक्षक को पीटा, फरार आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम को ग्रामीणों ने घेरा, 100 से अधिक के खिलाफ FIR

    09/10/2026

    Cancer Medicine Price: कैंसर की गैर-अनुसूचित दवाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, दुकानदारों का मुनाफा 30% तक सीमित; मरीजों को मिलेगी राहत

    09/10/2026

    BREAKING NEWS: ट्रंप ने टाटा-इंफोसिस-विप्रो समेत 8 IT कंपनियों को Green Card प्रोग्राम से किया सस्पेंड, अमेरिका में काम कर रहे भारतीयों पर पर पड़ेगा सीधा असर

    08/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 9
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: पुलिस टीम को बंधक बनाकर ASI और आरक्षक को पीटा, फरार आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम को ग्रामीणों ने घेरा, 100 से अधिक के खिलाफ FIR
    छत्तीसगढ़

    CG: पुलिस टीम को बंधक बनाकर ASI और आरक्षक को पीटा, फरार आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम को ग्रामीणों ने घेरा, 100 से अधिक के खिलाफ FIR

    DW HindiBy DW Hindi09/10/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सूरजपुर 9 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों के हमले का मामला सामने आया है। प्रतापपुर थाना क्षेत्र के मदननगर गांव में करीब 100 से 150 ग्रामीणों की भीड़ ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया। आरोप है कि इस दौरान एक ASI के साथ मारपीट की गई, जबकि एक आरक्षक को पकड़कर बंधक बना लिया गया और उसके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने मामले में 15 नामजद आरोपियों समेत करीब 100-150 ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस के मुताबिक 7 अक्टूबर को प्रतापपुर थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम दो आपराधिक मामलों में फरार चल रहे आरोपी बाबूलाल पोया और बनवारी की गिरफ्तारी के लिए मदननगर गांव पहुंची थी। सुबह करीब 9:40 बजे पुलिस टीम गांव पहुंची। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी वहां मौजूद थे। पुलिस टीम को देखते ही कथित तौर पर हल्ला मचाया गया, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। पुलिस का आरोप है कि ग्रामीण टांगी, तब्बल, फरसा, लाठी और डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। भीड़ का रुख आक्रामक होता देख थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी वहां से निकलने लगे। इसी दौरान सहायक उप निरीक्षक योगेंद्र जायसवाल के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। पुलिस के अनुसार, वे किसी तरह वहां से निकलने में सफल रहे।

    आरक्षक को पकड़कर बनाया बंधक

    वहीं, आरक्षक रामदयाल राठिया को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। आरोप है कि उसके साथ हाथ-मुक्के, लाठी-डंडे और टांगी के पिछले हिस्से से मारपीट की गई। मारपीट के दौरान आरक्षक के बेहोश होने की बात भी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, होश आने पर आरक्षक ने खुद को पंचायत भवन में बंधक पाया। पुलिस का आरोप है कि ग्रामीणों ने आरक्षक रामदयाल राठिया से अन्य पुलिसकर्मियों को मौके पर बुलाने के लिए कहा। कथित तौर पर उसे धमकी दी गई कि अगर पुलिस टीम वापस नहीं आई तो उसे भी नहीं छोड़ा जाएगा। इसके बाद आरक्षक ने प्रधान आरक्षक विनोद परीड़ा को फोन किया और पूरी जानकारी दी। पुलिस टीम के दोबारा मौके पर नहीं पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने बाद में आरक्षक को छोड़ दिया।

    15 नामजद समेत 100-150 लोगों पर केस

    मामले में पुलिस ने बाबूलाल पोया, फुलजेंश, बनवारी, चमन, दीपक, रामू, अमित, दिनेश, कुलदीप, बिमला, सुंदरी, मानमती, जतरो, मानकुंवर और कैलाशो समेत करीब 100-150 ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, पुलिसकर्मियों से मारपीट, बंधक बनाने और धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के साथ फरार आरोपियों की तलाश भी जारी है।

    ASI पर हमला Attack on Police CG Crime Constable Assault Madannagar Police Assault Police Threat Pratappur News Surajpur News Villagers Attack Villagers Attack Police Wanted Accused आरक्षक से मारपीट ग्रामीणों का हमला छत्तीसगढ़ क्राइम टांगी से हमला पुलिस कार्रवाई पुलिस को धमकी पुलिस टीम पर हमला पुलिस पर ग्रामीणों का हमला पुलिसकर्मी बंधक पुलिसकर्मी से मारपीट प्रतापपुर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी फरार आरोपी बनवारी बाबूलाल पोया मदननगर योगेंद्र जायसवाल रामदयाल राठिया लाठी-डंडे से हमला विनोद परीड़ा शासकीय कार्य में बाधा सूरजपुर सूरजपुर पुलिस
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    Cancer Medicine Price: कैंसर की गैर-अनुसूचित दवाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, दुकानदारों का मुनाफा 30% तक सीमित; मरीजों को मिलेगी राहत

    09/10/2026

    BREAKING NEWS: ट्रंप ने टाटा-इंफोसिस-विप्रो समेत 8 IT कंपनियों को Green Card प्रोग्राम से किया सस्पेंड, अमेरिका में काम कर रहे भारतीयों पर पर पड़ेगा सीधा असर

    08/10/2026

    CG: वनांचल में पहुंचे जिला पंचायत CEO प्रतीक जैन, योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी; अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    08/10/2026
    Don't Miss

    CG: पुलिस टीम को बंधक बनाकर ASI और आरक्षक को पीटा, फरार आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम को ग्रामीणों ने घेरा, 100 से अधिक के खिलाफ FIR

    DW Hindi09/10/2026

    सूरजपुर 9 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए…

    Cancer Medicine Price: कैंसर की गैर-अनुसूचित दवाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, दुकानदारों का मुनाफा 30% तक सीमित; मरीजों को मिलेगी राहत

    09/10/2026

    BREAKING NEWS: ट्रंप ने टाटा-इंफोसिस-विप्रो समेत 8 IT कंपनियों को Green Card प्रोग्राम से किया सस्पेंड, अमेरिका में काम कर रहे भारतीयों पर पर पड़ेगा सीधा असर

    08/10/2026

    Auto Sector: Triumph Bonneville T40 की भारत में बुकिंग शुरू, ₹4,999 में कराएं बुक; नवंबर से शुरू होगी डिलीवरी

    08/10/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.