Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
कवर्धा 8 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने गुरुवार को प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किया। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में किसान जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। डिप्टी सीएम विजय शर्मा के गृह जिला कवर्धा में किसानों ने ट्रैक्टरों के साथ रैली निकाली और कई जगह सड़क पर बैरिकेडिंग कर रास्ते रोक दिए। प्रदर्शन के कारण आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।सड़क जाम होने के कारण यातायात प्रभावित हुआ। कई लोग अस्पताल जाने के लिए परेशान होते नजर आए। कुछ लोगों ने खेतों के रास्ते से निकलने की कोशिश…
सूरजपुर 8 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में घटित बहुचर्चित मां-बेटी हत्याकांड में स्पेशल कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत तीन दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। वहीं चौथे आरोपी आर्यन विश्वकर्मा को मरते दम तक उम्रकैद की सजा दी गई है। यह फैसला मामले की सुनवाई कर रही फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी माना था। पीड़ित पक्ष के वकील संजय अंबस्ट ने कहा कि मामला रेयरेस्ट ऑफ रेयर कैटेगरी का है। कोर्ट…
कोरबा 8 अक्टूबर 2026। कोरबा में एसईसीएल की कुसमुंडा परियोजना के विस्तार और भू-विस्थापितों के पुनर्वास को लेकर अब सियासी पारा चढ़ गया है। उद्योग मंत्री एवं कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन ने एसईसीएल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा है कि भूमि अधिग्रहण के बाद प्रभावित परिवारों को समय पर बसाहट, मुआवजा और रोजगार देने में प्रबंधन की ओर से अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। मंत्री की नाराजगी ऐसे समय सामने आई है, जब कुसमुंडा परियोजना के विस्तार के लिए चंद्रनगर-जटराज के प्रभावित परिवारों ने बिना पूरी वैकल्पिक बसाहट के मकान खाली कराने का दबाव बनाए…
रायपुर 8 अक्टूबर 2026। राजधानी रायपुर के प्रमुख तेलीबांधा चौक का नाम बदलकर ‘सेवा ज्योति चौक’ किए जाने को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बयान के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर सरकार पर तीखा हमला बोला है। बघेल ने नाम बदलने के फैसले को साहू समाज की भावनाओं और पहचान से जुड़ा मुद्दा बताते हुए सरकार को चेतावनी दी है। पूर्व CM बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा कि….”मुख्यमंत्री जी, आपको जिसका नाम बदलना है बदल लें। आप अपने घर की…
मुंबई/पुणे 8 अक्टूबर 2026। बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर है। 75 वर्ष की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के बाद उनका निधन 8 अक्टूबर की सुबह गोवा में हुआ। उनके बेटे मल्हार पाटेकर ने निधन की पुष्टि की है। महाराष्ट्र सरकार ने नाना पाटेकर के सिनेमा और मराठी रंगमंच में योगदान को देखते हुए उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ करने का फैसला किया है। महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार ने इसकी घोषणा की। 🙏🏻 भावपूर्ण श्रद्धांजलि — नाना पाटेकर जी 🙏🏻 भारतीय सिनेमा के…
नई दिल्ली 7 अक्टूबर 2026। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने जंतर-मंतर की ओर बढ़ने की कोशिश की, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। इसके बाद सड़क पर ही धरना और प्रदर्शन शुरू हो गया। इस दौरान प्रियंका गांधी संविधान की काॅपी हाथ में थामे सड़क पर लेट गयी। विरोध प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।…
रायगढ़ 7 अक्टूबर 2026।रायगढ़ जिले में डिग्री कॉलेज के एक प्रोफेसर के अपहरण और चाकू की नोक पर करीब एक लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पुसौर क्षेत्र के ग्राम जकेला में इवनिंग वॉक पर निकले प्रोफेसर को दो लोगों ने कथित तौर पर अगवा किया और मोटरसाइकिल से भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के पंडरीपानी ले जाकर बंधक बना लिया। और फिर चाकू की नोक पर यूपीआई से एक लाख रुपये ट्रांसफर कराने के बाद फरार हो गये। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।…
रायपुर 7 अक्टूबर 2026। बिना RERA पंजीयन के प्लॉटेड ले-आउट में भूखंडों की बिक्री करना महागणपति डेव्हलपर्स को भारी पड़ गया। छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CGRERA) ने मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए डेवलपर पर ₹8 लाख का अर्थदंड लगाया है। साथ ही संबंधित परियोजना को RERA के तहत पंजीकृत कराने के निर्देश दिए गए हैं। मामला सामने आने के बाद CGRERA ने खुद संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू की। प्राधिकरण के सामने यह तथ्य आया कि महागणपति डेव्हलपर्स की ओर से एक प्लॉटेड ले-आउट परियोजना विकसित कर उसमें भूखंडों का विक्रय किया जा रहा था, जबकि परियोजना का RERA में पंजीयन…
रायपुर 7 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने शासकीय हेलीकॉप्टर के बीमा दावे के निपटारे में चार साल से अधिक की देरी को गंभीरता से लेते हुए द ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) को तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है। यह मामला मई 2022 में रायपुर एयरपोर्ट पर दुर्घटनाग्रस्त हुए राज्य शासन के हेलीकॉप्टर के बीमा दावे से जुड़ा है। राज्य सरकार के मुताबिक हेलीकॉप्टर का बीमा ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी से कराया गया था और बीमा प्रीमियम का पूरा भुगतान किया गया था। दुर्घटना के बाद सरकार ने बीमा दावा प्रस्तुत किया, लेकिन कंपनी ने इसे चार साल से…
रायपुर 7 अक्टूबर 2026। कवर्धा-बेमेतरा मार्ग पर सड़क के बीच पशुओं के बैठे मिलने पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए जमकर फटकार लगायी। मंगलवार देर रात कवर्धा जाते समय बेमेतरा टोल प्लाजा के पास उन्होंने अपना वाहन रुकवाया और मौके से ही विभागीय अधिकारियों से हाइवे पेट्रोलिंग व्यवस्था की जानकारी ली। इसके बाद पेट्रोलिंग वाहन को मौके पर बुलाकर रेस्क्यू और नियमित निरीक्षण की वास्तविक स्थिति भी जानी। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से पूछा कि सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार हाइवे पर पेट्रोलिंग वाहन द्वारा नियमित…
