Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: वेल्डिंग की चिंगारी से केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम और 2 टैंकर जले; धमाकों से दहशत

    08/10/2026

    CG Politics: फाइलों में ‘सुशासन’, जमीन पर बदहाली ! दो डिप्टी CM की फटकार ने अफसरशाही से पूछा- आखिर काम कहां हो रहा है ?

    08/10/2026

    VIDEO: तेलीबांधा चौक के नाम पर गरमाई सियासत, भूपेश बघेल के सवालों के बाद CM साय का सामने आया बयान, कहा- ‘नाम नहीं बदला जा रहा…गलतफहमी में न रहें’

    08/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 8
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG ब्रेकिंग: सूरजपुर में पुलिस कांस्टेबल की पत्नी और बेटी के हत्याकांड में बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी कुलदीप समेत 3 को फांसी; चौथे दोषी को उम्रकैद
    छत्तीसगढ़

    CG ब्रेकिंग: सूरजपुर में पुलिस कांस्टेबल की पत्नी और बेटी के हत्याकांड में बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी कुलदीप समेत 3 को फांसी; चौथे दोषी को उम्रकैद

    DW HindiBy DW Hindi08/10/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सूरजपुर 8 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में घटित बहुचर्चित मां-बेटी हत्याकांड में स्पेशल कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत तीन दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। वहीं चौथे आरोपी आर्यन विश्वकर्मा को मरते दम तक उम्रकैद की सजा दी गई है। यह फैसला मामले की सुनवाई कर रही फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी माना था। पीड़ित पक्ष के वकील संजय अंबस्ट ने कहा कि मामला रेयरेस्ट ऑफ रेयर कैटेगरी का है। कोर्ट से आरोपियों को अधिकतम सजा देने की मांग की जाएगी।

    गौरतलब है कि ये पूरा घटनाक्रम 14 अक्टूबर 2024 का है। सूरजपुर जिले मेें पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। वारदात से पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया गया और इसके बाद धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी गई।आरोपियों ने उसकी बेटी की भी धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। दोनों के शव घर से करीब 5 किलोमीटर दूर फेंके गए थे। इस जघन्य हत्याकांड की सुनवाई न्यायाधीश आनंद प्रकाश वारियाल की फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट में चल रही थी। कोर्ट ने 29 सितंबर को चारों आरोपियों को हत्या, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी माना था।

    दोषी करार दिए जाने के बाद अब कोर्ट ने सजा का ऐलान करते हुए तीन दोषियों को मृत्युदंड और चौथे आरोपी आर्यन विश्वकर्मा को प्राकृतिक मृत्यु तक उम्रकैद की सजा सुनाई है। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता संजय अंबस्ट ने मामले को रेयरेस्ट ऑफ रेयर श्रेणी का बताया था। उन्होंने कोर्ट से दोषियों को अधिकतम सजा देने की मांग की थी। कोर्ट के इस फैसले के बाद अब मामले में न्यायिक प्रक्रिया का अगला चरण महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि मृत्युदंड की सजा के मामलों में आगे की कानूनी प्रक्रिया भी होती है।

    दोषी करार होने के बाद कुलदीप के व्यवहार पर भी उठे थे सवाल

    29 सितंबर को दोषी करार दिए जाने के बाद मुख्य आरोपी कुलदीप साहू का कोर्ट से बाहर निकलते समय का व्यवहार भी चर्चा में रहा था। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, वह पत्रकारों की ओर देखकर हंसता नजर आया और कैमरे की तरफ स्माइली का इशारा किया था।अब कोर्ट के फैसले के बाद सूरजपुर के इस बहुचर्चित मां-बेटी हत्याकांड में तीन दोषियों को फांसी और एक को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।

    Aryan Vishwakarma Breaking News CG Crime News Court Verdict Crime News Death Sentence Double Murder Case Fast Track Court Latest Crime News Life Imprisonment Mother Daughter Murder Murder Case Verdict POCSO Act Rape Case Special Court Surajpur Crime Surajpur Double Murder Triple Death Sentence आर्यन विश्वकर्मा उम्रकैद की सजा कुलदीप साहू छत्तीसगढ़ अपराध छत्तीसगढ़ क्राइम छत्तीसगढ़ क्राइम न्यूज छत्तीसगढ़ न्यूज न्यायालय का फैसला पॉक्सो एक्ट फांसी की सजा मां-बेटी हत्याकांड रेप केस सूरजपुर कोर्ट सूरजपुर क्राइम न्यूज सूरजपुर डबल मर्डर सूरजपुर न्यूज सूरजपुर मां-बेटी हत्याकांड हत्या का मामला
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: वेल्डिंग की चिंगारी से केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम और 2 टैंकर जले; धमाकों से दहशत

    08/10/2026

    CG Politics: फाइलों में ‘सुशासन’, जमीन पर बदहाली ! दो डिप्टी CM की फटकार ने अफसरशाही से पूछा- आखिर काम कहां हो रहा है ?

    08/10/2026

    VIDEO: तेलीबांधा चौक के नाम पर गरमाई सियासत, भूपेश बघेल के सवालों के बाद CM साय का सामने आया बयान, कहा- ‘नाम नहीं बदला जा रहा…गलतफहमी में न रहें’

    08/10/2026
    Don't Miss

    CG: वेल्डिंग की चिंगारी से केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम और 2 टैंकर जले; धमाकों से दहशत

    DW Hindi08/10/2026

    भिलाई 8 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में गुरुवार सुबह श्री श्याम केमिकल…

    CG Politics: फाइलों में ‘सुशासन’, जमीन पर बदहाली ! दो डिप्टी CM की फटकार ने अफसरशाही से पूछा- आखिर काम कहां हो रहा है ?

    08/10/2026

    VIDEO: तेलीबांधा चौक के नाम पर गरमाई सियासत, भूपेश बघेल के सवालों के बाद CM साय का सामने आया बयान, कहा- ‘नाम नहीं बदला जा रहा…गलतफहमी में न रहें’

    08/10/2026

    CG: किसानों का प्रदेशव्यापी आंदोलन, डिप्टी CM के गृह जिले में ट्रैक्टर रैली से सड़कें जाम; अस्पताल जा रहे लोग परेशान

    08/10/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.