Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
राजनांदगांव/डोंगरगढ़ 6 अक्टूबर 2026। शारदीय नवरात्रि के दौरान मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में लगने वाले मेले को लेकर रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए हैं। 11 से 20 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले नवरात्रि मेले के दौरान डोंगरगढ़ स्टेशन पर कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी ठहराव दिया जाएगा। साथ ही मेमू ट्रेनों का विस्तार और एक स्पेशल ट्रेन का संचालन भी किया जाएगा। हर साल नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु देश के अलग-अलग हिस्सों से मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ पहुंचते हैं। इस बार भी भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए…
कोरबा 6अक्टूबर 2026। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) की सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना ‘आरोग्य’ की मदद से वर्ष भर में कोरबा एवं छत्तीसगढ़ के 70 से अधिक गांवों के 1.2 लाख से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई गई। प्राथमिक स्वास्थ्य, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, निवारक देखभाल और स्वास्थ्य जागरूकता को केंद्र में रखते हुए कंपनी ने समुदाय में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया है। वित्तवर्ष 2026 में ‘आरोग्य’ के तहत 92 हजार से अधिक लोगों को प्राथमिक, निवारक एवं उपचारात्मक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। तीन ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से लगभग 4800 नागरिकों को नियमित प्राथमिक उपचार…
नई दिल्ली 6 अक्टूबर 2026। राजधानी दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन मंगलवार देर शाम तक जारी रहा और देखते ही देखते मामला पुलिस कार्रवाई तक पहुंच गया। मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और SIR को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई विपक्षी नेताओं को पुलिस ने आकाशवाणी भवन परिसर से हिरासत में लिया। इससे पहले दोनों नेता कई घंटे तक आकाशवाणी परिसर में धरने पर बैठे रहे और चुनाव आयोग तक पहुंचने तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों से मुलाकात की मांग…
कोरबा, 05 अक्टूबर 2026। दिशा प्रोजेक्ट के अंतर्गत अतिथि शिक्षकों के अस्थायी नियोजन के लिए कोरबा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा 10 अक्टूबर 2026 को वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर भी इस भर्ती संबंधी सूचना प्रकाशित की गई है। इन 6 विषयों में होगी भर्ती वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से निम्न विषयों के लिए एक-एक अतिथि शिक्षक का चयन किया जाएगा: भौतिकी रसायन विज्ञान जीवविज्ञान गणित हिंदी अंग्रेजी सुबह 10:30 से शुरू होगा पंजीयन अभ्यर्थियों का पंजीयन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे से साक्षात्कार…
रिसाली 6 अक्टूबर 2026। रिसाली नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में हुई पार्टी की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य की भाजपा सरकार पर कर्मचारियों और पेंशन से जुड़े मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला। बघेल ने आरोप लगाया कि सरकार के पास कर्मचारियों को तनख्वाह देने और पेंशन देने तक के लिए पैसा नहीं है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘गारंटी’ से जोड़ते हुए भाजपा सरकार से उसके वादों का हिसाब मांगने की कोशिश की। बघेल के इन आरोपों के बीच रिसाली नगर निगम चुनाव…
रायपुर 6 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर सियासी घमासान लगातार बढ़ता जा रहा है। ऑनलाइन मतदान प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी और फर्जी वोटिंग के आरोपों के बीच अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे रद्द करने की मांग की है। कांग्रेस के भीतर से उठी इस आवाज को बीजेपी ने अपने लिए बड़ा राजनीतिक हथियार बना लिया है और सीधे कांग्रेस के संगठनात्मक लोकतंत्र पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीजेपी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पेज ‘X’ पर लिखा…
रायपुर 6 अक्टूबर 2026। धमतरी जिले में बरसात के बाद अब सड़क निर्माण और सड़क सुधार के काम तेज होने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग ने जिले में 101 करोड़ 23 लाख 55 हजार रुपये की लागत वाले छह कार्यों की निविदाओं को मंजूरी दी है। इनमें प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण, डामरीकरण के साथ-साथ आमदी नगर पंचायत में फोरलेन गौरव पथ और सौंदर्यीकरण का काम शामिल है। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने धमतरी संभाग के कार्यपालन अभियंता को चयनित ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों को कार्यादेश जारी कर काम…
रायपुर 6 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के गांवों की संस्कृति, जनजातीय परंपरा, प्राकृतिक खूबसूरती और स्थानीय जीवनशैली को देश-दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने वाले व्यक्ति या संस्था को अब ‘चेन्दरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा। चयनित विजेता को एक लाख रुपये की नकद राशि और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। राज्य सरकार ने इसके लिए ‘चेन्दरू, राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार नियम, 2025’ लागू किए हैं। पुरस्कार का मकसद ग्रामीण पर्यटन को सिर्फ घूमने-फिरने तक सीमित रखने के बजाय इसे स्थानीय…
दंतेवाड़ा 6 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में बैलाडीला के डिपॉजिट-13 और नंदराज पर्वत क्षेत्र में खनन गतिविधियों को लेकर एक बार फिर विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं। नंदराज पर्वत में खनन की अनुमति को लेकर एक तरफ जहां विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर बना हुआ है। वहीं दूसरी तरफ रविवार को पहाड़ियों के पीछे बसे तामोड़ी गांव में संयुक्त पंचायत जन संघर्ष समिति की बैठक हुई। इस बैठक में गमपुर, डोलीगुड़ा और हिरोली समेत 18 गांवों के ग्रामीण शामिल हुए। बैठक में नंदराज पर्वत को बचाने, पेड़ों की कटाई रोकने और आंदोलन को आगे बढ़ाने की रणनीति…
नई दिल्ली 6 अक्टूबर 2026। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के SIR (Special Intensive Revision) को लेकर INDIA गठबंधन का दिल्ली में निकाला गया ‘Save Democracy March’ पुलिस ने रोक दिया। संसद के मकर द्वार से चुनाव आयोग मुख्यालय की ओर बढ़ रहे विपक्षी सांसदों को बैरिकेडिंग लगाकर आगे जाने से रोका गया। इसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई विपक्षी सांसद सड़क पर धरने पर बैठ गए। दिल्ली | समाजवादी पार्टी के सांसद ज़िया-उर-रहमान बर्क़ अपने साथी सांसदों के साथ चुनाव आयोग जाते समय नीति आयोग के दफ़्तर के पास लगे पुलिस बैरिकेड…
