Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
Health Tips: सुबह की शुरुआत अगर हेल्दी फूड से हो, तो पूरा दिन शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। ऐसे में भीगे हुए अंजीर (Soaked Figs) को आयुर्वेद और पोषण विज्ञान दोनों ही सेहत के लिए बेहद लाभकारी मानते हैं। रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट अंजीर खाने से शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व आसानी से मिलते हैं। इसमें फाइबर, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो पाचन से लेकर हृदय और हड्डियों तक को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं। अगर आपको सुबह पेट साफ नहीं होने की समस्या रहती…
नई दिल्ली 28 जुलाई 2026। देशभर में पेपर लीक को लेकर उठे सियासी तूफान और छात्रों के अभूतपूर्व विरोध प्रदर्शन के बाद अब संसद में इस मुद्दे पर सबसे अहम लड़ाई शुरू होने जा रही है। आज मंगलवार को लोकसभा में ‘पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) अमेंडमेंट बिल, 2026’ पर चर्चा होगी। सरकार इसे परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और सख्त जवाबदेही की दिशा में बड़ा कदम बता रही है, जबकि विपक्ष कानून को और प्रभावी बनाने के लिए 93 संशोधनों के साथ सदन में उतरने की तैयारी में है। सोमवार को मानसून सत्र का दूसरा सप्ताह भी भारी हंगामे…
रायपुर 28 जुलाई 2026। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद ज्ञानेश्वरी को देशभर से बधाइयां मिल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए इसे भारतीय खेल जगत के लिए गर्व का क्षण बताया। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी इस बड़ी सफलता के लिए ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई देकर हौसला बढ़या है। Congratulations to Gyaneshwari Yadav on winning the Silver Medal in Weightlifting at the…
अंबिकापुर 28 जुलाई 2026। अंबिकापुर में शराब और नकदी मुफ्त में हासिल करने के लिए तीन युवकों ने ऐसा खेल रचा, जो कुछ ही देर में उन पर भारी पड़ गया। आरोपियों ने खुद को एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बताकर जिला आबकारी अधिकारी पर रौब झाड़ने की कोशिश की और छह बोतल महंगी शराब के साथ नकदी की मांग कर डाली। लेकिन आबकारी अधिकारी की फर्जी एसीबी अधिकारी के झांसे में आते, उससे पहले उन्होने सतर्कता दिखाते हुए घटना की जानकारी पुलिस को देकर पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार…
बिलासपुर 28 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सर्पदंश मुआवजा घोटाले में कार्रवाई अब प्रशासनिक और कानूनी दोनों स्तरों पर तेज होती दिख रही है। पुलिस की गिरफ्त में आए तीन राजस्व लिपिकों को निलंबित कर दिया गया है। दूसरी ओर कार्रवाई के तरीके को लेकर राजस्व कर्मचारी संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों का आरोप है कि पुलिस वास्तविक दोषियों तक पहुंचने के बजाय निचले स्तर के कर्मचारियों को निशाना बना रही है। इस मुद्दे को लेकर बिलासपुर में सोमवार को जिलेभर की तहसीलों में कामकाज ठप रहा। पुलिस की जांच में अब तक सामने आया है कि सर्पदंश…
रायपुर 28 जुलाई 2026। राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित ‘प्राइवेट पूल पार्टी’ के पोस्टर ने पुलिस और प्रशासन का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। पोस्टर में 4,999 रूपये एंट्री फीस के साथ एक सीक्रेट लोकेशन पर पूल पार्टी आयोजित करने का दावा किया गया है। आयोजन स्थल का पता सार्वजनिक नहीं किया गया है। दावा है कि भुगतान करने के बाद ही प्रतिभागियों को लोकेशन भेजी जाएगी। पोस्टर वायरल होने के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वायरल पोस्टर में मॉडल्स और एक्ट्रेस के साथ इंटरेक्शन, लिमिटेड एंट्री और एक्सक्लूसिव इवेंट…
कोरबा 27 जुलाई 2026। कोरबा जिले के पाली के सुदूर वनांचल हर्राडीह गांव में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात हुई हत्या की सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। अज्ञात हमलावरों ने घर में सो रहे एक दंपति पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके कुछ ही दूरी पर अकेले रहने वाली 65 वर्षीय वृद्धा की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया गया। एक ही रात में हुई इन दो वारदातों ने इलाके में भय और दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। इस वारदात की जानकारी के बाद कोरबा एसपी सिद्धार्थ…
रायपुर 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में कथित बैंक लोन घोटाले की जांच ने नया मोड़ ले लिया है। बलौदाबाजार के कारोबारी राजकुमार सराफ के ठिकानों पर हुई कार्रवाई को लेकर शुरू हुई चर्चाओं के बीच अब स्पष्ट हो गया है कि यह मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की जांच के दायरे में है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत पर दर्ज एफआईआर में 11.38 करोड़ रुपये के बैंक लोन के कथित दुरुपयोग, फर्जी वित्तीय लेन-देन और आपराधिक साजिश के आरोप लगाए गए हैं। मामले में आयकर विभाग (IT) ने भी कार्रवाई की है। CBI के मुताबिक, धमतरी केपेक्स प्राइवेट…
रायपुर 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन प्रशासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय वन सेवा (IFS) के सात वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार के इस फैसले को वन विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव जेपी पाठक द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अलग-अलग बैच के सात भारतीय वन सेवा अधिकारियों के नवीन पदस्थापन किए गए हैं। तबादला…
कोरबा 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जल संरक्षण को लेकर किए जा रहे नवाचारों को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रसारित अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड में कोरबा नगर निगम के ‘कैच द रेन’ अभियान का उल्लेख करते हुए इसे जल संरक्षण की प्रभावी और जनभागीदारी आधारित पहल बताया। प्रधानमंत्री की इस सराहना को जिला प्रशासन और नगर निगम के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन और नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय के नेतृत्व में कोरबा में वर्षा जल संचयन…
