Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
गढ़चिरौली 26 जुलाई 2026।महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक बार फिर माओवादी गतिविधियां सामने आई हैं। भामरागढ़ तालुका के हिदुर-डोबुर मुख्य मार्ग पर माओवादी बैनर और पर्चे मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक भामरागढ़ मुख्यालय से कुछ किलोमीटर दूर सड़क किनारे लगाए गए बैनर और पर्चों में 26 से 30 जुलाई तक गढ़चिरौली जिला बंद का आह्वान किया गया है। इनमें जल, जंगल और जमीन के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन की अपील भी की गई है। बैनर और…
बलौदाबाजार 26 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में शनिवार देर रात प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर विभाग (IT) की संयुक्त कार्रवाई से कारोबारी जगत में हलचल मच गई। दोनों एजेंसियों की टीम ने पीतल उद्योग से जुड़े कारोबारी राजकुमार सराफ के आवास और अन्य ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। कार्रवाई देर रात शुरू हुई, जो रविवार सुबह तक जारी रही। सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसियों की टीमें कारोबारी से जुड़े दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की गहन पड़ताल कर रही हैं। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि किस मामले या किस इनपुट के आधार पर यह…
Health Tips: बारिश का मौसम जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं खानपान में थोड़ी-सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। आयुर्वेद के अनुसार, हर ऋतु का शरीर पर अलग प्रभाव पड़ता है और वर्षा ऋतु में पाचन शक्ति स्वाभाविक रूप से कमजोर हो जाती है। ऐसे में तला-भुना और भारी भोजन पचने में परेशानी पैदा कर सकता है। आयुष मंत्रालय भी इस मौसम में ताजा, हल्का और गर्म भोजन करने की सलाह देता है, ताकि पाचन तंत्र बेहतर रहे और मौसमी बीमारियों से बचाव हो सके। इस मौसम में हल्का, ताजा और आसानी से पचने वाला भोजन शरीर…
Health Tips: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त पानी पीना जरूरी है। लेकिन अगर पर्याप्त पानी पीने के बाद भी बार-बार प्यास लगती है या गला बार-बार सूखता है, तो इसे सामान्य आदत समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार, लगातार अधिक प्यास लगना कई स्वास्थ्य समस्याओं का शुरुआती संकेत हो सकता है, जिनमें डायबिटीज सबसे प्रमुख है। गर्मी, धूप में लंबे समय तक रहने, अधिक पसीना आने, व्यायाम करने या पर्याप्त पानी न पीने पर ज्यादा प्यास लगना सामान्य माना जाता है। इसके अलावा उल्टी, दस्त या तेज बुखार के दौरान भी शरीर से पानी तेजी से…
पटना 26 जुलाई 2026। जनशक्ति जनता दल (JJD) के प्रमुख तेज प्रताप यादव को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। बिहार बंद के दौरान शनिवार को हुए प्रदर्शन के बाद पुलिस का आरोप है कि उन्होंने प्रदर्शनकारियों को उकसाया और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश की। गिरफ्तारी से पहले उन्हें पटना के सिटी सेंट्रल मॉल इलाके से हिरासत में लिया गया था। उसके बाद पुलिस दीघा थाना व उसके बाद नौबतपुर थाने ले गई थी, उसके बाद अभी जज के आवास पर देर रात पेश किया गया है। Patna, Bihar: Janshakti Janata Dal National President Tej Pratap Yadav was…
नई दिल्ली 26 जुलाई 2026। NEET-UG 2026 विवाद और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भारतीय जनता पार्टी ने इसे युवाओं की भावनाओं के सम्मान और जवाबदेही से जोड़ने की कोशिश की है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा के लिए सत्ता या पद नहीं, बल्कि देश और युवाओं का भविष्य सबसे महत्वपूर्ण है। वहीं जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने इसे अपने आंदोलन की पहली बड़ी जीत करार दिया है। भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए पद से कहीं अधिक महत्वपूर्ण देश, हमारी युवा पीढ़ी और विद्यार्थी…
नई दिल्ली 26 जुलाई 2026। केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से धमेंद्र प्रधान का इस्तीफा और केंद्रीय शिक्षा मंत्री का अतिरिक्त प्रभार मिलने के बाद प्रह्लाद जोशी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि उन्हें अभी-अभी इस नई जिम्मेदारी की जानकारी मिली है और वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। प्रह्लाद जोशी ने कहा, “मुझे अभी-अभी पता चला है कि प्रधानमंत्री जी ने मुझे नई जिम्मेदारी सौंपी है। मैं इसे पूरी ईमानदारी और लगन के साथ निभाऊंगा। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं।” प्रह्लाद जोशी ने…
कोरबा 26 जुलाई 2026। कोरबा जिले में कबाड़ चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। एक तरफ पुलिस कप्तान की सख्ती के बाद जहां शहरी क्षेत्र के बड़े कबाड़ माफिया भूमिगत हो गये है। वहीं दूसरी तरफ जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र में कबाड़ माफिया जमकर आतंक मचा रहे है। ताजा मामला एसईसीएल के बलगी सब स्टेशन का है, जहां 15 से 20 नकाबपोश बदमाशों ने शुक्रवार की देर रात धावा बोलकर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड पर जानलेवा हमला कर डकैती की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये। बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र में लगातार हो…
कोरबा 25 जुलाई 2026। कोरबा जिले में शनिवार को तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ, जब किसान खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश के बीच अचानक आकाशीय बिजली खेत में गिरने से किसान उसकी चपेट में आ गये। कटघोरा थाना क्षेत्र के सलोरा-छुरी गांव में हुए इस हादसे में खेत में काम कर रहे 3 किसानों की दर्दनाक मौत हो गयी। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है। जानकारी के मुताबिक घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी…
रायपुर 25 जुलाई 2026। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा के भीतर अलग-अलग स्वर सुनाई देने लगे हैं। विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले को उचित बताते हुए उसका समर्थन किया है। वहीं, राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सार्वजनिक तौर पर कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा नहीं देना चाहिए था। उन्होंने उनसे देशहित में इस्तीफा वापस लेने की अपील भी की। एक ही मुद्दे पर पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं के अलग-अलग बयानों ने राज्य की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। विपक्ष…
