Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
CBSE नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए आंसर शीट के वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र-छात्राएं 6 जून के बजाय 7 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। बोर्ड ने यह फैसला छात्रों को अतिरिक्त समय देने और हाल के दिनों में पोर्टल पर आई तकनीकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए लिया है। सीबीएसई के अनुसार, कई छात्रों ने पोर्टल पर आवेदन के दौरान तकनीकी दिक्कतों की शिकायत की थी। इसके अलावा पोर्टल पर कथित साइबर अटैक की घटना…
Vaibhav Suryavanshi’ नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट में एक नया इतिहास रचते हुए युवा बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi भारतीय टीम में चयनित होने वाले अब तक के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। महज 15 साल और 71 दिन की उम्र में वैभव को जून-जुलाई में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज तथा सितंबर में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में जगह दी गई है। वैभव के चयन को भारतीय क्रिकेट के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इतनी कम उम्र में राष्ट्रीय टीम तक पहुंचना उनकी प्रतिभा, मेहनत और लगातार शानदार प्रदर्शन…
Cockroach Janata Party’ नई दिल्ली।’ राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। इसी मुद्दे को लेकर शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब पांच घंटे तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई। प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के संस्थापक अभिजीत ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की सबसे महत्वपूर्ण परीक्षाओं में से एक NEET में पेपर लीक जैसी घटनाओं…
CG-MP Income Tax Transfer : रायपुर। आयकर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश क्षेत्र सहित विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत 182 अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव का उद्देश्य विभागीय कार्यों में दक्षता बढ़ाना और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करना बताया जा रहा है। Cockroach Janata Party’ एक घंटे बाद एयरपोर्ट से बाहर आए अभिजीत, विरोध प्रदर्शन को लेकर तेज हुई सियासी चर्चा जारी आदेश के अनुसार कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कई अधिकारियों का स्थानांतरण अन्य क्षेत्रों में किया गया है। विभाग…
CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में व्यापार और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। श्रम विभाग ने दुकानों और प्रतिष्ठानों के पंजीयन की प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए अधिनियम में संशोधन किया है। नए नियम लागू होने के बाद अब किसी भी दुकान या स्थापना के लिए श्रम पहचान संख्या का पंजीयन प्रमाण-पत्र ऑनलाइन आवेदन प्राप्त होने के मात्र 24 घंटे के भीतर जारी कर दिया जाएगा। श्रम विभाग के इस फैसले को व्यापारियों, उद्यमियों और नए व्यवसाय शुरू करने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत माना…
Khan Sir News : पटना। देश के चर्चित शिक्षक और यूट्यूबर खान सर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनके सुरक्षा गार्ड द्वारा कथित तौर पर गोली चलाने के मामले में पटना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इस कार्रवाई के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहन जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, गोली चलने की घटना के बाद पुलिस को शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया। प्रारंभिक जांच में सुरक्षा व्यवस्था और फायरिंग की परिस्थितियों को लेकर कई सवाल सामने आए हैं। इसी…
Tecno Pova 8— बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए टेक्नो (Tecno) भारत में अपना नया हैंडसेट लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि उसका अपकमिंग स्मार्टफोन Tecno Pova 8 भारत में 11 जून को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। इस फोन को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट (Flipkart) के जरिए बेचा जाएगा, जहां इसका ऑफिशियल बैनर लाइव हो चुका है। Tecno Pova 8 India Launch: भारत में इस दिन एंट्री करेगा 8,000mAh बैटरी वाला धांसू फोन, फ्लिपकार्ट पर टीजर लाइव 8,000mAh की तगड़ी बैटरी और नया डिजाइन…
जानिए कितनी गंभीर है किंग कोहली की यह ‘दुर्लभ’ चोट— भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की हैमिस्ट्रिंग इंजरी ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और करोड़ों क्रिकेट फैंस की चिंता बढ़ा दी है। आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में लगी यह चोट उम्मीद से ज्यादा गंभीर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोहली अब न सिर्फ 13 जून से शुरू हो रही अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं, बल्कि जुलाई में होने वाले इंग्लैंड दौरे से भी उनके बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। स्कैन रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: 6 सप्ताह के रिहैब की…
CG Education Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों के युक्तियुक्तकरण (रैशनलाइजेशन) के बाद नई पदस्थापना वाले विद्यालयों में निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने ऐसे 273 से अधिक शिक्षकों का वेतन रोकने के आदेश जारी किए हैं। इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। इतना ही नहीं, विभागीय निर्देशों के पालन में लापरवाही बरतने के आरोप में 5 संभागीय संयुक्त संचालकों (जेडी) और 33 जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विभाग ने संबंधित…
लौट आया बचपन— शक्तिमान और डोरेमोन के दौर से बहुत पहले, 1980 के दशक में एक ऐसा सुपरहीरो आया था जिसने भारतीय बच्चों को अपना दीवाना बना दिया था। हाथ में चमचमाती तलवार और जुबान पर “बाय द पावर ऑफ ग्रेस्कल… आई हैव द पावर!” का डायलॉग। हम बात कर रहे हैं ‘ही-मैन’ की। तीन दशक के लंबे इंतजार के बाद, इसी लोकप्रिय शो पर आधारित लाइव-एक्शन फिल्म ‘मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स’ (Masters of the Universe) 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के रिलीज होते ही सिनेमाघरों के बाहर 80 और 90 के दशक के दर्शकों…
