Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Health Tips: काले चने खाने का सही समय क्या है ? जानिए भीगे चने के फायदे और सेवन का सही तरीका

    07/10/2026

    Sarva Pitru Amavasya 2026: सर्वपितृ अमावस्या कब है ? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त, श्राद्ध विधि और दीपदान के खास उपाय

    07/10/2026

    CG: गृहमंत्री का ‘निज सहायक’ बनकर रचा ठगी का खेल, 15 लोगों से 25 लाख ऐंठे, दो गिरफ्तार

    07/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 7
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: बिलासपुर सेंट्रल जेल में कैदियों की फोटो खींचने से रोकने पर बवाल, प्रहरी से मारपीट और जान से मारने की धमकी, दो गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    CG: बिलासपुर सेंट्रल जेल में कैदियों की फोटो खींचने से रोकने पर बवाल, प्रहरी से मारपीट और जान से मारने की धमकी, दो गिरफ्तार

    DW HindiBy DW Hindi02/10/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    BILASPUR CENTRAL JAIL
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बिलासपुर 2 अक्टूबर 2026। बिलासपुर केंद्रीय जेल में प्रहरी से विवाद के बाद मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कैदियों की फोटो खींचने से रोकने पर दो युवकों ने जेल प्रहरी से गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। आरोपियांे ने मारपीट की घटना के दौरान ही जेल प्रहरी को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद सिविल लाइन पुलिस ने जेल प्रहरी की शिकायत पर दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

    जानकारी के मुताबिक केंद्रीय जेल बिलासपुर में जेल प्रहरी पुरुषोत्तम सिंह पोटाम की पदस्थापना है। बताया जा रहा है कि एक अक्टूबर को सुबह नौ बजे से उसकी ड्यूटी केंद्रीय जेल परिसर में घर मुलाकाती ड्यूटी लगाई गई थी। इसी दौरान श्रीयांश सिंह और शंभू यादव जेल परिसर पहुंचे। दोनों अपने मोबाइल फोन से जेल में मौजूद कैदियों की फोटो खींच रहे थे। इस दौरान जब जेल प्रहरी ने उन्हें ऐसा करने से मना किया। तब उन्होने विवाद करना शुरू कर दिया। और देखते ही देखते जेल प्रहरी से गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी।

    विवाद के दौरान दोनों ने जेल परिसर में रखी दाहिनी ओर की बेंच को भी खींचकर तोड़ दिया। जेल प्रहरी ने पुलिस को बताया कि आरोपितों ने ड्यूटी के दौरान उसके साथ मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। शिकायत के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने श्रीयांश सिंह और शंभू यादव के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 132, 221, 296 और 351(2) के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

    Bilaspur News Crime News केंद्रीय जेल बिलासपुर कैदियों की फोटो छत्तीसगढ़ क्राइम छत्तीसगढ़ न्यूज जान से मारने की धमकी जेल परिसर में हंगामा जेल प्रहरी जेल में मारपीट प्रहरी से मारपीट बिलासपुर बिलासपुर केंद्रीय जेल बिलासपुर क्राइम बिलासपुर पुलिस शंभू यादव शासकीय कार्य में बाधा श्रीयांश सिंह सिविल लाइन पुलिस
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: गृहमंत्री का ‘निज सहायक’ बनकर रचा ठगी का खेल, 15 लोगों से 25 लाख ऐंठे, दो गिरफ्तार

    07/10/2026

    VIDEO: बालोद में एसिड अटैक के आरोपियों पर भीड़ का हमला, पुलिस से झूमाझटकी; कोर्ट के बाहर डेढ़ घंटे तक हंगामा

    07/10/2026

    दिल्ली में धरने के बाद चुनाव आयोग का बड़ा पलटवार, प्रेस रिलीज जारी कर कहा…‘4 बजे तक किसी ने मीटिंग का समय नहीं मांगा’, राहुल गांधी के दावों को ECI ने किया खारिज

    06/10/2026
    Don't Miss

    Health Tips: काले चने खाने का सही समय क्या है ? जानिए भीगे चने के फायदे और सेवन का सही तरीका

    DW Hindi07/10/2026

    Health Tips: काले चने भारतीय खान-पान का हिस्सा होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर…

    Sarva Pitru Amavasya 2026: सर्वपितृ अमावस्या कब है ? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त, श्राद्ध विधि और दीपदान के खास उपाय

    07/10/2026

    CG: गृहमंत्री का ‘निज सहायक’ बनकर रचा ठगी का खेल, 15 लोगों से 25 लाख ऐंठे, दो गिरफ्तार

    07/10/2026

    VIDEO: बालोद में एसिड अटैक के आरोपियों पर भीड़ का हमला, पुलिस से झूमाझटकी; कोर्ट के बाहर डेढ़ घंटे तक हंगामा

    07/10/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.