Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
नई दिल्ली 4 अक्टूबर 2026। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के निर्देश के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में Nestle के Low Fat Dairy Whitener को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। दिल्ली के प्रमुख पांच सितारा होटल द ललित से लिए गए इस उत्पाद के सैंपल की फूड एनालिस्ट रिपोर्ट में गुणवत्ता संबंधी मानकों पर खरा नहीं उतरने की बात सामने आई है। लैब रिपोर्ट के आधार पर संबंधित उत्पाद को Food Safety and Standards Act, 2006 के तहत ‘Unsafe’ और ‘Substandard’ घोषित किया गया है। रिपोर्ट सामने आने के बाद प्रशासन ने संबंधित उत्पाद की…
नई दिल्ली 4 अक्टूबर 2026। आज के समय में बैंक या डिजिटल लेंडिंग ऐप से लोन लेना पहले के मुकाबले काफी आसान हो गया है। कई बार कुछ ही मिनटों में लोन अप्रूव हो जाता है। लेकिन जल्दबाजी में लोन एग्रीमेंट पर साइन करना आपको महंगा पड़ सकता है। प्रोसेसिंग फीस, ब्याज और दूसरे शुल्कों की पूरी जानकारी जाने बिना लिया गया लोन बाद में अतिरिक्त आर्थिक बोझ बन सकता है। ग्राहकों को लोन की लागत और शर्तों की स्पष्ट जानकारी देने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने Key Facts Statement यानी KFS से जुड़े नियम लागू किए हैं।…
नई दिल्ली 4 अक्टूबर 2026। अगर आप मोबाइल रिचार्ज में इंटरनेट डेटा नहीं चाहते और सिर्फ कॉलिंग और SMS वाला सस्ता प्लान तलाशते हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है। टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI ने मोबाइल कंपनियों को अपने जरूरी रिचार्ज प्लान और Special Tariff Vouchers (STVs) को ग्राहकों के सामने ज्यादा स्पष्ट तरीके से प्रदर्शित करने का निर्देश दिया है। TRAI के इस निर्देश का मकसद ग्राहकों के लिए ऐसे प्लान ढूंढना आसान बनाना है, जिनमें उनकी जरूरत के मुताबिक सिर्फ वॉयस कॉल और SMS जैसी सेवाएं शामिल हों। अक्सर रिचार्ज ऐप में कई तरह के डेटा और कॉम्बो…
रायपुर 3 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और चुनाव प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग पर फिर सवाल उठाए हैं। 29 सितंबर 2026 को कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक के बाद बघेल ने आरोप लगाया कि कथित ‘वोट चोरी’ के मामले में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार केवल एक माध्यम हैं, जबकि इसका राजनीतिक लाभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को मिल रहा है। CWC बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में बघेल ने आरोप लगाया कि EVM और मतदाता सूची के SIR…
3 अक्टूबर 2026। राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी के अपहरण की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि रांवाभाठा स्थित डीएम टावर के सामने से काले रंग की स्कार्पियो में सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने ट्रांसपोर्ट कारोबारी प्रतीक राय का अगवा कर फरार हो गये। वारदात के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। घटना के बाद से कारोबारी का मोबाइल फोन बंद है। इससे परिवार की चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक…
रायपुर 3 अक्टूबर 2026।छत्तीसगढ़ में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट स्कूलों में नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेशभर के आत्मानंद स्कूलों में शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक संवर्ग के कुल 1812 पदों पर संविदा भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। भर्ती प्रक्रिया इस बार जिला स्तर के बजाय केंद्रीकृत व्यवस्था के तहत आयोजित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी शिक्षा विभाग के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में व्याख्याता, सहायक शिक्षक, अंग्रेजी शिक्षक, प्रधानपाठक, प्रयोगशाला सहायक, ग्रंथपाल, व्यायाम शिक्षक और कंप्यूटर शिक्षक सहित कई पद…
मुंगेली 3 अक्टूबर 2026। मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़नें वाली एक नाबालिग छात्रा के साथ दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ दो युवकों ने हैवानियत करते हुए गैंगरेप किया। पीड़िता के मुताबिक उसे रास्ते से जबरन उठाकर पहले आरोपियों ने बेल्ट से पीटा, फिर नशीला इंजेक्शन लगाया, जिससे वो बेहोश हो गई। और फिर बेहोशी की हालत में आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ…
गरियाबंद 3 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र से स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े करने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग कमार जनजाति के व्यक्ति की मौत के बाद पोस्टमार्टम तो हो गया, लेकिन परिजनों को शव गांव तक ले जाने के लिए शव वाहन नहीं मिल सका। करीब तीन घंटे तक इंतजार करने के बाद परिजनों को बांस की बल्ली का सहारा लेना पड़ा। और परिजन शव को कंधे पर लेकर पैदल घर पहुंचे। इस घटना ने एक बार फिर सरकार के दावों और ग्रामीण-आदिवासी इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं और आपात परिस्थितियों में…
जशपुर 3 अक्टूबर 2026। जशपुर जिले में पुलिस के साथ एक आरोपी ने ऐसा कांड कर दिया, जिसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गयी। बताया जा रहा है कि लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस जवान गिरफ्तार कर बाइक से थाने ला रहे थे। लेकिन बीच रास्ते में ही आरोपी ने पुलिस जवान को दांत से काटकर न केवल घायल कर दिया, बल्कि हथकड़ी सहित मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर…
मुंबई 2 अक्टूबर 2026। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठाए जा रहे सवालों के बीच मुंबई के शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। गांधी जयंती के मौके पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान CJP के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए जंतर-मंतर पर दोबारा प्रदर्शन करने का संकेत दिया। रांका के भाषण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे उन्होंने खुद भी साझा किया है। वीडियो…
