Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    BREAKING NEWS: ट्रंप ने टाटा-इंफोसिस-विप्रो समेत 8 IT कंपनियों को Green Card प्रोग्राम से किया सस्पेंड, अमेरिका में काम कर रहे भारतीयों पर पर पड़ेगा सीधा असर

    08/10/2026

    Auto Sector: Triumph Bonneville T40 की भारत में बुकिंग शुरू, ₹4,999 में कराएं बुक; नवंबर से शुरू होगी डिलीवरी

    08/10/2026

    Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शुरू होंगे शारदीय नवरात्र, जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा का सही समय

    08/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 8
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»क्राइम»CG: राजधानी में दिनदहाड़े ट्रांसपोर्ट कारोबारी के अपहरण से हड़कंप, स्कॉर्पियो में आए तीन लोगों ने घर से बुलाकर जबरन उठाया, 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
    क्राइम

    CG: राजधानी में दिनदहाड़े ट्रांसपोर्ट कारोबारी के अपहरण से हड़कंप, स्कॉर्पियो में आए तीन लोगों ने घर से बुलाकर जबरन उठाया, 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

    DW HindiBy DW Hindi03/10/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    3 अक्टूबर 2026। राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी के अपहरण की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि रांवाभाठा स्थित डीएम टावर के सामने से काले रंग की स्कार्पियो में सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने ट्रांसपोर्ट कारोबारी प्रतीक राय का अगवा कर फरार हो गये। वारदात के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। घटना के बाद से कारोबारी का मोबाइल फोन बंद है। इससे परिवार की चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस के मुताबिक घटना एक दिन पहले दोपहर करीब 2:28 बजे की है। प्रतीक राय दोपहर का भोजन करने के लिए डीएम टावर स्थित अपने फ्लैट पर पहुंचे थे। इसी दौरान काले रंग की स्कॉर्पियो उनके भवन के बाहर आकर रुकी। बताया जा रहा है कि वाहन से तीन युवक नीचे उतरे और प्रतीक को किसी जरूरी काम से बात करने का हवाला देकर फ्लैट से नीचे बुलाया। प्रतीक सामान्य तरीके से उनसे मिलने नीचे आए। कुछ देर तक उनके बीच बातचीत हुई। इसके बाद अचानक तीनों युवकों ने कथित तौर पर प्रतीक को पकड़ लिया और जबरन स्कॉर्पियो में बैठा दिया। इसके बाद आरोपी तेज रफ्तार से वाहन लेकर मौके से फरार हो गए।

    जिस इलाके में यह वारदात हुई, वहां दिनदहाड़े कारोबारी को उठाकर ले जाने की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में सक्रियता बढ़ा दी है और संभावित रास्तों पर नाकेबंदी कर स्कॉर्पियो की तलाश शुरू की। परिजनों के मुताबिक घटना के बाद से प्रतीक राय का मोबाइल लगातार बंद आ रहा है। लंबे समय तक संपर्क नहीं होने के कारण परिवार किसी अनहोनी की आशंका से परेशान है। अपहरण की घटना सामने आने के बाद पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक अपहरणकर्ताओं की ओर से परिवार से फिरौती की कोई मांग नहीं की गई है।

    पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कारोबारी का अपहरण व्यक्तिगत विवाद, कारोबारी रंजिश या किसी अन्य वजह से किया गया है। जांच के बाद ही अपहरण की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। जांच के दौरान कॉलोनी के एक युवक ने पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी दी है। युवक के मुताबिक उसे स्कॉर्पियो में सवार तीन युवकों में से दो के मोबाइल नंबर की जानकारी मिली है। पुलिस अब इन मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और टॉवर लोकेशन की जांच कर रही है। इसके साथ ही घटना स्थल और आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि स्कॉर्पियो का नंबर और आरोपियों की पहचान की जा सके।

    पुलिस का दावा- जल्द कारोबारी तक पहुंचेंगे

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग स्तर पर जांच की जा रही है। CCTV फुटेज, मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि दिनदहाड़े राजधानी के भीड़भाड़ वाले इलाके से कारोबारी को आखिर कौन और किस मकसद से उठाकर ले गया? 24 घंटे बीतने के बाद भी कारोबारी का पता नहीं चलना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़कर कारोबारी को सुरक्षित बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

    Breaking News CCTV फुटेज CG Crime News CG News Crime News Raipur Crime News Transporter Kidnapping अपहरण का मामला अपहरण कांड अपहरण की वारदात कारोबारी अपहरण खमतराई खमतराई थाना छत्तीसगढ़ क्राइम छत्तीसगढ़ क्राइम न्यूज छत्तीसगढ़ न्यूज ट्रांसपोर्ट कारोबारी डीएम टावर दिनदहाड़े अपहरण पुलिस जांच मोबाइल लोकेशन रायपुर रायपुर अपराध रायपुर क्राइम रायपुर न्यूज रांवाभाठा स्कॉर्पियो
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    BREAKING NEWS: ट्रंप ने टाटा-इंफोसिस-विप्रो समेत 8 IT कंपनियों को Green Card प्रोग्राम से किया सस्पेंड, अमेरिका में काम कर रहे भारतीयों पर पर पड़ेगा सीधा असर

    08/10/2026

    CG: वनांचल में पहुंचे जिला पंचायत CEO प्रतीक जैन, योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी; अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    08/10/2026

    CG: सुकमा में पुराने विस्फोटकों को नष्ट करने के दौरान ब्लास्ट, CRPF के 4 जवान घायल, मुख्यमंत्री ने जताया दुःख

    08/10/2026
    Don't Miss

    BREAKING NEWS: ट्रंप ने टाटा-इंफोसिस-विप्रो समेत 8 IT कंपनियों को Green Card प्रोग्राम से किया सस्पेंड, अमेरिका में काम कर रहे भारतीयों पर पर पड़ेगा सीधा असर

    DW Hindi08/10/2026

    नई दिल्ली 8 अक्टूबर 2026। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने विदेशी कर्मचारियों के लिए…

    Auto Sector: Triumph Bonneville T40 की भारत में बुकिंग शुरू, ₹4,999 में कराएं बुक; नवंबर से शुरू होगी डिलीवरी

    08/10/2026

    Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शुरू होंगे शारदीय नवरात्र, जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा का सही समय

    08/10/2026

    CG: वनांचल में पहुंचे जिला पंचायत CEO प्रतीक जैन, योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी; अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    08/10/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.