Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
सक्ती 24 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो की लगातार कार्रवाई के बावजूद सरकारी विभागों में रिश्वतखोरी के मामलों पर पूरी तरह लगाम नहीं लग पा रही है। ताजा मामला सक्ती जिले से सामने आया है, जहां ACB बिलासपुर की टीम ने जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी सिविल सर्जन अपने ही विभाग के कर्मचारी से वेतन का डाटा सीएमएचओं कार्यालय भेेजने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा था। एसीबी की इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ…
Health Tips: अगर आपके स्थायी दांत टूट जाएं तो उन्हें दोबारा प्राकृतिक रूप से उगाना फिलहाल संभव नहीं है। ऐसे में लोगों को डेंटल इम्प्लांट या डेन्चर का सहारा लेना पड़ता है। हालांकि, वैज्ञानिक अब ऐसी तकनीक विकसित करने में जुटे हैं, जिससे भविष्य में इंसानों के प्राकृतिक दांत दोबारा उगाए जा सकें। शोधकर्ताओं का कहना है कि इंसान के जीवन में केवल दो बार दांत निकलते हैं….दूध के दांत और स्थायी दांत। एक बार स्थायी दांत गिर जाने के बाद शरीर उन्हें दोबारा नहीं बना पाता। इसी चुनौती का समाधान खोजने के लिए अब रीजेनरेटिव मेडिसिन और स्टेम सेल…
जगदलपुर 23 जुलाई 2026। जगदलपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोड़ेनार थाना में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि महिला प्रधान आरक्षक जब्त ट्रैक्टर के दस्तावेज उपलब्ध कराने और वाहन को सुपुर्दनामा पर छोड़ने के एवज में रिश्वत के लिए 10 हजार रूपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के बाद एसीबी की टीम ने ये कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक ग्राम कोड़ेनार निवासी बंगालू यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2025 में ट्रैक्टर-ट्रॉली…
बिलासपुर 23 जुलाई 2026। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने कोयला डिस्पैच व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में नई पहल की है। कंपनी के सतर्कता विभाग ने निवारक सतर्कता अभियान के तहत गेवरा, दीपका, कुसमुंडा और रायगढ़ खदानों में ट्रक डिस्पैच मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। इन कंट्रोल रूम में डिजिटल डैशबोर्ड के जरिए ट्रकों की आवाजाही, कोयला डिस्पैच और परिचालन गतिविधियों की रियल-टाइम निगरानी की जा रही है। SECL के मुताबिक इस व्यवस्था का उद्देश्य केवल अनियमितताओं पर नजर रखना नहीं, बल्कि डिस्पैच प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने और संभावित बाधाओं की समय रहते पहचान…
कोरबा 23 जुलाई, 2026। कभी सुरक्षा को केवल शारीरिक शक्ति से जोड़कर देखा जाता था और महिलाओं को सुरक्षा की आवश्यकता वाले वर्ग के रूप में माना जाता था। लेकिन समय के साथ यह सोच बदल रही है। आज महिलाएं केवल अपनी सुरक्षा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि औद्योगिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में भी नेतृत्व की भूमिका निभा रही हैं। यही बदलाव बालको के सेंट्रल सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर (सीएसओसी) में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है, जिसे अब पूरी तरह महिलाओं द्वारा संचालित सी-एसओसी (सिक्योरिटी हार्मनी एंड एक्सीलेंस) के रूप में विकसित किया गया है। यह रूढ़िवादी धारणाओं से…
रायपुर 23 जुलाई 2026। रायपुर में भाजपा-कांग्रेस प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर गैर-जमानती धाराओं में एफआईआर दर्ज होने के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा गई है। खम्हारडीह थाने में दर्ज मामले के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समेत कई वरिष्ठ नेता गुरुवार को थाने पहुंचे और कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध बताया। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पार्टी इस कार्रवाई से डरने वाली नहीं है। उन्होंने कहा, “हम चुप बैठने वाले नहीं हैं, हमने चूड़ियां…
कोरबा: 23 जुलाई 2026। कोरबा प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण समारोह का मंच गुरुवार को उस समय अचानक राजनीतिक रंग में रंग गया, जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार के ढाई साल के कार्यकाल पर सवाल उठा दिए। कार्यक्रम पत्रकारों के सम्मान और नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण के लिए आयोजित था, लेकिन मंच से हुई राजनीतिक टिप्पणियों ने समारोह को सियासी बहस में बदल दिया। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने राज्य सरकार के ढाई साल के कार्यकाल को निशाने पर लेते हुए सवाल कर दिया कि…सरकार अपनी ढाई साल…
अंबिकापुर 23 जुलाई 2026। अंबिकापुर जिले में 14 वर्षीय आदिवासी छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप गांव की उपसरपंच के पति पर लगा है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने पहले उसे अश्लील वीडियो दिखाया और फिर उसके साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी उपसरपंच पति ने किसी को घटना बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद शिकायत दर्ज नहीं कराने के लिए आरोपी की ओर से पैसों का लालच दिया गया और दबाव बनाने की भी कोशिश…
भिलाई 23 जुलाई 2026। भिलाई में आज तड़के रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां तेज रफ्तार ने एक बार फिर दो युवको के लिए जानलेवा साबित हुई। सेंट्रल एवेन्यू मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस भीषण हादसे में कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने इस घटना पर मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी हैै। पुलिस की प्राथमिक जांच में कार के अंदर से शराब की बोतल बरामद…
रायपुर 23 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरी रफ्तार में है। मौसम विभाग ने प्रदेश के मध्य और उत्तर हिस्से के कई जिलों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटे तक पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा और कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान सरगुजा, सूरजपुर, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। लगातार हो रही बारिश के कारण कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और जनजीवन प्रभावित होने…
